न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जीवन को खुशियों से भरने के लिए सुबह के समय मुख्‍य द्वार पर करें ये 5 काम

आज इस कड़ी में हम आपको वास्तु में बताए गए मुख्‍य द्वार से जुड़े कुछ उपायों की जानकारी देने जा रहे हैं जो जीवन को खुशियों से भरने का काम करेंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 17 May 2021 9:28:37

जीवन को खुशियों से भरने के लिए सुबह के समय मुख्‍य द्वार पर करें ये 5 काम

इस कोरोनाकाल में देखा जा रहा हैं कि सभी के घरों में माहौल नकारात्मक बना हुआ हैं और चिंता-तनाव बढ़ता जा रहा हैं। हर दिन मिलने वाले बुरे समाचारों से आसपास का वातावरण परेशानी खड़ा कर रहा हैं। ऐसे में जरूरी हैं कि आध्यात्म की मदद ली जाए और नेगेटिविटी दूर कर जीवन को खुशियों से भरा जाए। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपको वास्तु में बताए गए मुख्‍य द्वार से जुड़े कुछ उपायों की जानकारी देने जा रहे हैं जो जीवन को खुशियों से भरने का काम करेंगे। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।

रोजाना करें यह काम

वास्‍तु के अनुसार आपके घर में सकारात्‍मक ऊर्जा का प्रवेश मुख्‍य द्वार से ही घर में होता है। इसलिए इस स्‍थान का साफ-सुथरा होना बेहद जरूरी होता है। घर के सदस्यों को चाहिए कि रोजाना सुबह नींद से जागने के बाद सबसे पहले मुख्य द्वार पर झाड़ू लगाएं। ऐसा करने से आपके घर में सकारात्‍मक ऊर्जा का प्रवेश होता है और हर प्रकार की नेगेटिविटी दूर होती है।

vastu tips,vastu tips in hindi,main gate vastu tips,positivity in life

स्‍वास्तिक से चमकेगी किस्‍मत

घर के स्‍वामी को या फिर घर के सबसे बड़े बेटे को पूजापाठ करने के बाद ऑफिस जाने से पहले घर के मुख्‍य द्वार पर रोजाना दोनों ओर स्‍वास्तिक बनाना चाहिए और उस स्‍वास्तिक को रोजाना धूपबत्‍ती भी दिखानी चाहिए। ऐसा करने से आपके घर की हर बुरी नजर से रक्षा होती है और नकारात्‍मकता का नाश होता है।

स्‍नान के बाद करें ऐसा

स्‍नान करने के बाद भगवान के मंदिर में धूप और दीप करने के बाद घर के मुख्‍य द्वार पर रोजाना हल्‍दी वाले पानी की छींटें मारें और दरवाजे के दोनों ओर थोड़ा-थोड़ा स्‍वच्‍छ जल प्रवाहित करें। ऐसा करने से आपके मन को सुकून प्राप्‍त होता और पॉजिटिव वाइव्‍स आपके घर की तरफ आकर्षित होती हैं।

vastu tips,vastu tips in hindi,main gate vastu tips,positivity in life

शाम को करें ऐसा

शाम के वक्‍त घर की महिलाओं को मंदिर में दीया जलाने के बाद एक दीया जलाकर मुख्‍य द्वार पर भी जरूर रखना चाहिए। वास्‍तु में ऐसा माना जाता है कि मुख्‍य द्वार को रोशन करने से मां लक्ष्मी आपके घर में प्रवेश करती हैं और उनके आशीर्वाद से घर में पॉजिटिव एनर्जी के साथ ही धन समृद्धि और खुशहाली बनी रहती है। दीपक जलाने के साथ इस मंत्र का जप करें।

इस दोष को तुरंत करें दूर

अगर आपके घर में मुख्‍य द्वार पर दरवाजे को खोलने या बंद करने में आवाज आती है तो यह वास्‍तु में बहुत ही अशुभ माना जाता है। दरवाजे को तुरंत सही करवाएं। ध्‍यान रखें कि दरवाजे को एकदम साफ रखें और यह भूलकर भी टूटा-फूटा नहीं होना चाहिए। मुख्‍य द्वार टूटा हुआ देखकर मां लक्ष्‍मी नाराज होती हैं और रूठकर चली जाती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका