न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मोबाइल से निकलने वाली ब्लू लाइट कर सकती है त्वचा को डैमेज, जानिए बचाव के आसान उपाय

ब्लू लाइट से त्वचा को कैसे होता है नुकसान? जानें डिजिटल डिवाइसेज से निकलने वाली हानिकारक लाइट से स्किन को बचाने के असरदार उपाय और सही स्किन केयर रूटीन।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 12 Apr 2025 2:27:17

मोबाइल से निकलने वाली ब्लू लाइट कर सकती है त्वचा को डैमेज, जानिए बचाव के आसान उपाय

आज के डिजिटल युग में, स्क्रीन का अत्यधिक उपयोग हमारे रोजमर्रा के जीवन का एक अहम हिस्सा बन चुका है। मोबाइल, लैपटॉप और टीवी जैसे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज से निकलने वाली ब्लू लाइट न सिर्फ हमारी आँखों के लिए हानिकारक हो सकती है, बल्कि हमारी त्वचा के लिए भी काफी नुकसानदायक है। यह समय से पहले झुर्रियाँ, पिगमेंटेशन, डल स्किन, और कोलेजन ब्रेकडाउन जैसी समस्याओं का कारण बन सकती है। हालांकि, सही स्किन केयर रूटीन अपनाकर और कुछ सरल उपायों के जरिए हम ब्लू लाइट के प्रभाव से अपनी त्वचा को बचा सकते हैं। आइए जानते हैं ब्लू लाइट से होने वाले त्वचा के नुकसान और उससे बचने के प्रभावी उपायों के बारे में।

ब्लू लाइट स्किन को कैसे नुकसान पहुंचाती है? (Blue light affects on skin)

कोलेजन ब्रेकडाउन: ब्लू लाइट स्किन की इलास्टिसिटी को कम करती है, जिससे झुर्रियां और फाइन लाइन्स समय से पहले नज़र आने लगती हैं।

पिगमेंटेशन: लंबे समय तक स्क्रीन के संपर्क में रहने से चेहरे पर काले धब्बे और टैनिंग की समस्या बढ़ सकती है।

डिहाइड्रेशन: ब्लू लाइट स्किन से नैचुरल मॉइश्चर छीन लेती है, जिससे वह रूखी और बेजान दिखने लगती है।

ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस: इससे स्किन में फ्री रेडिकल्स की मात्रा बढ़ जाती है, जो एजिंग प्रोसेस को तेज कर सकते हैं और स्किन को डैमेज कर सकते हैं।

ब्लू लाइट से बचाव के असरदार उपाय (Skincare Tips)

एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर स्किनकेयर अपनाएं- ब्लू लाइट से होने वाले ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने के लिए विटामिन-सी और विटामिन-ई वाले सीरम या क्रीम का इस्तेमाल करें। ग्रीन टी एक्सट्रैक्ट और नाइआसिनामाइड वाले प्रोडक्ट्स भी फायदेमंद होते हैं।

ब्रॉड-स्पेक्ट्रम सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें- घर के अंदर भी SPF 30+ और PA++++ वाले सनस्क्रीन का रोजाना इस्तेमाल करें। खासतौर पर मिनरल-बेस्ड सनस्क्रीन, जिसमें ज़िंक ऑक्साइड और टाइटेनियम डाइऑक्साइड हो, ब्लू लाइट से बेहतर सुरक्षा देते हैं।

स्क्रीन टाइम को सीमित करें- डिजिटल स्क्रीन पर समय बिताने की आदत में थोड़ा ब्रेक जरूरी है। हर 20 मिनट में एक ब्रेक लें और स्क्रीन टाइम सीमित करें। नाइट मोड या ब्लू लाइट फिल्टर का इस्तेमाल भी प्रभावी उपाय है।

हाइड्रेशन और हेल्दी डाइट अपनाएं- स्किन की नमी बनाए रखने के लिए भरपूर पानी पिएं और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर फूड्स जैसे कि बेरीज, नट्स, हरी पत्तेदार सब्जियां और सीड्स को डाइट में शामिल करें।

डिजिटल डिवाइसेज पर ब्लू लाइट फिल्टर लगाएं- स्क्रीन पर ब्लू लाइट ब्लॉकिंग स्क्रीन प्रोटेक्टर का इस्तेमाल करें और नाइट मोड ऑन रखें। इससे स्किन पर सीधा प्रभाव कम होगा।

ब्लू लाइट स्किन पर उतना ही बुरा असर डाल सकती है जितना सूर्य की हानिकारक किरणें। लेकिन संतुलित डिजिटल आदतें, सही स्किनकेयर और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाकर आप इसकी क्षति से अपनी त्वचा को बचा सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
Adidas में बड़ी छंटनी से मचा हड़कंप, गुड़गांव टेक हब के करीब 50% कर्मचारियों की नौकरी गई
Adidas में बड़ी छंटनी से मचा हड़कंप, गुड़गांव टेक हब के करीब 50% कर्मचारियों की नौकरी गई
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत