न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

विघ्नों को हरने वाले गणपति के आशीर्वाद से घर में आएगी संतान, इस तरह करें पूजा

आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं जो गणपति बप्पा की कृपा दिलाते हैं और जीवन की समस्याओं का अंत करते हुए घर में सुख-समृद्धि का आगमन करते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 18 Sep 2021 8:05:43

विघ्नों को हरने वाले गणपति के आशीर्वाद से घर में आएगी संतान, इस तरह करें पूजा

गणेशोत्सव जारी हैं और कल अन्नत चतुर्दशी पर बप्पा का विसर्जन किया जाना हैं। इससे पहले बप्पा की सेवा कर उनका आशीर्वाद लिया जाता हैं। गणपति जी को विघ्नहर्ता कहा जाता हैं जो भक्तों की सभी परेशानियों का अंत करते हैं। खासतौर से बप्पा के आशीर्वाद से घर में संतान-सुख का आशीर्वाद मिलता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं जो गणपति बप्पा की कृपा दिलाते हैं और जीवन की समस्याओं का अंत करते हुए घर में सुख-समृद्धि का आगमन करते हैं। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।

इन बातों का रखें ध्यान

- भगवान गणेश जी की कृपा पाने के लिए पूजा के दिनों में सात्विक भोजन खाएं।
- मन में किसी के लिए भी कोई बुरा विचार ना लाएं।
- घर का माहौल पॉजीटिव व खुशनुमा रखें।
- बप्पा की पूजा के लिए दीप, चावल, दूर्वा, रोली, मोली, जल का पात्र व मोदक, गणपति स्तोत्र की पुस्तक, लड्डू, लाल या पीले रंग का आसन आदि पहले से लाकर रखें।

astrology tips,astrology tips in hindi,lord ganesha

संतान प्राप्ति के लिए

बुधवार का दिन गणपति बप्पा का माना जाता है। ऐसे में इस दिन सुबह जल्दी उठकर साफ कपड़े पहनें। अब पूजा स्थल में लाल या पीला आसन बिछाकर पूर्व दिश की तरह मुंह करके बैठे। अब दीपक जलाकर बप्पा को फूल, फल आदि पूजा का सामान अर्पित करें। इसके बाद संतान गणपति स्तोत्र का पाठ करके 108 बार 'ॐ उमापुत्राय नमः' मंत्र का जाप करें। पूजा समाप्त होने पर फलों को काटकर बच्चों को बांट दें। इसतरह गणेश जी की पूजा हर बुधवार को करें। बप्पा की कृपा होने पर गणपति जी को 108 लड्डू का भोग लगाएं। फिर इन लड्डूओं को गरीब, बेसहारा व जरूरतमंद बच्चों को बांट दें।

मिलेगा मनचाहा साथी पाने के लिए

किसी भी महीने में शुक्लपक्ष के बुधवार की शाम को सिंदूर से बप्पा का श्रृंगार करें। फिर उनके सामने घी का दीपक जलाकर पीले रंग चढ़ाएं। साथ ही 11-11 पीले फूल और मोदक अर्पित करें। उसके बाद पीले रंग के आसन पर बैठ जाएं और 3 माला बप्पा के 'ॐ विघ्नहर्त्रे नमः मंत्र' का जप करें।

astrology tips,astrology tips in hindi,lord ganesha

अपना घर बनाने की इच्छा होने पर करें यह उपाय

बुधवार की सुबह घर के पूजा स्थल मंदिर में जाकर बप्पा को लाल गुलाब से बनी फूलों की माला चढ़ाएं। उसके बाद लाल रंग के फल, वस्त्र और तांबे का एक सिक्का गणेश जी को अर्पित करें। अब 5 माला बप्पा के 'ॐ सर्वसौख्यप्रदाय नमः' मंत्र का जप करें। इस बात का ध्यान रखें कि आपको जाप रुद्राक्ष या लाल चंदन की माला से ही करना है। इसके बाद एक सिक्का लाल रंग के कपड़े में बांधकर अपने पास रख लें। इससे आप पर जल्दी ही बप्पा की कृपा होगी।

दूर होगी आर्थिक परेशानी

आर्थिक स्थिति से परेशान लोग बुधवार के दिन सुबह स्नान करके गणेश जी की पूजा करें। बप्पा के मस्तक पर तिलक लगाएं। उसके बाद उसी तिलक को अपने माथे पर लगा लें। लगातार हर बुधवार को यह उपाय करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। lifeberrys हिंदी इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से संपर्क जरुर करें।)

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका