न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हनुमान जी को सबसे अधिक क्या प्रिय है? प्रेमानंद महाराज ने बताया

भगवान हनुमान को सबसे प्रिय क्या होता है? प्रेमानंद महाराज के अनुसार हनुमान जी रामचरित, नाम-कीर्तन और श्रीराम के पावन चरित्र के श्रवण से सर्वाधिक प्रसन्न होते हैं। जानें हनुमान भक्ति का असली रहस्य, उनके प्रिय उपाय और पूजा से मिलने वाले आशीर्वाद के बारे में विस्तार से।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 01 Dec 2025 8:26:43

हनुमान जी को सबसे अधिक क्या प्रिय है? प्रेमानंद महाराज ने बताया

हिंदू परंपरा में भगवान हनुमान को अद्वितीय शक्ति, असीम साहस और अटूट भक्ति का प्रतीक माना जाता है। उन्हें भगवान शिव का रुद्र अवतार कहा गया है और वे श्रीराम के सेवक, सखा और सबसे प्रिय भक्त के रूप में पूजित हैं। बजरंगबली, पवनपुत्र, केसरी नंदन—इन नामों से उन्हें भावपूर्वक पुकारा जाता है। मान्यता है कि श्रद्धा और विधि-विधान से की गई हनुमान पूजा हर तरह के भय को दूर करती है और जीवन में आत्मविश्वास बढ़ाती है।

अधिकतर लोग मंगलवार और शनिवार को हनुमान जी का विशेष पूजन करते हैं और अपनी मनोकामनाएँ व्यक्त करते हैं। इसी बीच वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज से एक भक्त ने प्रश्न पूछा कि आखिर हनुमान जी को सबसे अधिक प्रिय क्या है? महाराज ने इस प्रश्न का जो उत्तर दिया, वह हनुमान भक्ति को एक नया अर्थ देता है।

हनुमान जी को सबसे प्रिय क्या?

प्रेमानंद महाराज ने बताया कि हनुमान जी के हृदय के सबसे समीप है—रामचरित का गायन और भगवान श्रीराम के पावन चरित्र का श्रवण। उन्होंने कहा—“रामचरित सुनिबे को रसिया… हनुमान जी सदैव प्रभु श्रीराम के गुण, उनकी लीला और नाम-कीर्तन सुनने को आतुर रहते हैं।”

महाराज के अनुसार, यदि कोई भक्त सच्चे मन से सियाराम के नाम का कीर्तन करता है या उन्हें श्रीराम के चरित्र का श्रवण कराता है, तो हनुमान जी तुरंत प्रसन्न होते हैं। यही वह “राम रसायन” है, जिसे सुनकर हनुमान जी की कृपा बरसने लगती है और भक्त के हृदय में सहज रूप से प्रेमभक्ति उत्पन्न होने लगती है। वे कहते हैं—“सियाराम के प्रेमी पर हनुमान जी स्वतः ही अधीन हो जाते हैं।”

प्रेमानंद महाराज ने समझाया भक्ति का रहस्य

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए महाराज ने कहा कि यदि किसी के हृदय में सियाराम के प्रति प्रेम ही नहीं है, तो उसके द्वारा किए गए सभी साधन तो फल देंगे, लेकिन वह ‘प्रेम-रस’ नहीं आएगा जो भक्ति का मूल है। उन्होंने समझाया— “अनुराग का अर्थ है—प्रभु को प्रेम की डोर में बांध लेना। बिना अनुराग के साधना अधूरी रह जाती है।”

हनुमान जी को प्रसन्न करने के अन्य उपाय

ज्योतिष और पुराणों में ऐसे कई उपाय बताए गए हैं, जिनसे श्रद्धालु हनुमान जी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं। इनमें प्रमुख हैं:

शनिवार को हनुमान चालीसा, सुंदरकांड, या बजरंग बाण का पाठ

हनुमान जी पर सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करना

मन, वचन और कर्म से पवित्र रहकर उनका स्मरण करना

मान्यता है कि इन उपायों को श्रद्धा और सच्चे मन से करने पर हनुमान जी भक्त के जीवन से संकट दूर करते हैं और शुभता का मार्ग खोलते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

CJP मार्च को दिल्ली पुलिस ने क्यों नहीं दी मंजूरी? कमिश्नर ने सुप्रीम कोर्ट में बताई वजह
CJP मार्च को दिल्ली पुलिस ने क्यों नहीं दी मंजूरी? कमिश्नर ने सुप्रीम कोर्ट में बताई वजह
तिहाड़ जेल में जमीन पर सो रहे CJP के आशुतोष रांका और सौरभ दास, सुरक्षा के लिए 24 घंटे पहरा; ब्लेडबाजी का भी खतरा
तिहाड़ जेल में जमीन पर सो रहे CJP के आशुतोष रांका और सौरभ दास, सुरक्षा के लिए 24 घंटे पहरा; ब्लेडबाजी का भी खतरा
नूंह में मुठभेड़ के दौरान ढेर हुआ शाहिद उर्फ आडवाणी, थार से ले जा रहा था गौवंश
नूंह में मुठभेड़ के दौरान ढेर हुआ शाहिद उर्फ आडवाणी, थार से ले जा रहा था गौवंश
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- उनकी इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस साथ; मां ने की राष्ट्रपति से अपील
अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- उनकी इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस साथ; मां ने की राष्ट्रपति से अपील
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने हिरासत में लिया, अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल; सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम
अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने हिरासत में लिया, अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल; सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
CJP प्रदर्शन में शामिल होने के बाद इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस, 28 अक्टूबर तक की मोहलत
CJP प्रदर्शन में शामिल होने के बाद इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस, 28 अक्टूबर तक की मोहलत
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन बागी विधायक आज थामेंगे भाजपा का दामन
विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन बागी विधायक आज थामेंगे भाजपा का दामन
Tecno Spark 50s 5G भारत में 16 अक्टूबर को होगा लॉन्च, Burgundy Red और Breeze Blue कलर में आएगा फोन
Tecno Spark 50s 5G भारत में 16 अक्टूबर को होगा लॉन्च, Burgundy Red और Breeze Blue कलर में आएगा फोन