न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मुसीबत के आने का संकेत होता हैं शरीर के इन अंगों का फड़कना, जानें इसके बारे में

मान्यता है कि जो फल पुरूष के दायें अंग फड़कने का होता है वही फल स्त्री के बायें अंग के फड़कने से प्राप्त होता है। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि कौनसे अंग का फड़कना आपके लिए शुभ है और कौन से अंग का फड़कना अशुभ।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 20 Jul 2022 7:37:31

मुसीबत के आने का संकेत होता हैं शरीर के इन अंगों का फड़कना, जानें इसके बारे में

ज्योतिष शास्त्र की शाखा सामुद्रिक शास्त्र में जीवन से जुड़ी कई ऐसी बातें बताई गई हैं जिनकी मदद से आने वाले समय के शुभ-अशुभ के बारे में जाना जा सकता हैं। इसके शकुन शास्त्र में शरीर के अंगों के फड़कने को लेकर कई संकेत बताए गए हैं जो शुभ-अशुभ की ओर इशारा करते हैं। जी हां, जब इंसान के अंग फड़कते हैं तो हर अंग विशेष संकेत देता हैं एवं पुरुषों और महिलाओं के लिए यह अलग-अलग महत्व रखता हैं। मान्यता है कि जो फल पुरूष के दायें अंग फड़कने का होता है वही फल स्त्री के बायें अंग के फड़कने से प्राप्त होता है। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि कौनसे अंग का फड़कना आपके लिए शुभ है और कौन से अंग का फड़कना अशुभ...

आंख फड़कने के संकेत

शकुन शास्त्र के अनुसार यदि किसी पुरुष की दायीं आंख फड़कती है तो वह उस पुरुष के लिए शुभ मानी जाती है। वहीं अगर किसी महिला की दायीं आंख फड़कती है, तो यह उसके लिए अशुभ होता है। कुछ ऐसे ही यदि किसी महिला की बायीं आंख की पलक और भौंवें फड़के तो उनके लिए यह शुभ माना जाता है। लेकिन पुरुषों के लिए स्थिति बिल्कुल उल्टे फल देने वाली होती है। पुरषों की बायीं आंख और पलक फड़ने पर उनकी लड़ाई या दुश्मनी होने का अशुभ संकेत मिलता है। जबकि दायीं आंख की ऊपरी पलक और भौंवें फड़कती हैं तो माना जाता है कि उनके मन की सारी इच्छाएं पूरी होने वाली हैं। वहीं औरतों के लिए इसके विपरीत फल मिलते हैं।

astrology tips,astrology tips in hindi,twitching meaning,good and bad sign

पुरुष के अंग फड़कने का ये होता है अर्थ

समुद्र शास्त्र के मुताबिक अगर किसी पुरुष की हथेली फड़क रही है या हथेली के किसी खास हिस्से में खुजली हो रही है तो वह इंसान जल्द ही किसी मुसीबत में पड़ने जा रहा होता है। अगर पुरुषों के दोनों कंधे फड़कते हैं तो इसका मतलब होता है कि आपके जीवन में कोई कलह, विवाद या तनाव आने वाला है। इसी तरह अगर आपकी गर्दन बाईं ओर फड़कती है तो यह आर्थिक संकट के आने का संकेत माना जाता है। इसका अर्थ होता है कि आपकी जमा-पूंजी अचानक आपसे दूर होने जा रही है।

astrology tips,astrology tips in hindi,twitching meaning,good and bad sign

महिलाओं के अंग फड़कने का ये होता है अर्थ

वहीं महिलाओं की बात करें तो किसी महिला की दाहिनी कोहनी या दाहिना अंग फड़कने पर सावधान हो जाना चाहिए। इसका अर्थ होता है कि आपका किसी के साथ विवाद या झगड़ा होने वाला है। हो सकता है कि आपके घर में कलह हो जाए या पार्टनर के साथ आपकी बात बिगड़ जाए। ऐसे में आपको संयम और समझदारी का परिचय देते हुए उस खराब वक्त को गुजार देना चाहिए। समुद्र शास्त्र के मुताबिक अगर महिलाओं की नाभि अचानक फड़कने लगती है तो इसका मतलब घर में चोरी, गाड़ी के एक्सिडेंट समेत किसी बड़े नुकसान का इशारा होता है। महिलाओं की कमर के दाहिनी ओर का हिस्सा फड़कने का अर्थ किसी बड़ी परेशानी के आने का संकेत होता है। वहीं अगर महिलाओं की दाहिनी आंख लगातार फड़क रही होती है तो इसका मतलब होता है कि आप जल्द ही किसी असाध्य या लंबी बीमारी की गिरफ्त में आ सकती हैं।

कब तक रहता है अंग फड़कने का असर

शकुन शास्त्र के अनुसार अंग फड़कने के जो भी शुभ या अशुभ फल होते हैं, उनका शकुन केवल दिन के लिए होता है। वहीं रात्रि के समय ठीक इसका उल्टा फल होता है। मसलन, यदि किसी अंग के दिन में फड़कने से लाभ होता है तो उसी अंग के रात्रि में फड़कने से हानि होती है। मान्यता है कि सुहागिन स्त्री तथा विवाहित पुरुष के फड़कने का फल शीघ्र एवं पूरा मिलता है। विधवा स्त्री तथा विधुर पुरूष को अंग फड़कने का फल मध्यम तथा कुछ विलम्ब से प्राप्त होता है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?