न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दुल्हन के लुक पर भारी पड़ सकती हैं मेकअप से जुड़ी ये गलतियां, बचें इनसे

शादी किसी भी लड़की के जीवन का सबसे खास दिन होता हैं जब वह दुल्हन बनती हैं और इस दिन सबसे खुबसूरत दिखना चाहती हैं। इस खास दिन में हर लड़की एकदम परफेक्ट दिखना चाहती है और यही कारण है कि वह अपने आउटफिट से लेकर मेकअप और हर छोटी-छोटी चीज पर ध्यान देती है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 22 Feb 2023 3:52:30

दुल्हन के लुक पर भारी पड़ सकती हैं मेकअप से जुड़ी ये गलतियां, बचें इनसे

शादी किसी भी लड़की के जीवन का सबसे खास दिन होता हैं जब वह दुल्हन बनती हैं और इस दिन सबसे खुबसूरत दिखना चाहती हैं। इस खास दिन में हर लड़की एकदम परफेक्ट दिखना चाहती है और यही कारण है कि वह अपने आउटफिट से लेकर मेकअप और हर छोटी-छोटी चीज पर ध्यान देती है। लेकिन कई बार शादी की एक्साइटमेंट में कुछ मेकअप से जुड़ी ऐसी गलतियां कर बैठती हैं जिसकी वजह से उनका लुक खराब हो जाता हैं और बाद में उन्हें पछताना पड़ता हैं। ऐसी किसी भी समस्या से बचने के लिए आपको सतर्क रहने की आवश्यकता हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपको मेकअप से जुड़ी उन गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो दुल्हन के लुक पर भारी पड़ सकती हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

bride makeup tips in hindi

मेकअप में कुछ नया ना करें ट्राई

लोग ब्राइडल मेकअप करवाते समय नया एक्सपेरिमेंट करने लगते है। ऐसा करने से आपको बिल्कुल बचना चाहिए। यह कभी-कभी बहुत उल्टा पड़ जाता है और आपके लुक को पूरी तरह से खराब कर देता है। अगर आपको अपना कुछ नया लुक चाहिए तो इन सबका ट्रायल शादी से पहले ही कर लें। इसके बाद ही शादी वाले दिन उसे अपनाएं। नहीं तो यह आपके मेकअप को पूरी तरह से खराब कर सकता है।

bride makeup tips in hindi

सेम डे पर फेशियल

आइडली फेशियल को किसी खास फंक्शन से करीब 2-3 दिन पहले करवा लेना चाहिए। डीप क्लीनिंग के कारण कई बार चेहरे पर एक्ने या फिर रेडनेस की दिक्कत आ जाती है। ऐसे में दो या तीन दिन का मार्जिन चेहरे को नॉर्मल होने में मदद करता है। वहीं अगर सेम डे फेशियल करवाया और ये समस्याएं सामने आईं, तो फंक्शन के दौरान इसका असर चेहरे पर से छिपाना मुश्किल हो जाएगा।

शादी से पहले मेकअप का करें ट्राइल

ज्यादातर लोग एक गलती जरूर करते हैं। वह गलती है मेकअप का ट्रायल नहीं करना। ब्राइडल मेकअप बुक कराते समय मेकअप का ट्रायल जरीर लें। देखें कि मेकअप अपनी पसंद के अनुसार हुआ है या नहीं। अगर आपको मेकअप पसंद नहीं आता है तो आप दूसरे ऑप्शन की तलाश कर सकते हैं।

bride makeup tips in hindi

बालों को ना कटाएं

शादी के एक सप्ताह पहले किसी भी तरह का नया हेयरकट कराना आपकी जिंदगी की सबसे बड़ी भूल हो सकती है। इसलिए जो भी हेयर कट कराना है उसे शादी के एक महीना पहले ही तय कर करा लें। जिससे कि शादी वाले दिन के लिए कुछ भी गड़बड़ ना हो।

bride makeup tips in hindi

दाने को पॉप करना

यह सबसे खराब चीज है जिसे आप अपनी शादी से पहले करती हैं। मुंहासों को पॉप करने से आपके चेहरे पर एक बड़ा दाग निकल जाएगा जिससे त्वचा पर सूजन आ जाएगी। इसलिए अगर पिंपल्स हैं तो उन्हें फोड़ने की गलती बिल्कुल भी ना करें। आप बस सूजन पर बर्फ रगड़े।

bride makeup tips in hindi

बॉडी मेकअप

आपको पता है कि क्यों बीटाउन एक्ट्रेसेस की स्किन वन टोन दिखाई देती है? दरअसल, इसके पीछे बॉडी मेकअप का बड़ा हाथ है। जो फाउंडेशन चेहरे के लिए यूज किया जा रहा है, उसी को बाकी बॉडी पार्ट्स पर भी लगाया जाता है। इससे जब फोटो लिया जाता है, तो चेहरे से लेकर गर्दन, कान, हाथ आदि सब एक टोन के दिखाई देते हैं। लेकिन अगर सिर्फ चेहरे और गर्दन पर फोकस किया जाए, तो अंतर फोटो में साफ पकड़ा जाएगा।

bride makeup tips in hindi

पर्याप्त पानी न पीना

वैसे तो हर किसी को आम तौर पर एक दिन में 8-10 गिलास पानी पीना चाहिए। लेकिन अपनी शादी के एक सप्ताह से पहले इस नियम पर सख्ती बनाए रखनी चाहिए क्योंकि पानी आपको आपकी त्वचा को तरोताजा बनाये रखेगा। कई बार लड़कियां शादी के तनाव के चक्कर में अपने खाने-पीने के प्रति लापरवाही बरतने लगती हैं, लेकिन आप भूल से भी ऐसा ना करें

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अंकित बालियान हत्याकांड में यूपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी शूटर एनकाउंटर में ढेर
अंकित बालियान हत्याकांड में यूपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी शूटर एनकाउंटर में ढेर
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
नेपाल बाढ़ की तबाही के बीच चमत्कार! 3 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली 6 साल की बच्ची
नेपाल बाढ़ की तबाही के बीच चमत्कार! 3 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली 6 साल की बच्ची
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की रिलीज से पहले बड़ा अपडेट, CBFC ने दिया A सर्टिफिकेट
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की रिलीज से पहले बड़ा अपडेट, CBFC ने दिया A सर्टिफिकेट
चेहरे की चमक बढ़ाने में काम आएगा अपराजिता का फूल, ऐसे बनाएं फेस मास्क
चेहरे की चमक बढ़ाने में काम आएगा अपराजिता का फूल, ऐसे बनाएं फेस मास्क
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
हल्द्वानी में खरगे के ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर भड़के शशि थरूर, बोले- दलितों की गरिमा पर हमला बर्दाश्त नहीं
हल्द्वानी में खरगे के ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर भड़के शशि थरूर, बोले- दलितों की गरिमा पर हमला बर्दाश्त नहीं
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
रात के बचे चावल को न करें बर्बाद, ऐसे बनाएं कुरकुरे पराठे
रात के बचे चावल को न करें बर्बाद, ऐसे बनाएं कुरकुरे पराठे