न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दिसंबर में राशि परिवर्तन के साथ ही लग रहा सूर्य ग्रहण, इन 5 राशि के लोग हो जाए सावधान

आज इस कड़ी में हम आपको उन राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें संभलने की जरूरत हैं क्योंकि इन्हें दिसंबर के महीने में बेहद उतार-चढ़ाव और उलझन की स्थिति देखने को मिल सकती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 27 Nov 2021 7:46:17

दिसंबर में राशि परिवर्तन के साथ ही लग रहा सूर्य ग्रहण, इन 5 राशि के लोग हो जाए सावधान

तीन दिन बाद नवंबर का महिना खत्म होने के साथ ही दिसंबर का महिना शुरू हो जाएगा। आने वाले दिसंबर के महीने में राशि परिवर्तन के साथ ही सूर्य ग्रहण भी लग रहा हैं जिससे राशियों में ग्रहों की स्थिति के साथ ही कई परिवर्तन होने हैं। ग्रह नक्षत्रों के परिवर्तन का सभी राशियों पर अलग-अलग प्रभाव देखने को मिलेगा। आज इस कड़ी में हम आपको उन राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें संभलने की जरूरत हैं क्योंकि इन्हें दिसंबर के महीने में बेहद उतार-चढ़ाव और उलझन की स्थिति देखने को मिल सकती हैं। तो आइये जानते हैं राशियों के बारे में।

मेष राशि के लोग


दिसंबर के महीने में आपको मानसिक रूप से काफी कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा से जुड़े इस राशि के लोगों को अनचाही जगह पर ट्रांसफर मिलने की आशंका है। 4 दिसंबर से लेकर 16 दिसंबर तक आपको वाहन इत्यादि चालते समय भी सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने से बचें नहीं तो आर्थिक नुकसान हो सकता है। हालांकि इस राशि के उन लोगों के लिए यह महीना शुभ फलदायी साबित हो सकता है जो विदेश से जुड़ा व्यापार करते हैं। उपाय के तौर पर इस राशि वालों को योग ध्यान करने से इस महीने लाभ होगा।

astrology tips,astrology tips in hindi,december month astro

वृषभ राशि के लोग

दिसंबर के माह में पारिवारिक जीवन को लेकर आपको संयम से चलना होगा। जीवनसाथी की सेहत का विशेष ध्यान रखें। इस माह परिवार के लोगों से बातचीत के दौरान शब्दों का इस्तेमाल सोच-समझकर आपको करना चाहिए। साझेदारी में कारोबार करते हैं तो पार्टनर के साथ सामंजस्य बिठाने की कोशिश करते रहें, यदि कोई गलतफहमी पार्टनर को लेकर आपके दिमाग में है तो खुलकर उनसे बात करें इससे आपसी संबंधों में सुधार होगा। आपको भगवान शिव की पूजा करके इस महीने अनुकूल फल मिल सकते हैं।

सिंह राशि के लोग


सिंह राशि के लोगों को दिसंबर के महीने में नकारात्मक विचारों को हावी होने से रोकना चाहिए। इस महीने आपके राशि के स्वामी सूर्य को वृश्चिक राशि में ग्रहण लगने जा रहा है। माता के स्वास्थ्य का भी इस राशि के लोगों को विशेष ख्याल रखना होगा। हालांकि सूर्य के 16 दिसंबर को धनु राशि में प्रवेश करने के बाद स्थितियां सुधरेंगी और जीवन में संतुलन आएगा। उपाय के तौर पर सूर्य के बीज मंत्र ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः का जप करें।

astrology tips,astrology tips in hindi,december month astro

वृश्चिक राशि के लोग

दिसंबर महीने में वृश्चिक राशि के लोगों को कोई भी बड़ा फैसला किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से लेना चाहिए। आत्मविश्वास की कमी आपमें देखने को मिल सकती है जिसके कारण निजी और सामाजिक जीवन में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। मन में ऊहापोह की स्थिति महीने के मध्य तक बनी रह सकती है। 17 दिसंबर के बाद कारोबार और करियर में आपको अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं। इस माह उपाय के तौर पर हनुमान चालीसा का पाठ करने से आपको लाभ मिल सकता है।

धनु रा‍शि के लोग


धनु राशि के लोगों को अपने और अपने घर के लोगों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान इस महीने रखना होगा। सेहत खराब होने के कारण आर्थिक पक्ष के कमजोर होने की भी आशंका है। यदि आंखों से जुड़ी परेशानी है तो दिसंबर के महीने में आपको चिकित्सक की सलाह अवश्य लेनी चाहिए। संतान पक्ष को लेकर भी इस राशि के लोगों के मन में चिंताएं होंगी। इस महीने सुखद परिणाम पाने के लिए आपको सूर्य को प्रतिदिन सुबह के समय जल का अर्घ्य देना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका