न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

घर में स्थापित करने जा रहे हैं महादेव की मूर्ती, रखें इन बातों का ध्यान

आज हम आपको वास्तु के उन्हीं नियमों के बारे में बताने जा रहे हैं कि घर में भगवान शिव की कैसी प्रतिमा लगानी चाहिए और कहां लगानी चाहिए ताकि सकारात्मकता का संचार हो सके और घर में खुशियां आए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 21 Jul 2022 8:40:29

घर में स्थापित करने जा रहे हैं महादेव की मूर्ती, रखें इन बातों का ध्यान

देवाधिदेव महादेव भक्तों का बहुत ख्याल रखते हैं और सावन के इस पवित्र महीने में तो उनकी सेवा करने से हर मनोकामना पूर्ण होती हैं। उनकी कृपा-दृष्टि पड़ने से बड़े से बड़ा संकट भी टल जाता है। ऐसे में कई लोग सावन के महीने में महादेव की मूर्ती या तस्वीर अपने घर में स्थापित करते हैं ताकि घर में हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहे। लेकिन महादेव की मूर्ती स्थापित करने से जुड़े कुछ नियम वास्‍तुशास्‍त्र में बताए गए हैं जिनकी पालना करना जरूरी हैं। आज हम आपको वास्तु के उन्हीं नियमों के बारे में बताने जा रहे हैं कि घर में भगवान शिव की कैसी प्रतिमा लगानी चाहिए और कहां लगानी चाहिए ताकि सकारात्मकता का संचार हो सके और घर में खुशियां आए।

इस दिशा में लगाएं शिव की तस्वीर

मान्यताओं के अनुसार, भगवान शिव का निवास स्थान कैलाश पर्वत की उत्तर-दिशा में स्थित है। इसलिए यदि आप घर में शिव जी की तस्वीर लगाना चाहते हैं तो उत्तर-दिशा में ही स्थापित करें। मान्‍यता है कि इस दिशा में शिव प्रतिमा लगाने से आपके घर में एक विशेष प्रकार की आध्‍यात्मिक ऊर्जा का संचार होता है। आपको भगवान शिव की मूर्ति या तस्वीर ऐसी जगह पर लगानी चाहिए, यहां पर हर कोई उनके दर्शन कर सके। ऐसी जगह पर तस्वीर लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है।

vastu tips,vastu tips in hindi,lord shiva,sawan 2022

कैसी तस्वीर लगाए

अपने घर में आपको शिवजी की ऐसी तस्‍वीर लगानी चाहिए जिसमें व‍ह प्रसन्‍न मुद्रा में और ध्‍यान की मुद्रा में बैठे हों। नंदी बैल को भगवान शिव की सवारी माना गया है इसलिए नंदी पर बैठी शिवजी की प्रतिमा लगाना भी शुभ माना जाता है। मान्‍यता है कि ऐसी तस्‍वीर आपको सदैव आत्मिक शांति का एहसास करवाती है। परिवार के सदस्‍यों में प्‍यार बना रहता है।

लगाएं शिव परिवार की तस्वीर

वास्‍तु के अनुसार, परिवार के साथ बैठे शिवजी की प्रतिमा को बेहद शुभ माना जाता है। मगर इस बात का ध्‍यान आपको विशेष तौर पर देने की जरूरत है कि इस प्रतिमा में शिवजी खड़ी हुई अवस्‍था में न हों। इस प्रतिमा में शिवजी, माता पार्वती और उनके दोनों पुत्र भगवान कार्तिकेय और गणेशजी हों तो ऐसी प्रतिमा घर में लगाने से परिवार में सदैव खुशियां बनी रहती हैं और सभी कार्य पूर्ण होते हैं। इससे आपके घर में कलह-कलेश नहीं होता। इस तस्वीर से आपके घर में पॉजिटिव प्रभाव पड़ता है और बच्चे भी आज्ञाकारी बनते हैं।

vastu tips,vastu tips in hindi,lord shiva,sawan 2022

ऐसी मूर्ति घर में न रखें

कुछ लोगों को भगवान शिव की नटराज स्‍वरूप वाली प्रतिमा से खासा लगाव होता है। विशेषकर कला और संगीत जगत से जुड़े लोग इस प्रकार की मूर्ति को अपने घर में सजाते हैं। आपको बता दें कि घर में इस प्रकार की मूर्ति को लगाना अच्‍छा नहीं माना जाता है। अगर आप संगीत और कला से जुड़े हैं तो आप चाहें तो अपने प्रतिष्‍ठान में इस प्रकार की मूर्ति को लगा सकते हैं। नटराज रूप में शिवजी की प्रतिमा का स्‍वरूप तांडव को दर्शाता है। वहीं शिवजी का तांडव रूव विनाश को दर्शाता है। मान्‍यता है कि जब शिवजी को क्रोध आता है तो वह तांडव करते हैं। इसलिए घर में क्रोध वाली तस्‍वीर या प्रतिमा को लगाना अच्‍छा नहीं माना जाता है।

सफाई का भी रखें खास ध्यान

यहां पर आपने भगवान शिव की प्रतिमा स्थापित की है, वह जगह हमेशा साफ सुथरी रखें। इस बात का ध्यान रखें कि तस्वीर के आसपास ज्यादा गंदगी न हो। यदि तस्वीर के पास गंदगी हो तो आपके घर में वास्तु दोष बढ़ सकते हैं और घर में पैसे की कमी भी हो सकती है। जिस दीवार पर भी तस्‍वीर लगाएं उस दीवार पर धूल न जमने दें, अन्‍यथा आपको इसके विपरीत प्रभाव भी देखने को मिल सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?