न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

त्यौहारों से भरा हैं यह सप्ताह, आइये जानें किस दिन आ रहा कौनसा प्रमुख दिन

कल से चातुर्मास का प्रारंभ हो रहा हैं वहीँ इस सप्ताह मुस्लिम सम्प्रदाय का प्रमुख त्यौहार बकरीद भी आ रहा हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 19 Jul 2021 8:33:07

त्यौहारों से भरा हैं यह सप्ताह, आइये जानें किस दिन आ रहा कौनसा प्रमुख दिन

आज 19 जुलाई, सोमवार को नया सप्ताह शुरू हो रहा हैं जो कि 25 जुलाई तक जारी रहने वाला हैं। यह सप्ताह त्यौहारों के लिहाज से बहुत महवपूर्ण माना जा रहा हैं जिसमें कई प्रमुख दिन आने वाले हैं। जहां कल से चातुर्मास का प्रारंभ हो रहा हैं वहीँ इस सप्ताह मुस्लिम सम्प्रदाय का प्रमुख त्यौहार बकरीद भी आ रहा हैं। तो आइये जानते हैं इस सप्ताह आने वाले प्रमुख त्यौहारों का महत्व और ये त्यौंहार किस दिन पद रहे हैं इससे जुड़ी जानकारी।

देवशयनी एकादशी

20 जुलाई को देवशयनी एकादशी व्रत रखा जाएगा। आषाढ़ शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवशयनी एकादशी के नाम से जाना जाता है। इसी दिन से चातुर्मास प्रारंभ हो जाते हैं। इस दौरान चार महीनों तक समस्त प्रकार के मांगलिक कार्यों पर रोक लग जाती है।

astrology tips,vrat tyohar list,vrat tyohar importance

ईद-उल-अजहा

इस साल बकरीद 21 जुलाई 2021 को मनाई जा सकती है। हालांकि ईद की वास्तविक तारीख चांद के दीदार पर ही तय होगी। बकरीद को ईद-उल-अजहा, ईद-उल-जुहा, बकरा ईद, के नाम से जाना जाता है। बकरीद इस्लाम मजहब का प्रमुख त्योहार है।

वासुदेव द्वादाशी

हिन्दू पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह में शुक्ल पक्ष की द्वादशी को वासुदेव द्वादशी मनाई जाती है। इस साल वासुदेव द्वादशी 21 जुलाई 2021 बुधवार के दिन मनायी जाएगी। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण और माता लक्ष्मी की पूजा की विधान है। धार्मिक मान्यता है कि जो भक्त इस व्रत को सच्ची श्रद्धा और भक्ति से करता है उसके पूर्व जन्म के सभी पाप मिट जाते हैं।

astrology tips,vrat tyohar list,vrat tyohar importance

प्रदोष व्रत

21 जुलाई को शुक्ल प्रदोष व्रत रखा जाएगा। प्रदोष व्रत भगवान शिव का आशीर्वाद पाने के लिए रखा जाता है। यह व्रत प्रति माह में दो बार त्रयोदशी तिथि के दिन रखा जाता है। एक शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी में और दूसरा कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी में।

गुरु पूर्णिमा

गुरु पूर्णिमा पर्व प्रति वर्ष आषाढ़ मास की पूर्णिमा तिथि पर मनाया जाता है। इस साल यह तिथि 24 जुलाई को गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया जाएगा। आषाढ़ पूर्णिमा के दिन पवित्र नदी में स्नान और गरीबों में दान-पुण्य करने का महत्व है।

सावन माह प्रारंभ

सावन का महीना 25 जुलाई 2021 से प्रारंभ हो रहा है, जो 22 अगस्त 2021 को समाप्त होगा। हिन्दू पंचांग का यह पांचवां महीना होता है। यह भगवान शिव का प्रिय माह है। श्रावण में भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। इसलिए धार्मिक दृष्टि से सावन महीने का विशेष महत्व है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?