न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वास्‍तु की दुश्‍मन मानी जाती हैं घर में ये 5 चीजें, माहौल में घोलती हैं नकारात्‍मकता

आज इस कड़ी में हम आपको उन्हीं चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके होने से नकारात्मकता का संचार होता हैं और इन्हें जल्द घर से दूर किया जाना चाहिए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 16 Mar 2021 9:15:54

वास्‍तु की दुश्‍मन मानी जाती हैं घर में ये 5 चीजें, माहौल में घोलती हैं नकारात्‍मकता

घर का सही वास्तु घर में सकारात्मकता का संचार करता हैं और खुशियां लेकर आता हैं। लेकिन कई बार देखा जाता हैं कि घर में अचानक नकारात्मकता का माहौल होने लगता हैं और सभी काम बिगड़ते चले जाते हैं और समझ नहीं आता हैं कि इसके पीछे का कारण क्या हैं। इस समय में आपके घर में वास्तु के दुश्मन सक्रिय होते हैं जो माहौल में नकारात्‍मकता घोलने का काम करते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको उन्हीं चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके होने से नकारात्मकता का संचार होता हैं और इन्हें जल्द घर से दूर किया जाना चाहिए। तो आइये जानते हैं इनके बारे में।

अस्‍त व्‍यस्‍त फैला हुआ सामान

अक्‍सर देखने में आता है कि कुछ लोग अपनी चीजें बहुत ही अस्‍त-व्‍यस्‍त तरीके से रखते हैं और उनके कपड़े भी फैले रहते हैं। ऐसे लोगों का जीवन भी काफी अस्‍त-व्‍यस्‍त रहता है और अपने लक्ष्‍य को लेकर भी ऐसे लोग कभी स्‍पष्‍ट नहीं रहते। वास्‍तु के अनुसार इस प्रकार से फैला हुआ और अस्‍त व्‍यस्‍त घर आपके जीवन में नेगेटिव एनर्जी को बढ़ावा देता है। ऐसे लोग मानसिक रूप से कभी स्थिर नहीं रह पाते और किसी भी काम को वह पूरा नहीं कर पाते।

vastu tips,vastu tips in hindi,negativity in life

पुरानी टूटी-फूटी वस्‍तुएं

ज्‍योतिष के अनुसार पुरानी टूटी फूटी वस्‍तुओं को घर में रखने पर हमें राहु के क्रोध का शिकार बनना पड़ सकता है। वहीं वास्‍तु में भी टूटी-फूटी वस्‍तुओं को बेहद अशुभ माना जाती हैं। कुछ लोग टूटी हुई वस्‍तुओं को भी कई दिन यह सोचकर संभालकर रखे रहते हैं कि वह कभी तो काम आएंगी। यह सोच कतई सही नहीं है। ऐसा करके आप अपना फायदा नहीं उल्‍टा नुकसान कर लेते हैं। कोई भी वस्‍तु टूटने पर उसे तुरंत हटा देना चाहिए। टूटी हुई चीजों में से एक प्रकार की नेगेटिव एनर्जी निकलती है तो सारी अच्‍छी बातों को शोषित कर लेती है।

धूल मिट्टी और गंदगी

वास्‍तु के अनुसार जिस घर में गंदगी रहती है उस घर में मां लक्ष्‍मी का वास कभी नहीं होता है। इस बात का ध्‍यान रखें कि घर के किसी भी स्‍थान पर धूल मिट्टी और गंदगी न रहे। रोजाना पूरे घर का नमक के पानी से पोंछा लगाना चाहिए। ऐसा करने से साफ-सफाई के साथ ही नेगेटिव एनर्जी का खात्‍मा होता है। नमक को पॉजिटिव एनर्जी का बड़ा स्रोत माना जाता है। रोजाना पानी में नमक डालकर घर का पोंछा लगाने से आपके घर में सुख समृद्धि का वास होता है।

vastu tips,vastu tips in hindi,negativity in life

मकड़ी का जाला

अगर आपके घर में कहीं भी मकड़ी का जाला नजर आता है तो उसे तुरंत हटा दीजिए। वास्‍तु के अनुसार आपके घर में मकड़ी का जाला मानसिक उलझन को दर्शाता है। मकड़ी का जाला नेगेटिव एनर्जी को बढ़ावा देता है। इसके साथ ही यह भी माना जाता है कि मकड़ी का जाला जिस घर में लगता है मां लक्ष्‍मी कभी उस घर में वास नहीं करतीं। यदि आपको अपने घर में कहीं भी मकड़ी का जाला लगा नजर आए तो उसे तुरंत साफ कर दें।

सूखे पौधे

एक बात का ध्‍यान रखें कि घर के किसी भी स्‍थान पर सूखे पौधे नहीं रहने चाहिए। सूखे पौधे एक अजीब प्रकार का नकारात्‍मक प्रभाव छोड़ते हैं। अगर आपके घर में कोई भी पौधा सूख रहा है तो उसे तत्‍काल हटाकर अलग फेंक दें और उसके स्‍थान पर कोई नया हरा पौधा लगा सकते हैं। सूखे पौधे शनि की अशुभ दशा के प्रभाव को भी बढ़ाते हैं। भूल से भी घर के किसी स्‍थान पर सूखा पौधा न रखें।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?