न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Vastu Tips : अपने व्यवहार के अनुसार करें रंगों का इस्तेमाल, जीवन में आएगी सकारात्मकता

आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि आपको किन रंगों का इस्तेमाल करना चाहिए ताकि आपकी जिंदगी में चल रही उठापटक शांत हो और हर काम सिद्ध हो। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 23 Nov 2021 8:30:47

Vastu Tips : अपने व्यवहार के अनुसार करें रंगों का इस्तेमाल, जीवन में आएगी सकारात्मकता

वास्‍तुशास्‍त्र में व्यक्ति के जीवन से जुड़ी कई बातें बताई गई हैं जो सकारात्मकता लाने का काम करती हैं। वास्तु में ही कलर थेरेपी का उल्लेख भी मिलता हैं जो बताता हैं कि किस तरह रंगों का असर इंसान के जीवन पर पड़ता हैं। ऐसे में अगर अपने व्यवहार के अनुरूप रंगों का चुनाव किया जाए तो इसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिलते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि आपको किन रंगों का इस्तेमाल करना चाहिए ताकि आपकी जिंदगी में चल रही उठापटक शांत हो और हर काम सिद्ध हो। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

अगर आप करते हैं व्‍यवसाय

वास्‍तुशास्‍त्र की कलर थेरपी के अनुसार अगर आप व्‍यवसाय करते हैं या फ‍िर आप सामाज‍िकता को प्राथम‍िकता देते हैं। तब तो फ‍िर आपको नारंगी और हरे रंग का प्रयोग अध‍िक से अध‍िक करना चाह‍िए। मान्‍यता है क‍ि जब आप इस रंग का प्रयोग करेंगे तो आपको व्‍यवसाय में भी तरक्‍की म‍िलेगी। साथ ही समाज में भी मान-सम्‍मान बढ़ेगा।

vastu tips,vastu tips in hindi,vastu color therepy

अगर आपको सच से है बेपनाह प्‍यार

वास्‍तुशास्‍त्र की कलर थेरपी के अनुसार अगर आपको झूठ ब‍िल्‍कुल भी पसंद नहीं है। यानी क‍ि पर‍िस्थिति चाहे जैसी हो आप न तो खुद झूठ बोलते हैं और न ही दूसरों का झूठ बर्दाश्‍त कर पाते हैं। फ‍िर चाहे वह आपके क‍ितने ही करीबी क्‍यों न हो? अगर आपके भी साथ ऐसा है तो आपको बैंगनी रंग का अध‍िक से अध‍िक प्रयोग करना चाह‍िए। मान्‍यता है यह रंग आपकी सच्‍चाई को और भी ज्‍यादा महत्‍व देता है। इससे आपकी प्रत‍िष्‍ठा में चार चांद लग जाते हैं।

अगर आप हैं काफी प्रैक्टिकल

वास्‍तुशास्‍त्र की कलर थेरपी के अनुसार अगर आप लाइफ में काफी प्रैक्टिकल हैं तो आपको रंगों का इस्‍तेमाल बहुत ही सोच-समझकर करना चाह‍िए। वास्‍तु के अनुसार ऐसे जातक जो बेहद पढ़ाकू हों या फ‍िर प्रैक्टिकल हों उन्‍हें भूलकर भी भूरे रंग का इस्‍तेमाल नहीं करना चाह‍िए। यह रंग व्‍यवहार में अस्थिरता ला सकता है।

vastu tips,vastu tips in hindi,vastu color therepy

अगर आप र‍िश्‍ते न‍िभाने में हैं कुशल

वास्‍तुशास्‍त्र की कलर थेरपी के अनुसार ऐसे जातक जो र‍िश्‍तों को बहुत ही गंभीरता से न‍िभाते हैं। हर र‍िश्‍ते के प्रत‍ि वफादार रहते हैं। कभी भूलकर भी क‍िसी का द‍िल दु:खाने से डरते हैं। तो ऐसे जातकों को गुलाबी रंग का प्रयोग करना चाह‍िए। मान्‍यता है क‍ि इस रंग के प्रयोग से मन हमेशा प्रसन्‍न रहता है।

अगर आप घबराते बहुत हैं

वास्‍तुशास्‍त्र की कलर थेरपी के अनुसार अगर आप बात-बात पर घबरा जाते हैं। या आपको कोई बड़ा फैसला लेना हो तो डर जाते हैं, सोचते हैं क‍िसी से बात कर लें। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो टेंशन मत लीज‍िए। वास्‍तु के अनुसार बस एक रंग का प्रयोग करना बंद कर दीज‍िए। कहते हैं क‍ि जल्‍दी घबरा जाने वाले लोगों को भूलकर भी ध्रूम यानी क‍ि ग्रे रंग का इस्‍तेमाल नहीं करना चाह‍िए। कहते हैं यह रंग राहु प्रधान जातकों को ब‍िल्‍कुल भी सूट नहीं करता।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?