न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Mahashivratri 2022 : मनोकामनाएं सिद्ध करने के लिए करें उपाय, जानें व्रत करते समय क्या करें और क्या नहीं

आज इस कड़ी में हम आपको महाशिवरात्रि पर किए जाने वाले कुछ उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जो जीवन में सौभाग्य के साथ सुख-शांति का आगमन करेंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 01 Mar 2022 8:12:27

Mahashivratri 2022 : मनोकामनाएं सिद्ध करने के लिए करें उपाय, जानें व्रत करते समय क्या करें और क्या नहीं

भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती के विवाह के उत्सव को महाशिवरात्रि के रूप में फाल्गुन मास की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता हैं। आज के दिन भगवान भोलेनाथ की आराधना कर उनकी विशेष कृपा प्राप्त की जा सकती है। मान्यता है कि इस दिन महादेव का व्रत रखने से सौभाग्य और समृद्धि की प्राप्ति होती है। महादेव की पूजा अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है व कष्टों का निवारण होता है। आज इस कड़ी में हम आपको महाशिवरात्रि पर किए जाने वाले कुछ उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जो जीवन में सौभाग्य के साथ सुख-शांति का आगमन करेंगे। इसी के साथ हम आपको व्रत करते समय क्या करें और क्या नहीं इसकी जानकारी भी देने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में...

astrology tips,astrology tips in hindi,mahashivratri 2022,lord shiva

महाशिवरात्रि के इन उपायों से मिलेगा सौभाग्य

- शिवलिंग पर बिल्व पत्र, सफेद रंग के फूल, गंगा जल, पवित्र राख, चंदन का लेप और दूध चढ़ाएं। इससे भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं।
- भगवान शिव के प्रिय बैल या गाय माता को शिवरात्रि के दिन चीनी वाली रोटी खिलाएं। मान्यता है कि इससे घर में अन्न-धन्न में बरकत रहती है।
- पानी में काले तिल मिलाकर इस दिन शिवलिंग अभिषेक करने से मन को शांति मिलती है।
- शिवरात्रि पर नंदी (बैल) को हरा चारा खिलाने से घर की सभी परेशानियां दूर होती है।
- इस दिन शिवलिंग पर तिल व जौ चढ़ाने से सभी पापों का नाश होता है।
- विवाह में अड़चन आ रही है तो शिवलिंग पर दूध में केसर मिलाकर अर्पित करें।
- शिवरात्रि पर ही नहीं, नियमित मछलियों को आटे की गोलियां खिलाना अच्छा माना जाता है।
- शिवलिंग पर इस दिन एक आंकड़े का फूल चढ़ाना, सोने के दान के बराबर फल देता है।
- शास्त्रों में बताया गया है कि शिवरात्रि पर गरीबों को अन्न दान करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है।
- मान्यताओं के अनुसार, शिवरात्रि पर बेल वृक्ष के नीचे खड़े होकर खीर और घी का दान करने से महालक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्ति होती है।
- महाशिवरात्रि पर 108 बार महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने से अकाल मृत्यु का खतरा कम होता है।
- मान्यता है कि भगवान भोलेनाथ का गन्ने के रस से अभिषेक करने से धन में बरकत बनी रहती है।

astrology tips,astrology tips in hindi,mahashivratri 2022,lord shiva

व्रत करते समय क्या करें?

- सूर्योदय से दो घंटे पहले उठें और सबसे पहले भगवान शिव या अपने ईष्ट देव का ध्यान करें।
- स्नान करें और पूजा के लिए साफ व सफेद-लाल कपड़े पहनें क्योंकि यह रंग भगवान शिव को प्रिय हैं।
- निशिता काल के दौरान पूजा करें। शिवलिंग पर कच्चा दूध, पंचामृत, बेलपत्र, भांग धतूरा, गुड़-शक्कर, फल, दही, फूल आदि चढ़ाएं।
- ऊं नमः शिवाय और महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें। साथ ही शिवरात्रि की कथा सुनें या पढ़ें।
- व्रत का पालन करें और फल, दूध, सुखे मेवे आदि का सेवन करें। इस दिन नमक का सेवन वर्जित माना जाता है।
- दिन में दो बार सुबह-शाम ज्योत जलाएं और शिव चालीसा या शिवरात्री कथा का पाठ करें।
- शिव पूजन के समय शिवलिंग पर भस्म चढ़ाना शुभ माना गया है।

व्रत करते समय क्या न करें?


- महाशिवरात्रि का व्रत रखने वाले लोगों को गेहूं, चावल और दाल के सेवन से बचना चाहिए।
- व्रत अनुष्ठान करते समय शिव लिंग की पूर्ण परिक्रमा न करें। एक अर्धवृत्त में घूमें और वापिस वहीं आ जाएं जहां से आपने शुरुआत की थी।
- प्याज, लहसुन और मांस का सेवन न करें।
- तंबाकू या शराब का सेवन न करें।
- शिवलिंग पर नारियल पानी न चढ़ाएं।
- महिलाएं शिवलिंग पर सिंदूर /कुमकुम न लगाएं। इसकी जगह चंदन का तिलक लगाएं।
- भक्तों को इस दिन काले रंग के कपड़े पहनने से बचना चाहिए क्योंकि ऐसा कहा जाता है कि भगवान शिव को रंग पसंद नहीं है।
- शिवरात्रि पर नाखून और बाल काटना भी वर्जित माना जाता है।
- व्रत के दौरान क्रोध व किसी का अपमान ना करें। इससे भगवान भोलेनाथ नाराज हो जाएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका