न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

घर में रखें ये 7 स्‍टैच्‍यू बनेंगे आपकी उन्नति का कारण, वास्‍तु में माने गए है बेहद शुभ

आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे स्‍टैच्‍यू की जानकारी लेकर आए हैं जिन्हें वास्‍तु में बेहद शुभ माना जाता हैं। इन्हें घर में लगाने से आपके जीवन में उन्नति के रास्ते खुलेंगे और खुशियों का आगमन होगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 27 Aug 2022 7:43:17

घर में रखें ये 7 स्‍टैच्‍यू बनेंगे आपकी उन्नति का कारण, वास्‍तु में माने गए है बेहद शुभ

घरों में सजावट के लिए कई तरह के स्‍टैच्‍यू रखे जाते हैं जो घर को आकर्षक लुक देने का काम करें। लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर में रखें ये स्‍टैच्‍यू आपकी उन्नति का कारण बनते हैं। जी हां, वास्तु के अनुसार घर में रखी चीजों की अपनी ऊर्जा होती हैं जो घर के माहौल को प्रभावित करती हैं। खूबसूरती बढ़ाने के चक्‍कर में कई बार ऐसी मूर्तिंया लगा देते हैं जो वास्‍तु दोष पैदा करती हैं। लेकिन आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे स्‍टैच्‍यू की जानकारी लेकर आए हैं जिन्हें वास्‍तु में बेहद शुभ माना जाता हैं। इन्हें घर में लगाने से आपके जीवन में उन्नति के रास्ते खुलेंगे और खुशियों का आगमन होगा। आइये जानते हैं सकारात्मकता लाने वाले इन स्‍टैच्‍यू के बारे में...

कछुए का स्‍टैच्‍यू

कछुए का घर में होना बहुत शुभ होता है। कुछ लोग अपने अक्‍वेरियम में कछुआ डालते हैं। पौराणिक मान्‍यताओं में कछुए को भगवान विष्‍णु का रूप माना जाता है, इस वजह से लोग इसे अपने घर में रखना पसंद करते हैं। अगर आप जीता जागता कछुआ नहीं रख सकते हैं तो घर में उत्‍तर दिशा में कछुए की स्‍टैच्‍यू लगा सकते हैं। इसका प्रभाव भी उतना ही शुभ माना जाता है। वहीं ड्राइंग रूप में मुख्‍य द्वार की तरफ मुख करके धातु का कछुआ भी रख सकते हैं। घर में जहां आप अपना धन रखते हैं वहां छोटा सा चांदी का कछुआ भी रख सकते हैं।

vastu tips,vastu tips in hindi,positivity in life,statue bring positivity

हंसों के जोड़े का स्‍टैच्‍यू

वास्तुशास्त्र के अनुसार हंस को प्रेम और शांति का प्रतीक माना जाता है। वास्तु की दृष्टि से घर के ड्राइंग रूम में या बेडरूम में हंस के जोड़े की तस्वीर लगाना बहुत शुभ माना जाता है। माना जाता है कि इससे घर के सदस्यों के बीच प्रेम बढ़ता है। इसके साथ ही इससे आर्थिक लाभ भी होता है। बेडरूम में हंसों के जोड़े की तस्वीर लगाने से पति और पत्नी के बीच संबंध मधुर बनते हैं।

मछली का स्‍टैच्‍यू

आपने कई लोगों के घर के एक्वेरियम में रंग-बिरंगी मछलियां देखी होंगी। दरअसल, मछलियों को खुशहाली और सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है। वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में मछलियों रखना बेहद शुभ माना जाता है। वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में पूर्व या उत्तर दिशा में पीतल या चांदी की मछली रखना बहुत शुभ होता है।

गाय का स्‍टैच्‍यू

हिंदू धर्म में घर में गाय पालने और गौ सेवा का विशेष महत्व है। वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में गाय की मूर्ति रखना बेहद शुभ माना जाता है। माना जाता है कि घर में गाय की मूर्ति रखने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है और घर के सदस्यों का स्वास्थ्य भी सही रहता है। वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में पीतल या सफेद पत्थर के गाय की मूर्ति रखने से घर में पॉजिटिविटी आती है।

vastu tips,vastu tips in hindi,positivity in life,statue bring positivity

हाथी का स्‍टैच्‍यू

पौराणिक काल से हाथी को धन और ऐश्‍वर्य का प्रतीक माना जाता है। मां गजलक्ष्मी की सवारी होने की वजह से हाथी को सुख-समृद्धि प्रदान करने वाला जीव माना जाता है। हाथी की स्‍टैच्‍यू यदि आप अपने घर में लगाते हैं तो आपके घर पर भी मां लक्ष्‍मी की कृपा होगी। इसे आप उत्‍तर या पूर्व दिशा में लगाएं तो सबसे शुभ होगा। वहीं ऐसा भी माना जाता है कि बेडरूम में चांदी के हाथी की मूर्ति रखने से राहु के अशुभ प्रभाव आपके ऊपर से समाप्‍त होते हैं। अगर आप इसकी स्‍टैच्‍यू नहीं रख सकते हैं तो उचित स्‍थान पर तस्‍वीर भी लगा सकते हैं।

तोते का स्‍टैच्‍यू

वास्‍तु में तोते को प्रेम और खुशहाली का प्रतीक माना जाता है और यह घर में पॉजिटिविटी को बढ़ाता है। तोते की स्‍टैच्‍यू या फिर तस्‍वीर आप अपने बच्‍चों के कमरे में लगाएंगे तो ऐसा करने से उनकी एकाग्रता बढ़ती है और उनका मन पढ़ाई में लगता है। वहीं फेंगशुई के अनुसार, तोते को पृथ्‍वी, अग्नि, जल, लकड़ी और धातु का प्रतीक होता है। घर में तोते को पालने या फिर तोते की मूर्ति लगाने से माहौल खुशहाल रहता है और धन-वैभव में वृद्धि होती है।

ऊंट का स्‍टैच्‍यू

वास्‍तु और फेंगशुई में ऊंट को तरक्‍की से जोड़कर देखा जाता है। घर में ऊंट की मूर्ति रखना शुभ माना जाता है। ड्रॉइंग रूम में या फिर लिविंग रूम में ऊंट की मूर्ति आप लगा सकते हैं। इसे आप उत्‍तर-पश्चिम दिशा में लगाएं तो बेहतर होगा। ऐसा करना आपके करियर और व्‍यापार में सफलता देने वाला माना जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?