न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली से गाड़ी का सफर करते हुए पूरी करें इन 8 देशों की यात्रा, बिना फ्लाइट के पहुचेंगे विदेश

सड़क मार्गों के जरिए भी भारत से इंटरनेशनल टूर का लुत्फ उठाया जा सकता है। आज इस कड़ी में हम आपको ऐसे देश और वहां किस रास्ते से जा सकते हैं उसकी जानकारी देने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 02 May 2022 2:52:48

दिल्ली से गाड़ी का सफर करते हुए पूरी करें इन 8 देशों की यात्रा, बिना फ्लाइट के पहुचेंगे विदेश

जब भी कभी विदेश यात्रा की बात आती हैं तो फ्लाइट के सफर की बात की जाती हैं, जो कि सामान्य हैं कि विदेश जाने के लिए हवाई यात्रा तो करनी ही पड़ेगी, लेकिन ऐसा नहीं है। जी हां, देश की राजधानी दिल्ली से गाड़ी का सफर करते हुए भी आप विदेश पहुंच सकते हैं। जी हां, कुछ देश ऐसे हैं, जो भारत से काफी नजदीक हैं और यहां आप अपनी गाड़ी लेकर जा सकते हैं। सड़क मार्गों के जरिए भी भारत से इंटरनेशनल टूर का लुत्फ उठाया जा सकता है। आज इस कड़ी में हम आपको ऐसे देश और वहां किस रास्ते से जा सकते हैं उसकी जानकारी देने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में...

places to viisit near delhi,holidays,travel,tourism

नई दिल्ली से नेपाल

नेपाल दुनिया की सबसे ऊंची चोटियों, घने जंगलों के लिए जाना जाता है। आपको रास्ते में कई मजेदार और लुभावने नजारे देखने को मिल जाएंगे। दिल्ली से करीब 1012 किलोमीटर की दूरी पर स्थित श्रीलंका पहुंचने में कार से करीब 30 घंटे का समय लगता है। अगर आप दिल्ली से नेपाल जा रहे हैं, तो उत्तर प्रदेश के गजरौला का रास्ता पकड़ें। गजरौला से मुरादाबाद से रुद्रपुर और फिर खटीमा तक जाना होगा। बनबसा से नेपाल सिर्फ 5 किमी दूर है। बनबसा में गाड़ी का टैंक फुल करवा लें, क्योंकि नेपाल में आपको ज्यादा परेशानी का सामना ना करना पड़े।

places to viisit near delhi,holidays,travel,tourism

नई दिल्ली से मलेशिया

मलेशिया अपनी सांस्कृतिक चीजों के लिए जाना जाता है, साथ ही यहां की बड़ी-बड़ी इमारतों को देखना एक खास आकर्षण में आता है। दिल्ली से करीब 5629।3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित श्रीलंका पहुंचने में कार से करीब 90 घंटे का समय लगता है। यहां आप कई टेस्टी खाने का भी मजा ले सकते हैं। मलेशिया जाने के लिए आपको तिब्बत से गुजरना पड़ेगा। कुआलालंपुर पहुंचने के लिए, आपको दो अन्य देशों - म्यांमार और थाईलैंड के रास्तों से गुजरना पड़ेगा। प्रत्येक देश के लिए वीज़ा या एंट्री के नियमों का पालन करें। दिल्ली से मलेशिया जाने के लिए आपको सभी जरूरी परमिट लेने होंगे। इसके अलावा पासपोर्ट, ट्रैवल डॉक्यूमेंट, वीज़ा और आगमन व प्रस्थान की डॉक्यूमेंट भी लेना होगा।

places to viisit near delhi,holidays,travel,tourism

नई दिल्ली से श्रीलंका

श्रीलंका अपने बेतहाशा खूबसूरत समुद्री किनारों और घने जंगलों के लिए काफी लोकप्रिय है। दिल्ली से करीब 3,704 किलोमीटर की दूरी पर स्थित श्रीलंका पहुंचने में कार से करीब 78 घंटे का समय लगता है। यहां जाने के लिए आपको दिल्ली से उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना और फिर तमिलनाडु जाना होगा। इसके बाद कोलंबो के लिए एक नौका लेनी होगी। श्रीलंका जाने के लिए आपको सभी जरूरी परमिट के अलावा, इंटरनेशनल ड्राइविंग परमिट, पासपोर्ट और वीजा की जरूरत पड़ेगी।

places to viisit near delhi,holidays,travel,tourism

नई दिल्ली से थाईलैंड

थाईलैंड अपनी सस्ती विदेश यात्रा के लिए जाना जाता है। यहां की संस्कृति और बेहतरीन जगहें लोगों को अपनी और आकर्षित करती हैं। यहां का स्ट्रीट फूड भी काफी ज्यादा स्वादिष्ट माना जाता है। पार्टनर के साथ एक अच्छा समय बिताने के लिए ये देश परफेक्ट है। थाईलैंड पहुंचने के लिए आपको सड़क मार्गों के जरिए करीब 4,198 किलोमीटर की दूरी तय करनी होगी, जिसमें लगभग 71 घंटे का समय लगेगा। बैंकॉक की सड़क भारत के उत्तर पूर्वी राज्यों से होकर गुजरेगी और थाईलैंड पहुंचने के लिए म्यांमार को पार करेगी। इसके अलावा आप दिल्ली से इंफाल, मोरेह, काले, बागान, इनले झील, यांगून, मेसोट को पार करते हुए और और टाक से बैंकॉक पहुंच सकते हैं। थाईलैंड जाने के लिए आपको सड़क मार्गों के लिए जरूरी परमिट, इंटरनेशनल पासपोर्ट, 200% कार्नेट फीस, लीड कार और वीज़ा का इंतजाम करना होगा।

places to viisit near delhi,holidays,travel,tourism

नई दिल्ली से सिंगापुर

सिंगापुर अपने बॉटेनिक गार्डन और चिड़ियाघर, मरीना बे सैंड्स जैसी जगहों के लिए जाना जाता है। ये देश अपने ट्रेंडी शॉपिंग कलेक्शन के लिए भी दुनियाभर में मशहूर है। सिंगापुर जाए तो यहां की चॉकलेट्स को खाना बिल्कुल भी मिस न करें। दिल्ली से इसकी दूरी करीब 5,926 किलोमीटर है, जिसमें लगभग 91 घंटे का समय लगता है। दिल्ली से उत्तर प्रदेश, बिहार, असम, नागालैंड, मणिपुर, म्यांमार, थाईलैंड और मलेशिया होते हुए सिंगापुर पहुंचा जा सकता है। प्रत्येक देश में आपको वीजा और एंट्री के नियमों का भी पालन करना होगा। सिंगापुर जाने के लिए आपको इंटरनेशनल पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, ट्रैवल डॉक्यूमेंट, स्पेशल ओवरलैंड पर्मिट, कार्नेट फीस और वीज़ा की जरूरत पड़ेगी।

places to viisit near delhi,holidays,travel,tourism

नई दिल्ली से भूटान

भूटान को दुनिया का सबसे खुशहाल देश माना जाता है। इस देश का शांत माहौल और विविध संस्कृति टूरिस्ट को अपनी ओर आकर्षित करती है। दिल्ली से भूटान की दूरी करीब 2006 किलोमीटर है, जहां सड़क के रास्ते जाने पर करीब 39 घंटे का समय लगेगा। आप दिल्ली से उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और असम होते हुए भूटान पहुंच सकते हैं। भूटान जाने के लिए आपको किसी तरह के वीज़ा की जरूरत नहीं है। आप सिर्फ ड्राइविंग लाइसेंस साथ लेकर जा सकते हैं। देश में दाखिल होने के लिए आपको थोड़े बहुत ही डॉक्युमेंट की ही जरूरत पड़ती है।

places to viisit near delhi,holidays,travel,tourism

नई दिल्ली से वियतनाम

सिंगापुर अपने लग्जरी लाइफस्टाइल और नैचुरल ब्यूटी के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। हर ट्रैवलर की लिस्ट में सिंगापुर जरूर शामिल होना चाहिए। दिल्ली से रोड ट्रिप का मजा लेते हुए इस देश तक पहुंचने का अपना अलग ही रोमांच है। दिल्ली से वियतनामकी दूरी करीब 5,162 किलोमीटर है, जिसे पूरा करने में लगभग 101 घंटे का समय लगेगा। लंबे और घुमावदार समुद्र तटों और हरे भरे नजारों के साथ वियतनाम धीरे-धीरे दुनिया भर में अपनी पहचान बना रहा है। देश संस्कृति और प्राकृतिक सुंदरता से समृद्ध है। वियतनाम में गाड़ी चलाने के लिए इंटरनेशनल ड्राइविंग लाइसेंस चाहिए होता है।

places to viisit near delhi,holidays,travel,tourism

नई दिल्ली से बांग्लादेश

भारत की सीमा से जुड़ा बांग्लादेश सड़क मार्गों के लिहाज से सबसे सुविधाजनक देश है। समुद्री किनारों से सटा बांग्लादेश भी एक बेहद खूबसूरत देश है। दिल्ली से बांग्लादेश की दूरी करीब 1,713 किलोमीटर है, जिसे पूरा करने में लगभग 30 घंटे का समय लगेगा। आप दिल्ली से उत्तर प्रदेश, झारखंड और पश्चिम बंगाल होते हुए बांग्लादेश की राजधानी ढाका पहुंच सकते हैं। सड़क मार्गों के जरिए बांग्लादेश पहुंचने के लिए आपको कई अलग-अलग तरह के परमिट के अलावा इंटरनेशनल ड्राइविंग परमिट भी लेना होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'देश को आपकी जरूरत है', सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील, अभिजीत दीपके ने लिया बड़ा संकल्प
'देश को आपकी जरूरत है', सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील, अभिजीत दीपके ने लिया बड़ा संकल्प
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!