न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

महाशिवरात्रि 2021 : भोलेबाबा को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय, दूर होंगे जीवन के सभी दुख-दर्द

आज इस कड़ी में हम आपको महाशिवरात्रि पर किए जाने वाले कुछ ऐसे उपायों की जानकारी देने जा रहे हैं जो शिव को प्रसन्न कर आपके सभी दुख-दर्द दूर होंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 11 Mar 2021 9:08:38

महाशिवरात्रि 2021 : भोलेबाबा को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय, दूर होंगे जीवन के सभी दुख-दर्द

आज शिव की उपासना का सबसे बड़ा दिन अर्थात महाशिवरात्रि का पावन पर्व हैं जो कि हर साल फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी को मनाया जाता हैं। आज के दिन शिव की उपासना कर उन्हें प्रसन्न किया जाता हैं। भोलेबाबा भक्तों की भक्ति से प्रसन्न होकर उनके दुखों को हरते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको महाशिवरात्रि पर किए जाने वाले कुछ ऐसे उपायों की जानकारी देने जा रहे हैं जो शिव को प्रसन्न कर आपके सभी दुख-दर्द दूर होंगे। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।

इस उपाय से पाएं धन

महाशिवरात्रि पर रात में किसी शिव मंदिर में दीपक जलाएं। शिव पुराण के अनुसार कुबेरदेव ने पूर्व जन्म में रात के समय शिवलिंग के पास रोशनी की थी इसी वजह से अगले जन्म में वे देवताओं के कोषाध्यक्ष बने। इसी प्रकार से अगर आप भी शिवलिंग के पास दीया जलाएंगे तो आपको भी धन की प्राप्ति होगी।

astrology tips,astrology tips in hindi,mahashivratri special,mahashivratri 2021,lord shiva

पारद शिवलिंग

महाशिवरात्रि पर छोटा सा पारद (पारा) शिवलिंग लेकर आएं और घर के मंदिर में इसे स्थापित करें। शिवरात्रि से शुरू करके रोज इसकी पूजा करें । इस उपाय से घर की दरिद्रता दूर होती है और लक्ष्मी कृपा बनी रहती है। इस उपाय से आपके घर में सुख समृद्धि और खुशहाली भी बढ़ती है।

नौकरी या व्‍यापार में तरक्‍की के लिए

यदि आप चाहें तो शिवरात्रि पर स्फटिक के शिवलिंग की पूजा कर सकते हैं। घर के मंदिर में जल, दूध, दही, घी, शहद, और शक्कर से इस शिवलिंग को स्नान कराएं। ऊं नम: शिवाय मंत्र का जप कम से कम 108 बार करें। इस उपाय को करने से आपको नौकरी या व्‍यापार में आ रही परेशानियों से मुक्ति मिलती है।

सुहाग का सामान

किसी सुहागिन को सुहाग का सामान उपहार में दें । जो लोग यह उपाय करते है, उनके वैवाहिक जीवन की समस्याएं दूर हो सकती हैं। सुहाग का सामान जैसे लाल साड़ी, लाल चूडियां, कुम-कुम आदि दें। ऐसा करने से आपके पति की आयु लंबी होती है और आपके दांपत्‍य संबंधों में मधुरता बनी रहती है।

astrology tips,astrology tips in hindi,mahashivratri special,mahashivratri 2021,lord shiva

हनुमान चालीसा का पाठ

हनुमानजी भगवान शिव के ही अंशावतार माने गए हैं। शिवरात्रि पर हनुमान चालीसा का पाठ करने से हनुमानजी और शिवजी प्रसन्न होते हैं। इनकी कृपा से भक्त की सभी परेशानियां दूर हो सकती हैं।

अनाज और धन का दान

महाशिवरात्रि पर किसी जरूरतमंद व्यक्ति को अनाज और धन का दान करें। शास्त्रों में बताया गया है कि गरीबों को दान करने से पुराने सभी पापों का नाश है और अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। आप चाहें तो इस दिन किसी शिवमंदिर में जाकर शर्करा का दान भी कर सकते हैं।

बेल के पेड़ के नीचे ऐसा करें

जो लोग शिवरात्रि पर किसी बेल वृक्ष के नीचे खड़े होकर खीर और घी का दान करते हैं, उन्हें महालक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्ति होती है। ऐसे लोग जीवनभर सुख-सुविधाएं प्राप्त करते हैं और कार्यों में सफल होते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका