न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

संकटमोचक हनुमान की मूर्ति लगाते समय रखें इन वास्तु नियमों का ध्यान, मिलेगी कृपा

वास्तु नियमों का पालन करते हुए हनुमान की मूर्ति लगाई जाती हैं तो शुभ फलदायी साबित होता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 21 Jan 2022 9:40:03

संकटमोचक हनुमान की मूर्ति लगाते समय रखें इन वास्तु नियमों का ध्यान, मिलेगी कृपा

कलयुग के देवता कहे जाने वाले हनुमान जी को संकटमोचक कहा जाता हैं जो भक्तों की रक्षा करते हैं और उनके दुख-दर्द दूर करते हैं। सभी भक्तगण अपने घर में संकटमोचक हनुमान की मूर्ति लगाते हैं ताकि घर में नकारात्मक ऊर्जा का कोई वास ना हो और जीवन में शुभता का संचार हो। लेकिन इसके लिए जरूरी हैं कि मूर्ति रखने से जुड़े वास्तु नियमों को जानकर उनका पालन किया जाए। वास्तु नियमों का पालन करते हुए हनुमान की मूर्ति लगाई जाती हैं तो शुभ फलदायी साबित होता हैं। तो आइये जानते हैं इ वास्तु नियमों के बारे में...

वास्तु विज्ञान के अनुसार ऐसे रखें घर में हनुमानजी को

वास्तु विज्ञान के अनुसार हनुमानजी की मूर्ति और तस्वीर को ऐसे रखना चाहिए कि हनुमानजी दक्षिण दिशा की ओर देखते रहें। हनुमानजी काल के नाशक हैं और दुष्टों को यमलोक पहुंचाते हैं इसलिए हनुमानजी का मुख दक्षिण दिशा की ओर होना चाहिए। माता दुर्गा और काली को भी इसी तरह रखने का विधान है। जहां तक हनुमानजी की बात है तो हनुमानजी ने दक्षिण दिशा में स्थित लंका में ही सबसे ज्यादा पराक्रम दिखाया था, इसलिए हनुमानजी का मुख दक्षिण दिशा की ओर रखना चाहिए।

vastu tips,vastu tips in hindi,lord hanuman

तरक्की दिलाती है हनुमानजी की ऐसी तस्वीर

करियर में उन्नति और तरक्की की चाहत तो हर किसी की होती है लेकिन घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा और ग्रहों के प्रतिकूल प्रभाव के कारण कई बार व्यक्ति उलझा रहता है और मेहनत के बाद भी सफलता नहीं पाता है। हनुमानजी की ऐसी तस्वीर जिसमें हनुमानजी हाथ में पर्वत लिए हुए उड़ते नजर आते हैं उन्हें ऐसे लगाएं कि इनक मुख दक्षिण दिशा की ओर हो। यह भी ध्यान रखें कि तस्वीर ऐसे लगी हो कि आते-जाते इन पर नजर जाए। इससे करियर में प्रगति होती है।

आत्मविश्वास बढ़ाते हैं ऐसे हनुमानजी

जीवन में जिम्मेदारियों को निभाने के लिए आत्मविश्वास बेहद जरूरी है। आत्मविश्वास की वृद्धि के लिए पर्वत उठाते हुए हनुमानजी की तस्वीर को घर में रखना चाहिए। इस तस्वीर को घर में ड्राइंग रूम और हॉल में लगाना चाहिए। पूजा घर में ध्यान मुद्रा में बैठे हुए हनुमानजी की तस्वीर लगानी चाहिए। इससे भक्ति भाव का संचार होता है। घर में इन दोनों तस्वीरों को रखने से और नियमित इनके दर्शन से आत्वविश्वास बढ़ता है और आप जिम्मेदारियों को बखूबी निभा पाते हैं।

vastu tips,vastu tips in hindi,lord hanuman

पंचमुखी हनुमानजी की तस्वीर लगाने के फायदे

हनुमानजी को कुछ तस्वीरों में पंचमुखी रूप में दिखाया गया है। कथा है कि अहिरावण का अंत करने के लिए हनुमानजी ने अपने दिव्य रूप धारण किया था जिसमें उनके पांच मुख प्रकट हुए थे। वास्तु विज्ञान के अनुसार हनुमानजी की ऐसी तस्वीर और मूर्ति घर में रखने से सभी दिशाओं का वास्तु दोष दूर होता है और घर में सुख समृद्धि आती है।

यहां न लगाएं हनुमानजी की तस्वीर

घर में हनुमानजी की तस्वीर को कभी भी शयन कक्ष में नहीं लगाना चाहिए। हनुमानजी ने सूर्यदेव से ज्ञान प्राप्ति के लिए एक शर्त के रूप में सूर्य की पुत्री सुवर्चला से विवाह किया था। लेकिन कभी भी हनुमानजी गृहस्थ जीवन में नहीं रहे। इसलिए हनुमानजी बाल ब्रह्मचारी कहे जाते हैं। ब्रह्मचारी होने के कारण गृहस्थ लोगों को बेडरूम यानी शयन कक्ष में हनुमानजी की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?