न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन 5 राशियों के लोग होते हैं बेस्ट लाइफ पार्टनर, कभी नहीं छूटेगा साथ

ज्योतिष में लाइफ पार्टनर का राशिनुसार चुनाव किया जाए तो आपके जीवन के लिए उचित साबित हो सकता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 03 Apr 2021 9:07:15

इन 5 राशियों के लोग होते हैं बेस्ट लाइफ पार्टनर, कभी नहीं छूटेगा साथ

अपने लिए जीवनसाथी का चुनाव करना एक महत्वपूर्ण और कठिन फैसला होता हैं जो आपकी आने वाली जिंदगी के अच्छे-बुरे समय को तय करता हैं। सुखी वैवाहिक जीवन के लिए साथी का प्यार और भरोसा बहुत जरूरी होता हैं। ऐसे में सही लाइफ पार्टनर का चुनाव करना बहुत मुश्किल होता हैं। तो ऐसे में ज्योतिष आपकी मदद कर सकता हैं। जी हां, ज्योतिष में लाइफ पार्टनर का राशिनुसार चुनाव किया जाए तो आपके जीवन के लिए उचित साबित हो सकता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको उन राशियों के बारी में बताने जा रहे हैं जो बेस्ट लाइफ पार्टनर बनते हैं।

कर्क राशि के लोग

कर्क राशि के लोग दिल के बहुत ही खास माने जाते हैं। इनका दिल प्‍यार से भरपूर होता है और ये कभी किसी को धोखा देने के बारे में नहीं सोचते हैं। ये हमेशा केवल अपने पार्टनर के बारे में सोचते हैं और खुद भी उनके प्रति पूरी तरह से समर्पित रहते हैं। ऐसा माना जाता है कि कर्क राशि वाले अपने जीवन में बैस्‍ट लाइफ पार्टनर चुनते हैं और उनके साथ अपने परिवार को आगे बढ़ाते हैं। अगर आपका दिल किसी कर्क राशि के लड़के या लड़की पर आ जाए तो आप इनके साथ अपना पूरा जीवन बिताने के बारे में सोच सकते हैं।

इन 5 राशियों के लोग होते हैं बेस्ट लाइफ पार्टनर, कभी नहीं छूटेगा साथ

तुला राशि के लोग

अगर आप चाहते हैं कि आपके जीवन में रोमांस के साथ-साथ वफादारी भी पूरी रहे तो आपके लिए सबसे बैस्‍ट है तुला राशि का लाइफ पार्टनर। हालांकि ऐसा भी माना जाता है कि जिंदगी के फैसले लेने में इस राशि के लोग उतने मजबूत नहीं होते, लेकिन एक बार यह किसी के साथ जुड़ने के बाद खुद को हमेशा समर्पित रखते हैं। इसका अर्थ है इन्‍हें अपना पार्टनर चुनने में वक्‍त थोड़ा अधिक जरूर लग सकता है, लेकिन एक बार चुनने के बाद ये सदैव उसके साथ ही रहते हैं।

वृश्चिक राशि के लोग

बात जब पार्टनर के साथ वफादारी निभाने की आती है तो वृश्चिक राशि के लोगों की कोई तुलना नहीं है। इनका दायरा बहुत ही सीमित होता है। ये जल्‍द ही किसी के करीब नहीं आ पाते। ये पार्टनर के साथ अपने कमिटमेंट को अच्‍छी तरह से निभाते हैं और जीवन भर इसका पालन करते हैं। लाइफ पार्टनर ही नहीं इनकी दोस्‍ती जिस किसी से भी होती है ये सदैव उसके साथ ही खड़े रहते हैं। कमिटमेंट निभाने के मामले में इनका नंबर सबसे ऊपर आता है।

इन 5 राशियों के लोग होते हैं बेस्ट लाइफ पार्टनर, कभी नहीं छूटेगा साथ

मिथुन राशि के लोग

प्‍यार के मामले में मिथुन राशि के लोगों की कोई तुलना नहीं है। इन्‍हें सबसे रोमांटिक राशि कहा जाता है। ऐसा माना जाता है कि मिथुन राशि के लोग सबसे टिकाऊ लाइफ पार्टनर बनाते हैं और इस मामले में इनकी कोई तुलना नहीं होती है। जब ये किसी से प्‍यार करते हैं या फिर किसी को अपना पार्टनर चुनते हैं तो ये उसके पीछे कभी भी दिमाग नहीं लगाते। ये इस प्रकार के सभी फैसले दिल से लेते हैं।

मीन राशि के लोग

मीन राशि के बारे में ऐसा माना जाता है कि इस राशि के लोग बहुत ही प्‍यार करने वाले होते हैं और जिंदगी के किसी पड़ाव पर भी इनके प्‍यार में कोई कमी नहीं आती है। इन्‍हें किसी के साथ बहस और विवाद करना अच्‍छा नहीं लगता है। लोगों के प्रति इनके मन में हमेशा एक सॉफ्ट कॉर्नर रहता है। जो कि इन्‍हें बाकी लोगों से एकदम अलग बनाता है। इनके साथ रिलेशनशिप में सुरक्षा और स्‍थायित्‍व रहता है। ऐसे लोगों के कंधे पर सिर रखकर अपना दुख बांट सकते हो। ऐसे लोगों को सब पसंद करते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

अभिषेक बनर्जी पर हमले के मामले में बड़ा एक्शन, पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार
अभिषेक बनर्जी पर हमले के मामले में बड़ा एक्शन, पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार
दिल्ली में चला बुलडोजर, शालीमार बाग में 300 से अधिक मकानों पर कार्रवाई; सड़क चौड़ीकरण परियोजना के तहत हो रही तोड़फोड़
दिल्ली में चला बुलडोजर, शालीमार बाग में 300 से अधिक मकानों पर कार्रवाई; सड़क चौड़ीकरण परियोजना के तहत हो रही तोड़फोड़
Facebook, Instagram और WhatsApp के प्रीमियम फीचर्स अब होंगे पेड? Meta ने पेश किए नए सब्सक्रिप्शन प्लान
Facebook, Instagram और WhatsApp के प्रीमियम फीचर्स अब होंगे पेड? Meta ने पेश किए नए सब्सक्रिप्शन प्लान
'हेलमेट ने बचाई जान, शरीर पर कई गंभीर चोटों के निशान'... अभिषेक बनर्जी हमले के बाद ममता ने BJP और प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप
'हेलमेट ने बचाई जान, शरीर पर कई गंभीर चोटों के निशान'... अभिषेक बनर्जी हमले के बाद ममता ने BJP और प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप
बालकनी से झुककर पड़ोसी की वीडियो बनाता शख्स वायरल, सोशल मीडिया पर भड़के यूजर्स, गिरफ्तारी की उठी मांग
बालकनी से झुककर पड़ोसी की वीडियो बनाता शख्स वायरल, सोशल मीडिया पर भड़के यूजर्स, गिरफ्तारी की उठी मांग
दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया के घर आई डबल खुशखबरी, जुड़वां बेटों के साथ हुआ भव्य स्वागत; वीडियो पर फैंस ने लुटाया प्यार
दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया के घर आई डबल खुशखबरी, जुड़वां बेटों के साथ हुआ भव्य स्वागत; वीडियो पर फैंस ने लुटाया प्यार
शाम की चाय के साथ बनाएं बाजार जैसे क्रिस्पी स्प्रिंग रोल, स्वाद ऐसा कि बच्चे से लेकर बड़े तक मांगेंगे बार-बार
शाम की चाय के साथ बनाएं बाजार जैसे क्रिस्पी स्प्रिंग रोल, स्वाद ऐसा कि बच्चे से लेकर बड़े तक मांगेंगे बार-बार
क्या आपने सुनी 'वैभव सूर्यवंशी चालीसा'? सोशल मीडिया पर छाया अनोखा वीडियो, फैंस बार-बार कर रहे प्ले
क्या आपने सुनी 'वैभव सूर्यवंशी चालीसा'? सोशल मीडिया पर छाया अनोखा वीडियो, फैंस बार-बार कर रहे प्ले
क्या आपने पी है रागी अंबली? प्रोबायोटिक्स से भरपूर यह साउथ इंडियन ड्रिंक पेट को रखती है ठंडा, जानें रेसिपी
क्या आपने पी है रागी अंबली? प्रोबायोटिक्स से भरपूर यह साउथ इंडियन ड्रिंक पेट को रखती है ठंडा, जानें रेसिपी
वैभव की तूफानी पारी भी नहीं बचा सकी राजस्थान को, इन 5 खिलाड़ियों की नाकामी बनी हार की सबसे बड़ी वजह
वैभव की तूफानी पारी भी नहीं बचा सकी राजस्थान को, इन 5 खिलाड़ियों की नाकामी बनी हार की सबसे बड़ी वजह
सुबह खाली पेट जीरा और अजवाइन का पानी पीने के फायदे, जानिए सेहत पर इसके चमत्कारी असर
सुबह खाली पेट जीरा और अजवाइन का पानी पीने के फायदे, जानिए सेहत पर इसके चमत्कारी असर
इतिहास भी बनाया और दिल भी टूटा, IPL 2026 में तीन बार शतक से चूके वैभव सूर्यवंशी
इतिहास भी बनाया और दिल भी टूटा, IPL 2026 में तीन बार शतक से चूके वैभव सूर्यवंशी
चलते समय घुटनों से आ रही 'कट-कट' की आवाज़? दूध में मिलाकर पिएं ये चीजें, जोड़ों के दर्द और जकड़न से मिलेगी राहत
चलते समय घुटनों से आ रही 'कट-कट' की आवाज़? दूध में मिलाकर पिएं ये चीजें, जोड़ों के दर्द और जकड़न से मिलेगी राहत
वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी के कायल हुए सचिन, बोले- टेस्ट क्रिकेट में भी देखना चाहता हूं इसका कमाल
वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी के कायल हुए सचिन, बोले- टेस्ट क्रिकेट में भी देखना चाहता हूं इसका कमाल