न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गुरुवार को होती हैं सभी देवी-देवताओं की पूजा, जानें आज कौनसे कार्य करें और कौनसे नहीं

आज इस कड़ी में हम आपको इसी के बारे में बताने जा रहे हैं कि आपको आज गुरुवार के दिन कौनसे कार्य करने चाहिए और कौनसे नहीं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 30 Dec 2021 8:50:55

गुरुवार को होती हैं सभी देवी-देवताओं की पूजा, जानें आज कौनसे कार्य करें और कौनसे नहीं

हिन्दू धर्म में जब सबसे पवित्र दिन की बात आती हैं तो पुराणों के अनुसार रविवार और गुरुवार को सबसे श्रेष्ठ माना जाता हैं। आज गुरुवार हैं जिसमें सभी देवी-देवताओं की पूजा की जाती हैं। खासतौर से भगवान नारायण और गुरु ग्रह की पूजा की जाती हैं। आध्यात्मिक रूप से यह दिन विशेष स्थान रखता हैं और आज ईशान दिशा बहुत महत्व रखती हैं। इसी के साथ ही आज के दिन के लिए कई नियम भी बताए गए हैं। आज इस कड़ी में हम आपको इसी के बारे में बताने जा रहे हैं कि आपको आज गुरुवार के दिन कौनसे कार्य करने चाहिए और कौनसे नहीं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

गुरुवार को ये 3 कार्य भूलकर भी न करें

- इस दिन शेविंग न बनाएं और शरीर का कोई भी बाल न काटें अन्यथा संतान सुख में बाधा उत्पन्न होगी। इस दिन नाखून भी नहीं काटना चाहिए। इस दिन महिलाओं को कपड़े और बाल नहीं धोना चाहिए और पोंछा भी नहीं लगाना चाहिए।

- गुरुवार को ऊपर से नमक डालकर नहीं खाना चाहिए। इससे स्वास्थ्य पर असर पड़ता है और हर कार्य में बाधा आती है। नमक खाने से गुरु अस्त हो जाता है। इस दिन दूध और केला खाना भी वर्जित माना गया है। इस दिन खिचड़ी खाने को भी वर्जित माना गया है।

astrology tips,astrology tips in hindi,thrusday remedies,thrusday rules

- गुरुवार के दिन पूजा-पाठ से जुड़ा सामान, आंखों से जुड़ी कोई भी वस्तु, कोई धारदार वस्तु जैसे चाकू, कैंची, बर्तन आदि नहीं खरीदना चाहिए। दक्षिण, पूर्व, नैऋत्य में यात्रा करना वर्जित है। झूठ नहीं और गुरुवार को पापों का प्रायश्‍चित करने से पाप नष्ट हो जाते हैं, साथ ही कोई नया संकल्प लेने या कार्य करने से वह संकल्प और कार्य सफल हो जाता है।

गुरुवार को करें ये 5 कार्य

व्रत करें : गुरुवार का व्रत करने से मनुष्य के भाग्य खुल जाते हैं। जातक को गुरुवार का व्रत अवश्‍य करना चाहिए क्योंकि बृहस्पति से ही भाग्य जागृत होता है।

मंदिर जरूर जाएं : गुरुवार को मंदिर जाने से सभी देवी और देवता प्रसन्न होते हैं और जातक उनकी कृपा प्राप्त करके जीवन के संकटों से बच जाता है। मंदिर में पीपल में जल जरूर चढ़ाएं। पीपल के वृक्ष में जल चढ़ाने से जहां भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं वहीं पितृदोष भी मिट जाता है और पितृदेव आशीर्वाद देते हैं।

astrology tips,astrology tips in hindi,thrusday remedies,thrusday rules

गुग्गुल की धूप : गुरुवार को घर बें गुग्गुल की धूप, गुड़ घी की धूप या अन्य तरह की सुगंधित धूप देना चाहिए। इससे घर की नाकारात्मक ऊर्जा दूर होकर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। अक्सर गुरुवार को इसकी धूप घर में दी जाती है। इस दिन धूप देने से गृह कलह, तनाव और अनिद्रा और किया कराया में लाभ तो मिलता ही है साथ ही दिल और दिमाग के दर्द में राहत मिलती है। सबसे बड़ी बात यह कि इस दिन धूप देने से पारलौकिक मदद मिलती है।

केसर का तिलक लगाएं : गुरुवार को केसर का तिलक लगाने से कुंडली में बृहस्पति के अच्छे प्रभाव मिलते हैं। कुंडली में बृहस्पति अच्छा है तो जीवन में सबकुछ अच्‍छा ही होगा। कुंडली में चौथा, पांचवां और नौवें भाव पर अपना प्रभाव रखते हैं। चौथे में अच्छा फल देते हैं और नौवें में भाग्य खोल देते हैं।

पीपल में जल चढ़ाएं : गुरुवार के दिन पीपल में जल जरूर अर्पित करना चाहिए। गुरुवार को पीपल के वृक्ष में जल चढ़ाने से जहां भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं वहीं पितृदोष भी मिट जाता है और पितृदेव आशीर्वाद देते हैं। गुरुवार को पापों का प्रायश्‍चित करने से पाप नष्ट हो जाते हैं, क्योंकि यह दिन देवी-देवताओं और उनके गुरु बृहस्पति का दिन होता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?