न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

इन 10 आयुर्वेदिक चीजों से बाल बनेंगे काले, घने और मुलायम, जानें इनके बारे में

खराब खान-पान और प्रदूषित वातावरण आज के समय में बालों को नुकसान पहुंचाने का काम कर रहा हैं। इन दिनों में बालों का झड़ना, रूखापन होना, रूसी आना, चमक खोना आदि समस्याएं सामने आती हैं। बालों की सुंदरता बढ़ाने के लिए लोग न जाने कितने जतन करते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 31 Jul 2022 11:16:17

इन 10 आयुर्वेदिक चीजों से बाल बनेंगे काले, घने और मुलायम, जानें इनके बारे में

खराब खान-पान और प्रदूषित वातावरण आज के समय में बालों को नुकसान पहुंचाने का काम कर रहा हैं। इन दिनों में बालों का झड़ना, रूखापन होना, रूसी आना, चमक खोना आदि समस्याएं सामने आती हैं। बालों की सुंदरता बढ़ाने के लिए लोग न जाने कितने जतन करते हैं। लेकिन इसमें आयुर्वेद के उपाय ही ज्यादा कारगर साबित होते है। प्राचीन समय से ही बालों की इन समस्याओं को दूर करने के लिए आयुर्वेद में कई ऐसी चीजें बताई गई हैं जिनके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। आयुर्वेद की इन चीजों को जड़ से खत्म किया जा सकता है और हमेशा के लिए लंबे व घने बाल पाए जा सकते हैं। आइये जानते हैं इन आयुर्वेदिक चीजों के बारे में...

ayurvedic treatment,black hair,ayurvedic treatment for black hair,home remedies for black hair,hair care tips,grey hair problem,white hair treatment

आंवला

बाल बढ़ाने के लिए आयुर्वेद में आंवला पहले नंबर पर है। इसमें कई एसेंशियल फैटी एसिड होते हैं, जो बाल के रोमछिद्रों को मजबूती प्रदान करते हैं। इसमें विटामिन-सी, एंटीऑक्सीडेंट, गैलिक एसिड और कैरोटीन समृद्ध मात्रा में होता है, जो स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है और फिर बाल तेजी से बढ़ने लगते हैं। आंवला पाउडर में नींबू के जूस को मिलाकर स्कैल्प व बालों में लगाया जा सकता है। एक घंटा रखने के बाद सादे पानी से धो लेना है। इसे तुलसी की पत्तियों के साथ मिलाकर लगाने से यह बढ़िया स्कैल्प मास्क का काम करता है।

ayurvedic treatment,black hair,ayurvedic treatment for black hair,home remedies for black hair,hair care tips,grey hair problem,white hair treatment

जटामांसी

आयुर्वेद में जटामांसी का इस्तेमाल बरसों से औषधि के रूप में किया जाता रहा है। यह बालों की सेहत सुधारता है और समय से पहले बालों को सफेद होने से भी रोकता है। इसके अलावा यह दिमाग के कामकाज और नींद को सुधारने में भी मदद करता है। वक्त से पहले बालों का सफेद होना रोकने के लिए आयुर्वेद में जिन जड़ी-बूटियों का ज़िक्र किया गया है, जटामांसी उनमें से एक है। इसके तेल का इस्तेमाल नस्य चिकित्सा या हेयर ऑयल के रूप में भी किया जा सकता है।

ayurvedic treatment,black hair,ayurvedic treatment for black hair,home remedies for black hair,hair care tips,grey hair problem,white hair treatment

मेथी

यदि आपका उद्देश्य बालों को झड़ने से रोकना है और बालों को मजबूत बनाना है, तो आप मेथी के बीज का इस्तेमाल कर सकती हैं। यह एक आयुर्वेदिक घटक है जो बालों के पतले होने, रूसी और ड्राई स्कैल्प के इलाज के लिए फायदेमंद है। आपके हेयर केयर रूटीन में मेथी का प्रयोग डैमेज और सूखे बालों को जल्द-से-जल्द ठीक कर देगा।

ayurvedic treatment,black hair,ayurvedic treatment for black hair,home remedies for black hair,hair care tips,grey hair problem,white hair treatment

शिकाकाई

शिकाकाई में विटामिन-ए, विटामिन-सी, विटामिन-डी व विटामिन-के पाया जाता है, जो बालों की सेहत को बनाए रखने में मददगार है। इससे बालों की ग्रोथ भी होती है। शिकाकाई पाउडर को नारियल तेल में मिलाकर एक जार में रख लेना है। इस तेल से सप्ताह में कम से कम दो बार बालों की मालिश करने से बाल बढ़ने में मदद मिलती है।

ayurvedic treatment,black hair,ayurvedic treatment for black hair,home remedies for black hair,hair care tips,grey hair problem,white hair treatment

तुलसी

भारत में हजारों सालों से त्वचा और बालों के लिए तुलसी का इस्तेमाल किया जाता है। तुलसी आपके स्वस्थ और चमकदार बालों के लिए फायदेमंद है। इसका उपयोग आप कई तरह से कर सकते हैं। इसकी पत्तियों को सुखाकर इसका पाउडर बना लें और भिगोकर बालों में लगाएं या फिर इसे पानी में उबालकर इसके पानी से बाल धोएं।

ayurvedic treatment,black hair,ayurvedic treatment for black hair,home remedies for black hair,hair care tips,grey hair problem,white hair treatment

रीठा

रीठा में सैपोनिन पाया जाता है, जो बालों को सॉफ्ट और हेल्दी रखने के साथ बढ़ाने में भी योगदान देता है। रीठा के साथ शिकाकाई को आधे लीटर पानी में उबाल लेना है। रात भर इसी पानी में छोड़ देने के बाद सुबह छानकर इसका इस्तेमाल बालों पर शैम्पू की तरह करने की सलाह आयुर्वेद में दी जाती है।

ayurvedic treatment,black hair,ayurvedic treatment for black hair,home remedies for black hair,hair care tips,grey hair problem,white hair treatment

भृंगराज

भृंगराज एक प्राचीन आयुर्वेदिक सीक्रेट है और इसे जड़ी-बूटियों का राजा भी कहा जाता है। इसका तेल आयरन, मैग्नीशियम, विटामिन E, पॉलीपेप्टाइड्स और विटामिन D से भरपूर होता है। इसीलिए भृंगराज बालों के झड़ने को कम करने के लिए सबसे प्रभावी आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों में से एक है। आर्काइव्स ऑफ डर्मेटोलॉजिकल रिसर्च, बायोमेड रिसर्च इंटरनेशनल और इंटरनेशनल जर्नल ऑफ फार्मटेक रिसर्च जर्नल में प्रकाशित विभिन्न अध्ययनों ने भी इस दावे को साबित किया है। अरंडी के तेल में भृंगराज तेल मिलाएं और अपने सिर की मालिश करें और कुछ ही समय में आपके बालों की समस्या दूर हो जाएगी।

ayurvedic treatment,black hair,ayurvedic treatment for black hair,home remedies for black hair,hair care tips,grey hair problem,white hair treatment

त्रिफला

त्रिफला में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं, जो रूसी को कम करते हैं और बालों का विकास करते हैं। आप त्रिफला पाउडर को नारियल के तेल के साथ मिलाकर अपने स्कैल्प पर लगा सकते हैं। पाचन प्रक्रिया को बढ़ाने के लिए इसे रोज सुबह खाली पेट गुनगुने पानी के साथ भी सेवन किया जा सकता है।

ayurvedic treatment,black hair,ayurvedic treatment for black hair,home remedies for black hair,hair care tips,grey hair problem,white hair treatment

ब्राह्मी

ब्राह्मी पित्त दोष को ठीक करके बालों के बढ़ने में मदद करता है। इसमें डैंड्रफ को दूर करने का बढ़िया गुण है, जिसकी वजह से बाल बढ़ते नहीं, बल्कि झड़ते हैं। ब्राह्मी तेल से बालों पर मालिश करने से बाल बढ़ाने में सहायता मिलती है।

ayurvedic treatment,black hair,ayurvedic treatment for black hair,home remedies for black hair,hair care tips,grey hair problem,white hair treatment

एलोवेरा

एलोवेरा त्वचा के साथ- साथ बालों का भी ख्याल रखता है। यह बालों को जड़ों से मुलायम और घना बनाता है। साथ ही स्कल्प को भी स्वस्थ रखता है। बालों के लिए एलोवेरा प्राकृतिक कंडिशनर का काम करता है। एलोवेरा को छीलकर इसके अंदर का जैल निकालें और इस मैश करके बालों में लगाएं। अगर आप चाहें तो इसे नींबू के साथ मिलाकर भी लगा सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू

विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां

कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर

‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप

‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान

दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर

सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता

शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान

इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास

हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर

अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा

खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत

कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत