न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मेष में जा रहा शुक्र बनेगा शादीशुदा जीवन के लिए लाभकारी, इन उपायों से बढ़ेगा प्यार

आज हम आपके लिए कुछ ऐसे उपाय लेकर आए हैं जो शुक्र को शुभ बनाते हैं और दांपत्‍य जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव डालते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 09 Apr 2021 8:38:17

मेष में जा रहा शुक्र बनेगा शादीशुदा जीवन के लिए लाभकारी, इन उपायों से बढ़ेगा प्यार

शुक्र ग्रह मेष राशि में प्रवेश कर रहा हैं। शुक्र ग्रह को दांपत्‍य जीवन का कारक माना जाता है जिसके शुभ होने से शादीशुदा जीवन खुशियों से भर जाता हैं। जी हां, शुक्र के शुभ प्रभाव से दांपत्‍य जीवन में सुख, समृद्धि और सुविधाएं आने लगती हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे उपाय लेकर आए हैं जो शुक्र को शुभ बनाते हैं और दांपत्‍य जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव डालते हैं। इन उपायों की मदद से आपके शादीशुदा जीवन में खुशियों का संचार होगा। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।

स्‍नान के बाद रोज करें यह कार्य

स्‍नान करने के बाद महिलाएं हों या पुरुष रोजाना अपने शरीर में पर नारियल का तेल लगाएं। ऐसा माना जाता है कि नारियल का तेल रोजाना शरीर पर लगाने से कुंडली में शुक्र ग्रह उच्‍च का हो जाता है और ऐसा होने पर यह आपको शुभ फल प्रदान करता है। इस उपाय को करने आपके संबंधों में भी मधुरता आती है।

astrology tips,astrology tips in hindi,shukra upay,married life remedies

सबसे पहले यह खाएं

ज्‍योतिष में ऐसा माना जाता है कि सभी सफेद वस्‍तुओं पर शुक्र ग्रह का आधिपत्‍य होता है। शुक्र को प्रसन्‍न करना चाहते हैं तो अपने दिन की शुरुआत कोई सफेद वस्‍तु खाकर ही करें। इनमें आप दूध, दही, पनीर या फिर मखाना भी ले सकते हैं। इसके साथ ही शुक्रवार को किसी जरूरतमंद को सफेद वस्‍तुओं का दान भी करें और शाम की पूजा में मां लक्ष्‍मी को चावल की बनी खीर का भोग भी लगाएं। इस उपाय को करने से शुक्र आप पर मेहरबान रहेंगे और आपके वैवाहिक जीवन में भी सुख रहेगा।

इलाइची का उपाय

ज्‍योतिष में ऐसा माना जाता है कि शु्क्र ग्रह का सबसे ज्‍यादा आकर्षण इलाइची पर होता है, इसलिए शुक्र को प्रसन्‍न करने के लिए इलाइची का उपाय सबसे कारगर माना जाता है। नहाने के पानी में इलाइची का प्रयोग करें। इसके लिए आपको करना यह है कि एक बड़ी इलाइची को पानी में उबाल लें और उसके बाद उसे छान लें और अपने नहाने के पानी में मिला लें और फिर उस पानी से नहाएं। नहाने के दौरान इस मंत्र का जप करें। ओम द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम:।

astrology tips,astrology tips in hindi,shukra upay,married life remedies

शुक्रवार को यह न खाएं

शुक्रवार के दिन आपको खाने-पीने में भी कुछ बातों का खास तौर पर ध्‍यान रखना चाहिए। हर शुक्रवार को साबूदाना और दूध से बनी चीजों का प्रयोग करना चाहिए। इसके साथ ही शुक्रवार को हो सके तो नमक का सेवन न करें। शुक्रवार के दिन खट्टी चीजों का प्रयोग करने से भी बचना चाहिए। शुक्रवार को खट्टी चीजें खाने से आपका शुक्र कमजोर होता है और दांपत्‍य जीवन में कड़वाहट आ सकती है।

शुक्र की धातु

चमकदार धातुओं में चांदी पर शुक्र ग्रह का सबसे ज्‍यादा प्रभाव होता है। जी हां चांदी के गहने धारण करने से आपके शुक्र में मजबूती आती है और शुक्र बलवान होता है। अगर आपकी जेब पर भार न पड़े तो आप प्‍लैटिनम भी पहन सकते हैं। चांदी के गहने पहनने से आपको त्‍वचा संबंधी परेशानियां नहीं होती हैं और साथ ही चांदी को पहनने से सर्दी जुकाम की समस्‍या कम होती है।

सुहागिन महिलाओं को उपहार

महिलाओं के सुहाग पर भी शुक्र का प्रभाव होता है और आप चाहते हैं कि हमेशा यूं ही सौभाग्‍यवती बनी रहें और पति के साथ आपके संबंध सदैव मधुर रहें तो हर शुभ तिथि पर सुहागिन महिलाओं को सुहाग का सामान उपहार में देती रहें।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका