न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हाथों की लकीरें बताती हैं किस करियर में बनेगा आपका भविष्‍य, जानें और लें सही फैसला

आपकी हथेली में रेखाओं को देखकर भी पता लगाया जा सकता हैं कि किस क्षेत्र में आपको तरक्की मिलेगी और भविष्य उज्ज्वल होगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 22 Jan 2022 7:43:52

हाथों की लकीरें बताती हैं किस करियर में बनेगा आपका भविष्‍य, जानें और लें सही फैसला

अक्सर देखा जाता हैं कि व्यक्ति अपने क्षेत्र में मेहनत से काम करता हैं लेकिन उसे मेहनत के अनुरूप सफलता नहीं मिल पाती हैं और वह कम में ही संतुष्ट हो जाता हैं। ऐसे में करियर के लिए क्षेत्र का चुनाव अपनी रुचि के अनुसार किया जाना चाहिए। लेकिन इसी के साथ ही ज्योतिष में भी करियर से जुड़ी कई बातें बताई गई हैं। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं आपकी हथेली के अनुसार करियर से जुड़ी बातें। जी हां, आपकी हथेली में रेखाओं को देखकर भी पता लगाया जा सकता हैं कि किस क्षेत्र में आपको तरक्की मिलेगी और भविष्य उज्ज्वल होगा। तो आइये जानते हैं हाथ की इन रेखाओं के बारे में जिससे यह बताया जा सकता है कि जातक किस क्षेत्र में अपना भविष्‍य संवारेगा।

astrology tips,astrology tips in hindi,palmistry,career by palmistry

वकालत में होती है इनकी रुचि

हस्‍तरेखा के अनुसार जिन जातकों की रुचि वकालत में होती है उनकी हथेलियां काफी चौड़ी होती हैं और उंगलियों का आकार छोटा होता है। इनके बुध और मंगल पर्वत काफी उभरे हुए होते हैं और मस्तिष्‍क रेखा व जीवन रेखा एकदम अलग-अलग रहती हैं। जिनकी रुचि वकालत में होती है उनके हाथ काफी मांसल और लालिमा लिए होते हैं।

कविता में हो रुचि

ऐसे जातक जिनकी कविता लेखन में कविता पढ़ने में रुचि होती है उनकी उंगलियां लंबी-लंबी होती है। उंगलियों के पोर लंबे और सुस्‍पष्‍ट होते हैं। ऐसे जातकों के हाथ पतले-पतले लेकिन देखने में सुंदर होते हैं। इनकी हथेली मुलायम होने के साथ ही सूर्य, चंद्र और शुक्र पर्वत काफी उठे हुए होते हैं। ऐसे लोगों के हाथ में हृदय रेखा आगे चलकर कई शाखाओं में बंट जाए तो यह लेखक के रसिक स्‍वभाव को दर्शाता है। ऐसे लोग बातें भी बहुत मीठी-मीठी करते हैं।

astrology tips,astrology tips in hindi,palmistry,career by palmistry

राजनीति में रुचि

जिन जातकों की राजनीति में रुचि होती है उनके हाथों की एक खास पहचान होती है। ऐसे जातकों की हथेली सफेद और हाथ लंबे-लंबे होते हैं। इन जातकों की हथेली में बृहस्‍पति, सूर्य और बुध पर्वत का सुविकसित होना उसकी खास पहचान माना जाता है। बृहस्‍पति पर्व की ऊंचाई से मस्तिष्‍क रेखा का आरंभ होना और नीचे आकर दो भागों में बंट जाना, यह भी राजनीति में रुचि को दर्शाता है। वहीं अगर बात करें छुटभैये राजनेताओं के हाथ की, तो उनके हाथ में बृहस्‍पति पर्व छोटा होता है और बुध पर्वत भी दबा होता है। मंगल पर्वत पर अनेक महीन रेखाएं होना भी राजनीति में छोटे कद को दर्शाता है।

दार्शनिक होते हैं ऐसे लोग

जिन लोगों के हाथ की उंगलियां काफी कठोर हों और उनकी गांठें उभरी हुई हों तो ऐसे लोग प्राय: दार्शन‍िक बन जाते हैं। ऐसे लोगों के हाथ पतले हल्‍के सांवले रंग के होते हैं और उनमें गांठें स्‍पष्‍ट दिखाई देती हैं। माना जाता है कि ऐसे लोग काफी उच्‍च विचार के होते हैं और इन्‍हें मोह माया से अधिक सरोकार नहीं होता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?