न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

घर में मौजूद इन चीजों से पनपता हैं भयंकर वास्तु दोष, जानें आपके दुखों का कारण कहीं ये तो नहीं

घर पर वास्तु दोष होने से कई तरह की परेशानियां आती है। जिसमें प्रमुख रूप से धन हानि, मानसिक प्रताड़ना और अशांति का सामना करना पड़ता है। ऐसे में आज हम आपको घर में मौजूद उन चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी वजह से भयंकर वास्तु दोष पनपता हैं और ये आपके दुखों का कारण बनते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 11 Nov 2022 9:30:16

घर में मौजूद इन चीजों से पनपता हैं भयंकर वास्तु दोष, जानें आपके दुखों का कारण कहीं ये तो नहीं

वास्तु शास्त्र में सुख-समृद्धि के लिए कई तरह के नियम बनाए हैं जिसका पालन करने से घर पर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। वास्‍तु शास्‍त्र का सिद्धांत सकारात्‍मक ऊर्जा और नकारात्‍मक ऊर्जा के सिद्धांत पर आधारित हैं। वास्‍तु के अनुसार हम सभी के घरों में कुछ न कुछ ऐसी कमियां रह जाती हैं, जिन्‍हें वास्‍तु दोष माना जाता है और इस वजह से नकारात्मकता का संचार होता हैं। घर पर वास्तु दोष होने से कई तरह की परेशानियां आती है। जिसमें प्रमुख रूप से धन हानि, मानसिक प्रताड़ना और अशांति का सामना करना पड़ता है। ऐसे में आज हम आपको घर में मौजूद उन चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी वजह से भयंकर वास्तु दोष पनपता हैं और ये आपके दुखों का कारण बनते हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

तस्‍वीरों के कारण वास्‍तुदोष

घर की दीवारों पर तस्वीर बना सकते हैं, लेकिन तस्वीर और मूर्तियों को चिपकाना नहीं चाहिए। इसे भयंकर वास्तु दोष बनता है। घर में भगवान की प्रतिमा रखते हैं तो बहुत बड़ी प्रतिमा को नहीं रखें। 1 से लेकर 11 उंगली तक की प्रतिमा को ही घर में ऱखना वास्तुसंगत होता है।

vastu tips,vastu tips in hindi,vastu defeat,negativity in life

घड़ी के कारण वास्तुदोष

वास्तु शास्‍त्र के अनुसार घर में घड़ी लगाते समय भी दिशा और अन्य बातों को ध्यान में रखना जरूरी होती है। घर की दक्षिण दिशा को घड़ी लगाने के लिए अशुभ माना जाता है। इस दिशा में घड़ी लगाने से अच्‍छा-भला करियर डुब जाता है। वहीं, ऐसा भी माना जाता है कि घर की दक्षिण दीवार में लगा आइना घर की महिलाओं को दुख देता है। घर की बहु-बेटियां कभी खुश नहीं रहती। वॉल घड़ी को हमेशा उत्तर या पूर्व दिशा में ही लगाना चाहिए। कहते हैं कि इससे घर में खुशियां आतीं हैं और धन-संपत्ति का विकास होता है।

भूलकर भी किराए पर न दें इस दिशा का कमरा

घर का उत्तर पूर्वी भाग ऊंचा नहीं होना चाहिए। साथ ही इस दिशा में शौचालय का निर्माण किसी भी हाल में नहीं होना चाहिए। ऐसा होने से धन की बड़ी हानि होती है। परिवार में अशुभ घटनाएं हो सकती हैं। इस दिश का बाकी दिशा से नीचे होना और इस दिशा में मंदिर का होना शुभ माना गया है। अगर कोई कमरा रहने के लिए बनाया है तो कभी भी उत्तर पूर्व का कमरा किराए पर नहीं देना चाहिए।

अंदर की तरफ खुलें खिड़कियां

घर का दरवाजा बाहर की ओर खुलना अच्छा नहीं माना जाता है। दरवाजा अंदर की ओर खुलना चाहिए। साथ ही दरवाजा खुलते बंद होते समय आवाज करना शुभ नहीं होता है। खिड़कियों के लिए भी यह नियम है कि यह अंदर की ओर खुलनी चाहिए बाहर की ओर नहीं। इस दोष की वजह से इससे भय और मानसिक कष्ट होता है। घर के मुखिया को जीवन में कष्ट भोगना पड़ता है।

vastu tips,vastu tips in hindi,vastu defeat,negativity in life

डस्टबिन के कारण वास्‍तुदोष

कई बार इंसान से बेवजह से ही अधिक खर्च होने लग जाता है, लेकिन क्या आपको पता है कि इसके पीछे का कारण उत्तर दिशा में मौजूद गंदगी है। इस दिशा को वास्तु के हिसाब से हमेशा साफ रखना चाहिए और इसके लिए इस दिशा में मां लक्ष्मी से जुड़ा श्री यंत्र स्थापित करना चाहिए। इसके साथ ही घर के सामने हरी बेलदार पत्तियां लगानी चाहिए।

चमगादड़ के आने पर करवाएं शुद्धि

मधुमक्खी का छत्ता घर में नहीं लगना चाहिए। वास्तु विज्ञान के अनुसार ऐसा होने से 6 मास तक वास्तु दोष बना रहता है। जबकि चमगादड़ के घर में आ जाने से 15 दिनों तक वास्तु दोष रहता है। ऐसे में घर की शुद्धि करानी चाहिए। गिद्ध, और कौआ का भी घर में प्रवेश कर जाना अच्छा नहीं माना जाता है।

किचन से जुड़ा वास्‍तु दोष

रसोई घर कभी भी ऐसा नहीं होना चाहिए कि द्वार के सामने से ही चूल्हा दिखे। ऐसे होने से घर से बरकत चली जाती है। खाना बनाते समय गृहणी का मुख पूर्व की ओर होना बेहद शुभ माना जाता है। इससे आरोग्य की प्राप्ति होती है। घर में लोग कम बीमार होते हैं। रात में भोजन बनाने के बाद चूल्हा और प्लेटफार्म साफ कर लेना चाहिए। जूठा बर्तन रात में सिंक में नहीं रहने देना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क