न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चंद्रमा से होता है मोती का संबंध, इन 5 राशियों के लिए इसे धारण करना हो सकता है नुकसानदायक

ज्योतिष के अनुसार कुछ राशि के जातकों को मोती नहीं धारण करना चाहिए क्योंकि इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता हैं और नुकसान उठाना पड़ता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 10 Feb 2022 9:05:17

चंद्रमा से होता है मोती का संबंध, इन 5 राशियों के लिए इसे धारण करना हो सकता है नुकसानदायक

आपने कई लोगों को देखा होगा जो अपनी अंगूठी में मोती डलवाते है क्योंकि इसका संबंध चंद्रमा से होता हैं। मान्यता हैं कि मोती धारण करने से कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत होने के साथ ही मन शांत रहते हुए सोचने की शक्ति बढ़ती हैं। लेकिन ऐसा नहीं हैं कि सभी मोती को धारण कर सकते हैं। ज्योतिष के अनुसार कुछ राशि के जातकों को मोती नहीं धारण करना चाहिए क्योंकि इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता हैं और नुकसान उठाना पड़ता हैं। तो आइये जानते हैं उन राशियों के जातकों के बारे में जिन्हें मोती धारण करने की गलती नहीं करनी चाहिए।

वृषभ राशि

शुक्र ग्रह की स्वामित्व वाले वृषभ लग्न वालों को मोती रत्न धारण नहीं करना चाहिए, ऐसा करना उनके लिए काफी नुकसानदायक होता है। वृष लग्न वाले अगर मोती रत्न धारण करते हैं तो उनको आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है और अचानक से गैर जरूरी खर्चे भी बढ़ जाते हैं। इसके साथ ही पारिवारिक सदस्यों के साथ संबंध लगातार खराब होते चले जाते हैं।

astrology tips,astrology tips in hindi,pearl rules

मिथुन राशि

बुध ग्रह की स्वामित्व वाले मिथुन लग्न वालों को मोती रत्न धारण नहीं करना चाहिए, ऐसा करने से जीवन में कई चीजों में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ता है। मोती रत्न धारण करने से स्वास्थ्य पर अच्छा प्रभाव नहीं पड़ता है और इस रत्न के प्रभाव से व्यक्ति लक्ष्य की ओर आगे नहीं बढ़ पाता है। इसके साथ ही तनाव की वजह से शांति और सुकून भी चला जाता है।

सिंह राशि

सूर्य के स्वामित्व वाले सिंह लग्न वालों के लिए चंद्रमा इनकी कुंडली में बारहवें घर के स्वामी होते हैं। सिंह लग्न वालों को मोती धारण करने से पति-पत्नी के संबंधों में परेशानी आती है। कुंडली का 12 वां घर व्यय स्थान होता है। मोती धारण करने से इनका व्यय होता। बचत कर पाना मुश्किल होता है। भावुकता में आकर यह धन का नुकसान कर बैठते हैं।

astrology tips,astrology tips in hindi,pearl rules

धनु राशि

बृहस्पति देव की स्वामित्व वाली राशि धनु लग्न वालों के लिए यानी जिनकी कुंडली में पहले घर में 9 नंबर लिखा है उन्हें भी मोती नहीं धारण करना चाहिए। दरअसल धनु लग्न में चंद्रमा आठवें घर का स्वामी होता है। मोती धारण करने से इनको अचानक नुकसान होने का भय होता है। शेयर और कारोबार में इन्हें नुकसान हो सकता है। सर्दी, जुकाम, कफ जनित समस्या और दुर्घटना का भय भी इन्हें रहता है।

कुंभ राशि

शनि देव की स्वामित्व वाली राशि कुंभ लग्न वालों को मोती नहीं धारण करना चाहिए। क्योंकि कुंभ लग्न में चंद्रमा छठे भाव का स्वामी होता है। मोती धारण करने से कुंभ राशि वालों को शत्रुओं का भय रहता है। इनके कई विरोधी सक्रिय होकर इनको नुकसान पहुंचाते हैं। इनकी सेहत पर भी मोती का प्रतिकूल प्रभाव होता है। दुर्घटना और जल क्षेत्र से इनके लिए खतरा बढ़ जाता है। इसलिए कुंभ लग्न वालों को मोती धारण करने से बचना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?