न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आपकी दमकती त्वचा का कारण बनेंगे चारकोल से बने ये 6 फेस मास्क

दमकती, खिलखिलती ग्लोइंग त्वचा हर कोई चाहता हैं जिसे पाने के लिए आप कई तरीके आजमाते होंगे। लोग पार्लर जाकर महंगे ट्रीटमेंट करवाते हैं और कोशिश करते हैं कि त्वचा से जुड़ी परेशानियों को दूर किया जाए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 13 Mar 2023 4:37:29

आपकी दमकती त्वचा का कारण बनेंगे चारकोल से बने ये 6 फेस मास्क

दमकती, खिलखिलती ग्लोइंग त्वचा हर कोई चाहता हैं जिसे पाने के लिए आप कई तरीके आजमाते होंगे। लोग पार्लर जाकर महंगे ट्रीटमेंट करवाते हैं और कोशिश करते हैं कि त्वचा से जुड़ी परेशानियों को दूर किया जाए। लेकिन नेचुरल ग्लो पाने के लिए जरूरी हैं कि बाजार में मिलने वाले केमिकल युक्त महंगे प्रोडक्ट्स की जगह कुछ घरेलू नुस्खों को आजमाया जाए। ऐसे में आप चारकोल से बने फेस मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। चारकोल से बना मास्क न केवल त्वचा की अंदरूनी सफाई कर सकता है बल्कि त्वचा के दाग, धब्बे, निशान आदि से छुटकारा भी दिला सकता है। आज इस कड़ी में हम आपको चारकोल से बने कुछ फेस मास्क के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपकी दमकती त्वचा का कारण बनेंगे। आइये जानते हैं इन फेस मास्क के बारे में...

6 charcoal skin mask,charcoal skin mask in hindi,skin care tips in hindi,skin mask,skin care tips

चारकोल और विटामिन ई से बना फेस मास्क

इस पेस्ट को लगाने से न केवल त्वचा की गंदगी साफ हो सकती है बल्कि टॉक्सिंस भी बाहर आ सकते हैं। यह मास्क त्वचा को जरूरी पोषण दे सकता है। इस मास्क को बनाने के लिए आपके पास चारकोल कैप्सूल के साथ-साथ शहद, ग्लिसरीन और बेंटोनाइट क्ले होना जरूरी है। अब आप एक कटोरी में एक्टिवेटेड चारकोल के कैप्सूल को खोलें और उसमें शहद, ग्लिसरीन, विटामिन ई का तेल और बेंटोनाइट क्ले को मिक्स करें। पेस्ट को थोड़ा तरल बनाने के लिए आप इसमें पानी का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। अब ब्रश के माध्यम से अपनी त्वचा पर बने पेस्ट को लगाएं। तकरीबन 10 मिनट तक इस पेस्ट को त्वचा पर लगाने के बाद अपनी त्वचा को साधारण पानी से धो लें। उसके बाद त्वचा पर नमी बरकरार रखने के लिए आप चाहे तो किसी मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

6 charcoal skin mask,charcoal skin mask in hindi,skin care tips in hindi,skin mask,skin care tips

चारकोल और एलोवेरा जेल से बना फेस मास्क

आमतौर पर सेंसिटिव स्किन के लोगों को मुंहासें होने की समस्या रहती है। ये पिपंल आपको बहुत से ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से रोकते है। ऐसे में अगर आपकी भी त्वचा सेंसिटिव है और आपको मुंहासों से छुटकारा चाहिए तो आपको यहां दिए गए फेसपैक का जरूर इस्तेमाल करना चाहिए। इसके लिए सबसे पहले एक कटोरी में 2 चारकोल कैप्सुल को खोलें और उसका पाउडर डालें। अब इसमें चुटकी भर हल्दी और 1 चम्मच एलोवेरा जेल और 2 बूंद टी ट्री ऑयल मिला लें। सब चीजों को अच्छे से मिलाकर एक पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें। एक बार पूरी तरह से सूख जानेके बाद ठंडे पानी से मुंह धो लें।

6 charcoal skin mask,charcoal skin mask in hindi,skin care tips in hindi,skin mask,skin care tips

चारकोल और पॉलीविनाइल एसीटेट ग्लू से बना मास्क

चेहरे पर इस मास्क के इस्तेमाल से त्वचा पर मौजूद जिद्दी से जिद्दी ब्लैकहेड्स को हटाया जा सकता है। इससे अलग त्वचा पर इस मास्क के इस्तेमाल से दाग, धब्बे, काले निशान आदि को भी दूर किया जा सकता है। इस मिश्रण को बनाने के लिए आपके पास चारकोल टेबलेट के साथ-साथ पीवीए ब्लू यानी पॉलीविनाइल एसीटेट ग्लू का होना जरूरी है। अब आप एक कटोरी में दोनों को अच्छे से मिक्स करें और बनें मिश्रण को अपनी त्वचा पर उंगली के माध्यम से लगाएं। तकरीबन 15 से 20 मिनट इस मास्क को त्वचा पर लगा रहने दें। उसके बाद अपनी त्वचा को हल्के-हल्के पानी से स्क्रब की तरह इस्तेमाल करें। अपनी त्वचा से खींचते हुए इस पेस्ट को निकालें और त्वचा को साधारण पानी से साफ करें। इस मास्क का त्वचा पर इस्तेमाल आप 2 महीने में एक बार कर सकते हैं।

6 charcoal skin mask,charcoal skin mask in hindi,skin care tips in hindi,skin mask,skin care tips

चारकोल और अंडे से बना मास्क

अगर आपकी त्वचा ढीली हो रही है तो हम आपके लिए यहां एक आसान घरेलू नुस्खा लाए हैं। ये स्किन टाइटनिंग मास्क आपके ओपन पोर्स को बंद कर देगा। मास्क के लिए सबसे पहले एक कटोरी में अंडे का सफेद हिस्सा लें और तब तक घुमाएं जब तक ये फ्लफी न हो जाए। अब इसमें चारकोल पाउडर और नींबू का रस मिलाएं। तीनों को अच्छे से मिला लें और एक पेस्ट बना लें। इसे अपने चेहरे पर लगाएं और 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें। एक बार मास्क के सूख जाने के बाद अपने चेहरे को गर्म पानी से धो लें।

6 charcoal skin mask,charcoal skin mask in hindi,skin care tips in hindi,skin mask,skin care tips

चारकोल और बेकिंग सोडा से बना मास्क

इस मास्क को लगाने से ना केवल त्वचा पर प्राकृतिक निखार आ सकता है बल्कि चेहरे के दाग धब्बे भी दूर हो सकते हैं। इस मास्क को बनाने के लिए आपके पास चारकोल के साथ-सथ नारियल का तेल, बेकिंग सोडा और बेंटोनाइट क्ले का होना जरूरी है। अब एक कटोरी में ऊपर बताई गई चीजों को अच्छे से मिक्स करें। ध्यान रहे यह कटोरी कांच की होनी चाहिए। ब्रश के माध्यम से अपनी त्वचा पर बने मिश्रण को लगाएं। मिश्रण को 10 से 15 मिनट के लिए त्वचा पर लगाएं। जब मिश्रण अच्छे से सूख जाए तो अपनी त्वचा को अच्छे से धो लें। उसके बाद त्वचा पर नमी बरकरार रखने के लिए आप चाहे तो किसी मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इस पेस्ट का इस्तेमाल 15 दिन में 1 बार करें।

6 charcoal skin mask,charcoal skin mask in hindi,skin care tips in hindi,skin mask,skin care tips

चारकोल और सेब के सिरका से बना मास्क

क्या आपकी त्वचा भी ऑयली है अगर ऐसा है तो बता दें कि गर्मियों में ऑयली स्किन की वजह से पोर्स बंद हो जाते हैं। साथ ही उमस की वजह से त्वचा चिपचिपी हो जाती है। एक कटोरी में 2 चम्मच क्ले और 2 एक्टिवेटिड चारकोल कैप्सुल लें। अब इसमें 2 चम्मच सेब का सिरका और 1 बूंद एसेंशियल ऑयल डालें। तीनों को अच्छे से मिला कर पेस्ट बना लें और अपने चेहरे पर लगा लें। 15 मिनट तक इसे चेहरे पर लगाए रखें और फिर ठंडे पानी से मुंह धो लें।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत