न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

शुभ-अशुभ के संकेत देती है घर में लगी तुलसी, इसके पानी से जुड़े उपाय कर दूर करें घर की परेशानियां

आज इस कड़ी में हम आपको तुलसी के पानी के कुछ उपाय भी बताने जा रहे हैं कि किस तरह ये घर की परेशानियां भी दूर करता हैं और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 24 Nov 2021 8:16:13

शुभ-अशुभ के संकेत देती है घर में लगी तुलसी, इसके पानी से जुड़े उपाय कर दूर करें घर की परेशानियां

हिंदू धर्म में तुलसी का पौधा बेहद ही शुभ माना जाता है जिसे देवी का दर्जा दिया गया है। तुलसी के पौधे में देवी-देवताओं का वास माना जाता हैं इसलिए हर घर में यह देखने को मिल ही जाता हैं। नियमित तौर पर इसकी पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि, शांति व खुशहाली का आगमन होता है। मान्यता हैं कि आपके जीवन में हुए बदलाव शुभ-अशुभ का संकेत देते हैं जिनके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। इसी के साथ ही आज इस कड़ी में हम आपको तुलसी के पानी के कुछ उपाय भी बताने जा रहे हैं कि किस तरह ये घर की परेशानियां भी दूर करता हैं और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

तुलसी के पानी का घर पर छिड़काव करने के फायदे

धार्मिक मान्यताओं अनुसार तुलसी को बेहद पवित्र माना जाता है। ऐसे में आप घर पर तुलसी पानी का छिड़काव भी कर सकती हैं। इसके लिए रातभर तुलसी की पत्तियों को पानी में भिगोएं। फिर रोजाना सुबह-शाम पूजा के बाद इस पानी का पूरे घर में छिड़काव करें। मान्यता है कि इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। घर में सुख-समृद्धि, शांति व खुशहाली बनी रहती है।

astrology tips,astrology tips in hindi,tulsi remedies,tulsi indication

तुलसी का पौधा सूखना

यदि अचानक से तुलसी का पौधा सूखने लगे तो यह घर में आने वाले संकटों का संकेत माना जाता है। तुलसी लगाने से सुख-समृद्धि आती है इसलिए माना जाता है कि यदि तुलसी सूखने लगे तो आपको धन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आपको भगवान विष्णु की आराधना करनी चाहिए। यदि तुलसी का पौधा सूख जाए तो उस पौधे को हटा कर उसकी जगह दूसरा पौधा लगा दें। हालांकि अगर तुलसी का पौधा सूखने लगे तो यह जानना भी आवश्यक है कि कहीं उसकी देखभाल में कोई कमी तो नहीं है।

अचानक नए पौधे का सूख जाना


यदि आप नया पौधा लाते हैं और वह बार-बार सूखकर झड़ जाता है तो यह पितृ दोष होने का संकेत माना जाता है। ऐसे में आपको पितरों के निमित्त दान करके उनसे क्षमायाचना करनी चाहिए और किसी योग्य ज्योतिषी से सलाह लेकर पितृदोष निवारण के उपाय करने चाहिए।

तुलसी के पौधे का खूब हरा-भरा रहना


यदि आपके घर में तुलसी का पौधा हमेशा खूब फलता-फूलता है या अचानक हरा-भरा हो गया है तो यह बेहद ही शुभ संकेत माना जाता है। यह किसी अच्छे समाचार का संकेत माना जाता है। मान्यता है कि जहां तुलसी हरी-भरी रहती हैं, वहां भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी दोनों की कृपा बनी रहती है। ऐसे घर में सदैव सुख-समृद्धि का वास होता है।

astrology tips,astrology tips in hindi,tulsi remedies,tulsi indication

कारोबार में तरक्की के लिए

अगर आपका कारोबार धीमा चल रहा है तो आप तुलसी के पानी से जुड़ा उपाय कर सकते हैं। इसके लिए तुलसी के पत्तों को तीन दिन तक पानी में भिगोकर रखें। बाद में इस पानी का छिड़काव अपने दफ्तर, दुकान या कारखाने पर सुबह-शाम पूजा के बाद करें। मान्यता है कि इससे कार्यक्षेत्र में आ रही समस्याएं दूर होकर तरक्की के रास्ते खुलते हैं।

तुलसी के पानी से लड्डू गोपाल जी को स्नान कराने के फायदे


अगर आपके घर में लड्डू गोपाल जी है तो आप उन्हें तुलसी जल से स्नान करवा सकते हैं। मान्यताओं अनुसार भगवान श्रीकृष्ण को तुलसी अतिप्रिय है। ऐसे में इससे लड्डू गोपाल जी का स्नान करवाने से उनकी विशेष कृपा बरसेगी।

अगर घर में कोई बीमार हो


अगर घर में कोई लंबे समय से बीमार है तो उसपर भी तुलसी के पानी का छिड़काव करें। धार्मिक मान्यताओं अनुसार इससे बीमारी जल्दी ही ठीक हो सकती है। मगर इसके साथ ही मरीज की दवाओं और खानपान का खास ध्यान रखें।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका