न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जीवन से सभी अमंगल दूर कर देंगे मंगलवार के ये उपाय, मिलेगा बजरंगबली का आशीर्वाद

आज हम आपको हनुमान जी से जुड़े कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं जो मंगल व शनिदोष से मु्क्ति दिलाते हुए जीवन में खुशियों का आगमन करते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 04 May 2021 9:07:39

जीवन से सभी अमंगल दूर कर देंगे मंगलवार के ये उपाय, मिलेगा बजरंगबली का आशीर्वाद

आज मंगलवार का दिन हैं जो कि संकटमोचन हनुमान जी को समर्पित होता हैं। आज के दिन बजरंगबली की पूजा कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया जाता हैं। हनुमानजी की कृपा से जीवन के सभी दुख-दर्द दूर होते हैं और समस्याओं का अंत होता हैं। ऐसे में आज हम आपको हनुमान जी से जुड़े कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं जो मंगल व शनिदोष से मु्क्ति दिलाते हुए जीवन में खुशियों का आगमन करते हैं। तो आइये जानते हैं मंगलवार के दिन किए जाने वाले हनुमान जी से जुड़े ये उपाय।

सरसों तेल का दिया जलाकर चालीसा पढ़े

मंगलवार के दिन हनुमान मंदिर या घर के पूजास्थल पर बजरंग बली के सामने सरसों तेल का दीपक जलाएं। फिर हनुमान चालीसा का पाठ करें। इससे दांपत्य जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होगी।

astrology tips,astrology tips in hindi,tuesday remedies,lord hanuman

गुड़ का लगाएं भोग

ज्‍योत‍िष व वास्तु शास्त्र के अनुसार, मंगलवार का व्रत का रखना बेहद शुभ होता है। मगर आप यह नहीं रख सकते हैं तो इस दिन हनुमान जी की पूजा करके गुड़ का भोग लगाएं। फिर यह गुड़ गाय को खिलाएं। इस दौरान मन में कभी भी किसी के प्रति ईर्ष्‍या-द्वेष का भाव ना रखें। मान्यता है कि इससे घर में अन्न व धन की बरकत बनी रहती है।

पूजा में चढ़ाएं लाल रुमाल

बजरंग बली को लाल रंग अतिप्रिय है। इसलिए मंगलवार के द‍िन हनुमान जी को लाल रंग का रुमाल चढ़ाकर पूजा करें। इसे भगवान का प्रसाद समझकर अपने पास रखें। ऐसे में इसे इस्तेमाल करने से बचें। खासतौर पर किसी जरूरी काम पर जाने से पहले इसे अपनी जेब में रखें। इससे सारे बिगड़े काम बनने लगेंगे। जीवन की समस्याएं दूर होकर सुख-समृद्धि का वास होता है।

astrology tips,astrology tips in hindi,tuesday remedies,lord hanuman

आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

मंगलवार की शाम हनुमान जी को केवड़े का इत्र या गुलाब की माला अर्पित करें। साथ ही कोशिश करें इस दिन लाल रंग के कपड़े पहनें। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आय के नए स्त्रोत बनने के साथ तरक्की के रास्ते खुलेंगे।

मंगलवार हवन ना करें

मंगलवार के द‍िन हवन करना वर्जित होता है। मगर इस दिन तांत्रिक हनुमान यंत्र की स्‍थापना की जा सकती है। मान्यता है कि इससे हनुमान जी की विशेष कृपा मिलती है। जीवन के सभी कष्ट दूर होकर सुख-शांति व खुशहाली का आगमन होता है।

मंगलवार न करें इसका सेवन

मंगलवार के दिन मीठी चीज का दान देना शुभ होता है। मगर दान देने के बाद खुद मीठी चीज खाने से बचना चाहिए। मान्‍यता है कि दान की गई चीज को खुद नहीं खाना चाहिए। साथ ही मंगलवार के दिन जरूरतमंदों, गरीबों व असहायों लोगों को लाल रंग की मिठाई बांटने से जीवन में सुख-समृद्धि, शांति व खुशहाली का वास होता है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका