न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बालों में तेल लगाने से ना कतराएं, फायदे जान रह जाएंगे हैरान

खूबसूरत दिखने के लिए स्किन के साथ बालों की भी केयर बेहद जरूरी होती है। महिला हो या पुरुष सभी को अपने बालों से बहुत प्यार होता हैं और वे चाहते हैं कि बालो को घना और मुलायम बनाया जाए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 20 Mar 2023 4:15:53

बालों में तेल लगाने से ना कतराएं, फायदे जान रह जाएंगे हैरान

खूबसूरत दिखने के लिए स्किन के साथ बालों की भी केयर बेहद जरूरी होती है। महिला हो या पुरुष सभी को अपने बालों से बहुत प्यार होता हैं और वे चाहते हैं कि बालो को घना और मुलायम बनाया जाए। लेकिन आजकल प्रदूषण और पोषण की कमी के चलते यह चाहत आसानी से पूरी नहीं हो पाती हैं। वहीँ देखने को मिलता हैं कि लोग बालों में तेल लगाने से भी कतराते हैं क्योंकि उन्हें लगता हैं कि इससे उनके बाल ज्यादा टूटेंगे। जबकि बालों में तेल न लगाने की वजह से कई गंभीर समस्याएं शुरू हो जाती हैं। हांलाकि अगर आप बालों में बहुत ज्यादा तेल लगाते हैं या गलत तरीके से बालों में तेल लगाते हैं तो इसके भी नुकसान होते हैं, लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि आप बालों में तेल बिलकुल भी नहीं लगायें। हम आपको बताने जा रहे हैं कि बालों में तेल लगाने से क्या फायदे मिलते हैं।

benefits of hair massage,hair massage,hair massage benefits in hindi

स्कैल्प का ब्लड सर्कुलेशन होता है तेज

बालों में गर्म तेल लगाने के फायदे कई हैं। दरअसल, जब आप बालो में गर्म तेल लगाते हैं तो इसकी गर्मी बालों के रोम में ब्लड सर्कुलेशन को प्रोत्साहित करती है और क्यूटिकल स्केल को खोलती है। इसके अलावा, यह ब्लड वेसेल्स को फैलाती है और जिससे तनाव का स्तर कम होता है। एक बार जब क्यूटिकल स्केल खुल जाता है, तो यह जड़ों को पोषण देने के लिए तेल से पोषक तत्वों के लिए रास्ता बनाता है और इससे बालों के विकास को बढ़ावा मिलता है।

benefits of hair massage,hair massage,hair massage benefits in hindi

डैंड्रफ को रोकने में मददगार

स्कैल्प के रूखे होने के कारण अक्सर डैंड्रफ की समस्या हो जाती है। यह बालों की जड़ों में खुजली होने का कारण भी बन सकती है, जिससे बालों के झड़ने की समस्या हो सकती है। डैंड्रफ बालों गंदगी को आकर्षित करता है जिसके कारण बालों में जुएं होने की आशंका भी बढ़ जाती है। इससे बालों की ग्रोथ भी रुक जाती है। इसे रोकने के लिए, आपको अपने बालों में नियमित रूप से तेल लगाना चाहिए। यह आपकी स्कैल्प को रुखेपन से बचाएगा, जिससे बालों के टूटने को भी रोका जा सकता है।

benefits of hair massage,hair massage,hair massage benefits in hindi

प्रदूषण से बचाएं

बालों में तेल लगाकर रखने से आपके सिर में धूल मिट्टी नहीं लगती है, बल्कि तेल वाले बालों से ही चिपक जाती है, और जब आप अपने बालों को धोते हैं, तो इसे आसानी से निकलने में मदद मिलती है, और साथ ही सूर्य की पराबैंगनी किरणों से जो आपके बालों पर दुष्प्रभाव पड़ते है, उससे भी आपके बालों को बचाने में मदद मिलती है।

benefits of hair massage,hair massage,hair massage benefits in hindi

बाल घुंघराले नहीं होते

बालों में तेल का इस्तेमाल घुंघराले बालों को नियंत्रण में करने का बेहद अच्छा तरीका है। जिस दिन आपको लगे कि आपके बाल नियंत्रण से बाहर हो रहे हैं और घुंघराले लग रहे हैं। तो अपनी हथेलियों में कुछ मात्रा में तेल लेकर बालों में लगा लें। इस तरह घुंघराले बालों को आसानी से सही करने में मदद मिलेगी और बाल पोषित भी होंगे।

benefits of hair massage,hair massage,hair massage benefits in hindi

मिलता है हैप्पी हार्मोन्स को बढ़ावा

तेल गर्म करके लगाने से सिर्फ बालों को फायदा नहीं मिलता बल्कि, ये हैप्पी हार्मोन को बढ़ावा देने में भी मददगार है। यह तंत्रिका तंत्र को उत्तेजित करता है और इसे आराम पहुंचाता है। इससे हैप्पी हार्मोन को बढ़ावा मिलता है जिससे आपकी मानसिक सेहत भी बेहतर होती है।

benefits of hair massage,hair massage,hair massage benefits in hindi

बालों के झड़ने से बचाव

बालों का झड़ना अनहेल्दी बालों और स्कैल्प का सीधा रिजल्ट है। तेल मालिश स्कैल्प और बालों के हेल्थ में काफी सुधार कर सकती है, जिससे बालों का झड़ना कम हो जाता है। इसके अलावा स्प्लिट एंड्स भी बालों की ग्रोथ रोकने के मुख्य कारण में से एक हैं और इनका इलाज गर्म तेल की मालिश से भी किया जा सकता है।

benefits of hair massage,hair massage,hair massage benefits in hindi

स्कैल्प टिशूज को करे रिपेयर

बालों को तेल की मालिश करने का एक फायदा ये भी है कि यह स्किन में आसानी से एब्सोर्ब कर जाता है। एक शैम्पू-कंडीशनर, चाहे कितना भी अच्छा हो, तेल की तुलना में, स्कैल्प की गहराई तक नहीं जाते हैं। तेल स्कैल्प की गहराई तक पहुंचकर स्किन टिशू को रिपेयर करने में मदद करता है और बालों को हेल्दी बनाता है।

benefits of hair massage,hair massage,hair massage benefits in hindi

बालों को मिलता है पोषण

तेल से जब स्कैल्प पर मालिश की जाती है, तो ये हमारे स्कैल्प की स्किन में गहराई से जाता है जो कोई शैम्पू या हेयर प्रोडक्ट नहीं कर सकता है। इसलिए, जब तेल स्कैल्प में गहराई से अवशोषित हो जाता है, तो यह आपके बालों के ऊतकों और रोम को अंदर से पोषण देता है। इसी के साथ तेलों में फैटी एसिड होते हैं जो लिपिड और प्राकृतिक बालों की चमक को फिर से भरने में मदद करते हैं।

benefits of hair massage,hair massage,hair massage benefits in hindi

बालों को सफ़ेद होने से बचाए

बालों को पोषण देने से आपके बालों की नेचुरल चमक को हमेशा बरकरार रखने में मदद मिलती है, कई लोगो का ऐसा भी मानना है की बालों में ज्यादा ऑइलिंग करने से आपके बल सफ़ेद हो जाते है, जबकि यह बिलकुल गलत होता है, हर दिन रात को कम से कम दस मिनट तक अच्छे से अपने बालों को मसाज करें इससे आपके बालों को काला होने में मदद मिलती है, और सफ़ेद होने की समस्या से बचाव होता है।

benefits of hair massage,hair massage,hair massage benefits in hindi

बालों में तेल लगाने का तरीका

तेल को हल्का गर्म करें। तेल में उंगलियाँ डुबोएं। अपने हाथों से बालों के हिस्से करें और सिर पर तेल लगाएं। कभी भी अपने बालों को अपनी हथेलियों के साथ न रगड़ें क्योंकि इससे आपके बाल टूट सकते हैं। मालिश करना आवश्यक है क्योंकि इससे सिर की त्वचा में रक्त परिसंचरण का सुधार होता है। आपको अपने बालों की 10 से 15 मिनट तक मालिश करनी चाहिए। सिमित मात्रा में तेल का उपयोग करें। बहुत अधिक तेल का प्रयोग करने का मतलब है कि आपको अधिक शैम्पू का उपयोग करना होगा। धीरे से अपनी उँगलियों के साथ सिर की मालिश करें। फिर बालों में रात भर के लिए तेल को लगाकर छोड़ दें। आप इसे अगली सुबह में धो सकते हैं। हालांकि, लंबे समय तक सिर पर तेल छोड़ना बेहतर होता है, लेकिन 24 घंटों से अधिक नहीं क्योंकि इससे बालों में गंदगी आएगी जिससे बाल कमजोर हो जाते हैं। सप्ताह में कम से कम एक बार बालों में तेल जरूर लगाएं। अगर आप चाहे तो इससे अधिक बार भी तेल का उपयोग कर सकते हैं। ऑयलिंग के बाद एक गर्म तौलिये के साथ अपने बालों को भाप देना बहुत ही अच्छा होता है क्योंकि इससे सिर के द्वारा तेल को अवशोषित करने में मदद मिलती है। बस 10 मिनट के लिए एक गर्म तौलिया अपने बालों में लपेटे। सुनिश्चित करें कि तौलिया बहुत गर्म न हो क्योंकि बहुत अधिक गर्मी बालों को नुकसान पहुंचा सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाल में बाढ़ के बाद फिर बारिश का अलर्ट, मृतकों की संख्या 675 पहुंची; 2,400 से ज्यादा लोग लापता
नेपाल में बाढ़ के बाद फिर बारिश का अलर्ट, मृतकों की संख्या 675 पहुंची; 2,400 से ज्यादा लोग लापता
न्यूयॉर्क में मोहन भागवत का संदेश, बोले- ‘एकता और विविधता भारत के DNA में है’
न्यूयॉर्क में मोहन भागवत का संदेश, बोले- ‘एकता और विविधता भारत के DNA में है’
पानी की टंकी पर चढ़े अभिजीत दीपके, सरकारी स्कूल की बदहाल व्यवस्था पर उठाए सवाल
पानी की टंकी पर चढ़े अभिजीत दीपके, सरकारी स्कूल की बदहाल व्यवस्था पर उठाए सवाल
नेपाल बाढ़ की तबाही के बीच चमत्कार! 3 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली 6 साल की बच्ची
नेपाल बाढ़ की तबाही के बीच चमत्कार! 3 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली 6 साल की बच्ची
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
सलमान खान ने अर्पिता से बंधवाई राखी, पीछे दिखी जीसस की पेंटिंग ने खींचा सबका ध्यान
सलमान खान ने अर्पिता से बंधवाई राखी, पीछे दिखी जीसस की पेंटिंग ने खींचा सबका ध्यान
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
रक्षाबंधन के वीडियो में सेलिना जेटली का डीप नेक ब्लाउज बना चर्चा का विषय, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
रक्षाबंधन के वीडियो में सेलिना जेटली का डीप नेक ब्लाउज बना चर्चा का विषय, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
यश की ‘टॉक्सिक’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 4 दिन में 190 करोड़ के पार पहुंची कमाई
यश की ‘टॉक्सिक’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 4 दिन में 190 करोड़ के पार पहुंची कमाई
H1N1 स्वाइन फ्लू की चपेट में आए इमरान हाशमी, बेंगलुरु का शो टला; बोले- ‘तबीयत बहुत खराब है’
H1N1 स्वाइन फ्लू की चपेट में आए इमरान हाशमी, बेंगलुरु का शो टला; बोले- ‘तबीयत बहुत खराब है’
हल्द्वानी में खरगे के ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर भड़के शशि थरूर, बोले- दलितों की गरिमा पर हमला बर्दाश्त नहीं
हल्द्वानी में खरगे के ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर भड़के शशि थरूर, बोले- दलितों की गरिमा पर हमला बर्दाश्त नहीं
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता