न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

घर में नकारात्मकता से पनपते हैं कलह और आर्थिक तंगी, इन वास्तु उपायों से दूर करें परेशानियां

आज हम आपके लिए कुछ ऐसे वास्तु उपाय लेकर आए हैं जो नकारात्मक ऊर्जा को दूर करके सकारात्मकता का संचार करते हैं और आपकी परेशानियों का अंत करते हुए जीवन में सुख, शांति और संपन्नता लेकर आते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 22 Jun 2021 8:07:10

घर में नकारात्मकता से पनपते हैं कलह और आर्थिक तंगी, इन वास्तु उपायों से दूर करें परेशानियां

अक्सर देखा जाता हैं कि घर में अकारण ही कलह की स्थिति उत्पन्न हो जाती हैं या कमाई के बावजूद आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता हैं तो इसका कारण बनती हैं घर की नकारात्मकता। घर के वास्तु में दोष हो तो यह नकारात्मकता पनपती हैं और आपके दुखों का कारण बनती हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे वास्तु उपाय लेकर आए हैं जो नकारात्मक ऊर्जा को दूर करके सकारात्मकता का संचार करते हैं और आपकी परेशानियों का अंत करते हुए जीवन में सुख, शांति और संपन्नता लेकर आते हैं। तो आइये जानते हैं इन वास्तु उपायों के बारे में।

नमक के पानी का पोंछा

वास्तु में घर की नकारात्मकता दूर करने के लिए सबसे आसान उपाय बताया गया है कि घर में नमक मिले पानी से पोंछा लगाना लेकिन इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि जिस समय आप पानी में नमक मिला रहे हो वहां को बाहरी व्यक्ति न हो इससे उसका प्रभाव समाप्त हो जाता है। इसके साथ ही इस बात का ध्यान रखें कि गुरुवार, मंगलवार और रविवार को पानी में नमक नहीं मिलाना चाहिए।

vastu tips,vastu tips in hindi,prosperity in life

घर में करवाएं हवन

हिंदू धर्म में पूजा-पाठ का बहुत महत्व माना जाता है। वास्तु के अनुसार भी घर में पूजा करने से सकारात्मकता बढ़ती है। यदि आपके घर में झगड़े होते रहते हैं तो इसके लिए घर में समय-समय पर हवन करवाना चाहिए और पूरे परिवार को एक साथ इस हवन में शामिल होना चाहिए। इसके साथ ही प्रतिदिन प्रातः औऱ संध्याकाल में घर के मंदिर में दीपक अवश्य प्रज्वलित करने चाहिए। इससे आपके घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है साथ ही वातावरण भी शुद्ध होता है। धीरे-धीरे आपके परिवार में शांति का वातावरण आने लगता है और समस्याएं दूर होती हैं।

तुलसी पूजन

हिंदू धर्म में तुलसी को बहुत ही पवित्र और पूजनीय माना गया है। प्रतिदिन सुबह और शाम तुलसी पूजन करने और तुलसी में दीपक प्रज्वलित करने से घर में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है। वास्तु के अनुसार घर में तुलसी का पौधा रखने से सकारात्मक ऊर्जा में बढ़ोत्तरी होती है। जिससे आपके घर का कलह-क्लेश दूर होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की उत्तर-पूर्व दिशा में तुलसी का पौधा रखना शुभ रहता है।

vastu tips,vastu tips in hindi,prosperity in life

लाफिंग बुद्धा

चीनी वास्तु फेंगशुई के अनुसार घर में लाफिंग बुद्धारखना बहुत ही शुभ माना जाता है। इससे आपके घर में खुशहाली आती हैं। इनकी मुस्कान में ही सबसे प्रभावशाली मानी गई है। इसके अलावा घर में समृद्धि लाने के लिए तांबे या पीतर का बना हुआ कछुआ पानी के जार में करके उत्तर दिशा की और रखना चाहिए। इससे आपके घर में रुपए पैसों की किल्लत दूर होती है।

गंगाजल का प्रयोग

यदि घर में नकारात्मकता बढ़ गई है तो गंगाजल का प्रयोग आपको इससे छुटकारा दिला सकता है। इसके लिए गंगा अपने पूरे घर में गंगाजल का छिड़काव करना चाहिए। इससे आपके घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती हैं और सकारात्मकता का संचार होता है। गंगाजल छिड़कने के लिए पूर्णिमा का दिन बहुत अच्छा रहता है। इसके अलावा शंख की ध्वनि से भी नकारात्मकता दूर होती है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?