न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

वास्तु के अनुसार इस तरह लगाएं पौधे, सकारात्मकता के साथ आएगी खुशियां

आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस समय या किस स्थान पर पौधे लगाना आपके लिए शुभ रहेगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 12 Mar 2021 8:41:10

वास्तु के अनुसार इस तरह लगाएं पौधे, सकारात्मकता के साथ आएगी खुशियां

पौधों का हमारे जीवन में बड़ा महत्व माना जाता हैं जो कि आहार, ऑक्सीजन जैसी कई सुविधाएं प्रदान करते हैं। ज्योतिष में भी इनकी बहुत महत्ता हैं और इनका पूजन किया जाता हैं। कई लोग अपने घर में बगीचा लगाते हैं जो सुंदरता को बढ़ाने के साथ ही जलवायु को भी शुद्ध करता हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वास्तु के अनुसार पौधे लगाए जाए तो यह आपके जीवन में सकारात्मकता और खुशियां लाने का काम करते हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस समय या किस स्थान पर पौधे लगाना आपके लिए शुभ रहेगा। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

इन शुभ नक्षत्रों में पौधे लगाने से होता है लाभ

वास्‍तुशास्‍त्र के अनुसार अगर आप कोई पौधा लगाने जा रहे हैं या फ‍िर गार्डन तैयार कर रहे हैं तो इसके ल‍िए कुछ नक्षत्रों का व‍िशेष ध्‍यान रखें। मान्‍यता है क‍ि ऐसा करने से पौधे तो अच्‍छे से फलते-फूलते हैं ही साथ ही घर में भी खुशहाली आती है। इसके ल‍िए स्वाति, उत्तरा, हस्त, रोहिणी और मूल नक्षत्र को सबसे उत्‍तम बताया गया है। इन नक्षत्रों में पेड़ लगाने से जीवन की तकलीफें धीरे-धीरे कम होने लगती हैं। ब‍िगड़ते काम बनने लगते हैं।

vastu tips,vastu tips in hindi,plants and trees vastu

इस द‍िशा में लगाएं पौधे तो होगा लाभ

वास्‍तुशास्‍त्र के अनुसार पौधे लगाने के ल‍िए ज‍ितना जरूरी समय का ध्‍यान रखना है उतना ही महत्‍वपूर्ण द‍िशा का ध्‍यान रखना भी होता है। इसल‍िए जब भी पौधे लगाएं तो ध्‍यान रखें क‍ि कभी भी उसे वाम पार्श्व में न लगाएं। इसके अलावा नेत्रत्व या अग्नि कोण में कभी भी गार्डन न बनाएं। इन द‍िशाओं को अशुभ माना जाता है। मान्‍यता है क‍ि इन स्‍थानों पर लगे पौधे जीवन में नकारात्‍मकता का संचार करते हैं। इसके चलते घर में रहने वाले लोगों की लाइफ में टेंशन, स्‍ट्रेस और ड‍िप्रेशन बढ़ता है।

इस द‍िशा में भूलकर भी न लगाएं पौधे

वास्‍तुशास्‍त्र के अनुसार भूलकर भी घर की पूर्व द‍िशा में बड़े और विशाल पेड़-पौधों को नहीं लगाना चाहिए। लेक‍िन अगर पहले से ही कोई पेड़ लगा हुआ है ज‍िसे आप चाहकर भी नहीं हटा सकते हैं। तो भी परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप इसके दुष्‍प्रभावों को कम करने के लिए घर की उत्तर दिशा में आंवला, हरश्रृंगार, तुलसी और अमलतास के पौधे लगा सकते हैं। मान्‍यता है क‍ि इन्‍हें लगाने से पूर्व द‍िशा में लगे पौधे का दोष धीरे-धीरे कम होने लगता है।

vastu tips,vastu tips in hindi,plants and trees vastu

पौधे न दें फल-फूल तो वास्‍तु का ये उपाय करें

वास्‍तुशास्‍त्र के अनुसार अगर घर में लगे पेड़-पौधे फल-फूल न दे रहे हों तो इसके ल‍िए आप उपाय कर सकते हैं। क्‍योंक‍ि ज‍िस घर में हरे-भरे पौधे रहते हैं वहां खुश‍ियों का भी वास होता है। इसल‍िए अगर पेड़-पौधों में फल-फूल न आए तो इन पौधों या पेड़ों की जड़ों में मूंग, उड़द, कुलथी, तिल और जौ मिलाकर पानी में डाल लें। इसके बाद इस म‍िश्रण को पेड़-पौधों की जड़ों में डाल दें। इसके अलावा अगर आपका आवास या जमीन दूषित हो तो इस दोष को दूर करने के लिए आंवले का पौधा लगा लें।

ये कांटेदार पौधा लगाने से होगी धन वर्षा

यूं तो घर में कांटेदार पौधा लगाने से मना क‍िया जाता है। लेक‍िन आपको जानकर हैरानी होगी क‍ि बेल एक ऐसा पौधा है ज‍िसमें कांटे तो होते हैं फ‍िर भी इसे लगाने के तमाम फायदे हैं। इसे लगाने से घर में रहने वाले सभी सदस्‍यों पर देवी लक्ष्‍मी की कृपा बनी रहती है। इसके अलावा बेल के पेड़ के नीचे क‍िए गय जप-तप का व‍िशेष फल म‍िलता है। कहते हैं क‍ि इसके नीचे ब्राह्मणों को भोजन कराने से सवा लाख गुना पुण्‍य म‍िलता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका