न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

संकट मोचन हनुमान को समर्पित हैं मंगलवार का दिन, इन उपायों से दूर होंगे सभी कष्ट

हनुमान जी प्रसन्न होकर अपने भक्तों पर कृपा बरसाते हैं और जीवन में आने वाले सभी कष्टों को नाश होता है। शास्त्रों में हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए कुछ उपाय बताए गए हैं जिनके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। मंगलवार के दिन इन उपायों को करने से आपको हनुमान जी की कृपा मिलेगी और सभी बिगड़े काम बनेंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 01 Nov 2022 7:36:44

संकट मोचन हनुमान को समर्पित हैं मंगलवार का दिन, इन उपायों से दूर होंगे सभी कष्ट

आज मंगलवार का दिन हैं जो कि संकटमोचन भगवान हनुमान जी को समर्पित है और इस दिन पूरे विधि-विधान से इनका पूजन किया जाता है। हनुमान भक्त मंगलवार का व्रत रखते हैं। हनुमान जी की आराधना करने से व्यक्ति सभी प्रकार के रोग-दोष, भूत-पिशाच और भय से मुक्त हो जाता है। हनुमान जी प्रसन्न होकर अपने भक्तों पर कृपा बरसाते हैं और जीवन में आने वाले सभी कष्टों को नाश होता है। शास्त्रों में हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए कुछ उपाय बताए गए हैं जिनके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। मंगलवार के दिन इन उपायों को करने से आपको हनुमान जी की कृपा मिलेगी और सभी बिगड़े काम बनेंगे। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

सरसों के तेल का दीपक


हनुमान जी के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए। हनुमान चालीसा पाठ करना चाहिए। मंगलवार के दिन गरीब व जरूरतमंदों को जरूरी चीजों का दान करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से धन संबंधी दिक्कतों से मुक्ति मिलती है।

astrology tips,astrology tips in hindi,lord hanuman,tueday remedies

बजरंगबाण का पाठ

जो कोई सच्चे हृदय से मंगलवार के दिन बजरंगबाण का पाठ करता है उसके सभी शत्रुओं का नाश हो जाता है, लेकिन इसका पाठ एक जगह बैठकर अनुष्ठानपूर्वक 21 दिन तक करना चाहिए और हमेशा सच्चाई के मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए, क्योंकि हनुमानजी सिर्फ पवित्र लोगों का ही साथ देते हैं।

बंदरों को खिलाए गुड़ और भुने हुए चने


मंगलवार के दिन गुड़ और भुने हुए चने बंदरों को या फिर लाल रंग की गाय को खिला सकते हैं। मंगल के उपाय के रूप में यह भी बहुत ही कारगर माना जाता है। लाल गाय को गुड़ खिलाने से सूर्य का भी अनुकूल प्रभाव आपके ऊपर होगा।

पीपल के पत्ते का उपाय


मंगलवार के दिन 11 पीपल के पत्ते लें और उसे साफ पानी से धोने के बाद पत्तों पर चंदन से श्रीराम लिखें। फिर इन पत्तों को हनुमान जी को अर्पित कर दें। मान्यता है कि ऐसा करने से आर्थिक संकट दूर होते हैं।

astrology tips,astrology tips in hindi,lord hanuman,tueday remedies

हनुमान बाहुक का पाठ

यदि कोई व्यक्ति शारीरिक तौर पर पीड़ित है तो उसे मंगलवार के दिन एक पात्र में जल भरकर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने रखना चाहिए। साथ ही हनुमान बाहुक का 21 या 26 दिनों तक पाठ करना चाहिए। पाठ पूरा होने के बाद उस जल को ग्रहण करें और वहां दूसरा जल रख दें।

बूंदी का प्रसाद


हनुमानजी को बूंदी की प्रसाद बहुत प्रिय है। मंगलवार के दिन हनुमानजी के मंदिर में जाएं और बूंदी का प्रसाद भेंट करें। प्रसाद को घर नहीं लाना है। इसे मंदिर के आस-पास मौजूद लोगों में बांट दें। नियमित 40 मंगलवार को यह उपाय करने से मंगल के दोष का अंत हो जाता है।

हनुमान चालीसा का पाठ


हनुमान चालीसा का पाठ यूं तो हर दिन करना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं कर पाते हैं तो मंगलवार के दिन दो बार इसका पाठ कर लें। यह जरूरी नहीं कि आप सुबह ही करें या शाम में। जब भी आपके पास समय हो आप इसका पाठ कर सकते हैं। लेकिन कोशिश यह रखें सभी मंगलवार को एक निश्चित समय पर हनुमानजी की मूर्ति या तस्वीर के सामने बैठकर दीप जलाकर पाठ करें। इससे पाठ का पूरा-पूरा लाभ पाएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका