न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

गुरुवार के दिन किए गए इन उपायों से दूर होगी आपकी कई समस्याएं, मिलेगी तरक्की

आज गुरुवार अर्थात बृहस्पतिवार का दिन हैं जो कि हिंदू धर्म में बृहस्पति ग्रह के साथ ही भगवान विष्णु को समर्पित होता हैं। आज के दिन की गई पूजा-अर्चना कार्य में तरक्की, यश एवं कीर्ति में वृद्धि करते हुए जीवन में आ रही आर्थिक, सामाजिक या वैवाविक परेशानियों को दूर करती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 07 Jul 2022 8:06:04

गुरुवार के दिन किए गए इन उपायों से दूर होगी आपकी कई समस्याएं, मिलेगी तरक्की

आज गुरुवार अर्थात बृहस्पतिवार का दिन हैं जो कि हिंदू धर्म में बृहस्पति ग्रह के साथ ही भगवान विष्णु को समर्पित होता हैं। आज के दिन की गई पूजा-अर्चना कार्य में तरक्की, यश एवं कीर्ति में वृद्धि करते हुए जीवन में आ रही आर्थिक, सामाजिक या वैवाविक परेशानियों को दूर करती हैं। गुरु ग्रह को मनुष्य के जीवन में धन, नौकरी, गृहस्थ जीवन और उच्च शिक्षा का कारक माना जाता है। बृहस्पति को सभी नौ ग्रहों में सबसे बड़ा ग्रह माना जाता है जिसकी मजबूत स्थिति से कार्यों की सफलता एवं शुभता सिद्ध होती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको गुरुवार के दिन किए जाने वाले ऐसे उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के साथ ही आपकी उन्नति को प्रशस्त करेंगे। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

स्नान के पानी में हल्दी

गुरुवार के दिन सुबह जल्दी उठें और रोजमर्रा के कार्यों से निवृत होकर स्नान करें। स्नान के पानी में चुटकी भर हल्दी डाल लें। स्नान के बाद बृहस्पति देव की पूजा करें। साथ ही बृहस्पति देव की कथा जरूर पढ़ें। ध्‍यान रखें क‍ि क‍िताब पढ़ने से पहले उसपर पीले रंग के फूल चढ़ाएं और धूपबत्‍ती द‍िखा दें। इसके बाद पूरी श्रद्धा से ‘ऊं बृं बृहस्पतये नम:’ मंत्र का 11 या 21 बार जप करें।

astrology tips,astrology tips in hindi,thursday remedies,lord vishnu

विष्णु के साथ लक्ष्मी की भी पूजा

गुरुवार के दिन भगवान विष्णु के साथ धन एवं वैभव की देवी माता लक्ष्मी की भी पूजा करें। ऐसा करने से माता लक्ष्मी अत्यधिक प्रसन्न होती हैं। उनकी कृपा से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और रुपये की तंगी दूर होगी। ध्यान रहे कि माता लक्ष्मी को तुलसी का पत्ता न चढ़ाएं।

केले के वृक्ष की पूजा

गुरुवार के द‍िन जब बृहस्‍पत‍ि देव की पूजा करें तो केले के वृक्ष की पूजा जरूर करें। साथ ही केले के वृक्ष में जल और पीले रंग के पुष्प चढ़ाएं। वहीं अगर विवाह होने में अड़चन आ रही है तो गुरुवार व्रत का संकल्प करें। इसके बाद कम से कम 11 गुरुवार तक न‍ियम‍ित रूप से व्रत रखें। इस दौरान पीले रंग के वस्‍त्र पहनें और भोजन में भी पीली चीजों का सेवन करें और केले का दान करें। लेक‍िन ध्‍यान रखें क‍ि गुरुवार के द‍िन जब आप व्रत कर रहे हों तो केले का दान करना शुभ फल देता है। लेक‍िन कभी स्‍वयं केले का सेवन नहीं करना चाह‍िए।

पूजाघर में हल्दी की माला लटकाएं

अगर बिजनेस में दिक्कत चल रही है तो गुरुवार के दिन पूजाघर में हल्दी की माला लटकाएं। साथ ही अपने कार्यस्थल पर भी पीले रंग की वस्तुओं का अधिक से अधिक उपयोग करें। साथ ही इस दिन भगवान लक्ष्मी नारायण के मंदिर में लट्टू का भोग भी लगाएं। ऐसा करने से व्यापार में तरक्की मिलने लगेगी।

astrology tips,astrology tips in hindi,thursday remedies,lord vishnu

गुरुवार का व्रत रखें

पति एवं पत्नी के बीव वैवाहिक समस्याएं हैं, तो दोनों लोगों को गुरुवार का व्रत करना चाहिए और साथ में ही भगवान विष्णु एवं बृहस्पति देव की पूजा करनी चाहिए। आपके जीवन में सुख एवं सौभाग्य बढ़ेगा। समस्याएं दूर होंगी।

केसर और चने की दाल का दान

अगर कुंडली में बृहस्‍पत‍ि की स्थिति खराब हो तो बृहस्पतिवार के दिन भगवान व‍िष्‍णु के मंदिर में केसर और चने की दाल का दान करना चाह‍िए। साथ ही माथे पर भी केसर और चंदन का त‍िलक लगाना चाह‍िए। इसके अलावा गुरुवार के दिन धार्मिक पुस्तकों का दान करना चाह‍िए। ऐसा करने से बृहस्‍पत‍ि देव प्रसन्‍न होते हैं और श‍िक्षा, नौकरी-व्‍यवसाय में आ रहीं द‍िक्‍कतें खत्‍म होती हैं।

हल्दी का टीका

गुरु ग्रह को मजबूत करने के लिए हर गुरुवार पूजा के बाद अपनी कलाई में या गर्दन पर हल्दी का छोटा सा टीका लगा लें। ऐसा करने से कुंडली में गुरु ग्रह मजबूत होगा। साथ ही व्यक्ति को हर कार्य क्षेत्र में धन-लाभ होता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका