न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

धनवान और भाग्यशाली होने का संकेत देते हैं हथेली के ये 11 निशान

शुभ निशान होने पर जहां व्यक्ति के भाग्यशाली और धनवान होने के संकेत मिलते हैं, तो वहीं अशुभ निशान से व्यक्ति के जीवन में संघर्ष और परेशानियां आती हैं। आज इस कड़ी में हम बात करने जा रहे हैं हथेली के शुभ निशानों की जो धनवान और भाग्यशाली होने का संकेत देते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 09 Nov 2022 1:13:43

धनवान और भाग्यशाली होने का संकेत देते हैं हथेली के ये 11 निशान

हस्तरेखा ज्योतिष में व्यक्ति की हथेली पर बनी रेखाओं से व्यक्ति के भाग्य और भविष्य के बारे में काफी जानकारियां हासिल की जाती है। हस्तरेखा शास्त्र में सिर्फ हाथों की लकीरों के बारे में ही नहीं बल्कि हाथों में मौजूद निशानों के बारे में भी विस्तार से बताया गया है। शुभ निशान होने पर जहां व्यक्ति के भाग्यशाली और धनवान होने के संकेत मिलते हैं, तो वहीं अशुभ निशान से व्यक्ति के जीवन में संघर्ष और परेशानियां आती हैं। आज इस कड़ी में हम बात करने जा रहे हैं हथेली के शुभ निशानों की जो धनवान और भाग्यशाली होने का संकेत देते हैं। ये निशान आपके सौभाग्य का संकेत देते हैं। आइये जानते हैं इन निशानों के बारे में...

गज का निशान

अगर किसी व्यक्ति के हाथ में गज का निशान है तो वह बहुत ही बुद्धिमान व्यक्ति होता है। साथ ही ऐसे लोग किस्मत के भी धनी रहते हैं। ऐसे लोग अधिकतर व्यापार के जरिए खूब धन लाभ कमाते हैं। साथ ही ऐसे लोग बहुत ही अच्छा जीवन जीते हैं।

चक्र का निशान

कई लोगों की हथेली में चक्र का निशान बना हुआ होता है। हस्तरेखा में चक्र के निशान को बहुत ही शुभ और भाग्यशाली माना गया है। वैसे तो चक्र का निशान बहुत ही कम लोगों की हथेलियों पर बना होता है। ऐसे लोग बहुत ही धनवान और सुख सुविधा से सपंन्न होते हैं। समाज में इनका मान-सम्मान होता है।

मछली का निशान

अगर किसी व्यक्ति के हाथ में मछली का निशान है तो यह बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसे व्यक्ति के भाग्य में समुद्र पार देशों की यात्रा होती है। साथ ही ऐसे लोगों के पास धन की भी कमी नहीं होती है। यह लोग सुखी जीवन व्यतीत करते हैं।

astrology tips,astrology tips in hindi,palmistry,palm good sign

कमल का निशान

हथेली पर कमल का निशान भी बहुत शुभ और सौभाग्यशाली माना जाता है। जिन लोगों की हथेली पर कमल का निशान बना होता है उनके जीवन में कभी धन की कोई कमी नहीं होती है। इन लोगों पर हमेशा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद बना होता है। मां लक्ष्मी ऐसे लोगों के जीवन में हमेशा धन बरसाती हैं।

पालकी का निशान

अगर किसी व्यक्ति के हाथ में पालकी का निशान है तो ऐसे लोग बहुत ही ज्यादा भाग्यशाली माने जाते हैं। ऐसे लोगों के पास बहुत ही आलीशान जीवन जीते हैं। इनके पास भौतिक सुख सुविधाओं की कमी नहीं रहती है। ऐसे लोगों के पास अपार धन होता है। इनके पास खूब नौकर चाकर और गाड़ियां होती हैं।

शंख के निशान

हस्तरेखा ज्योतिष में शंख के निशान को बहुत ही शुभ और भाग्यशाली माना जाता है। अगर किसी की हथेली पर शंख के आकार की कोई आकृति बनी हुई होती है तो वह व्यक्ति बहुत धनी होता है। ऐसे लोग जीवन में बहुत थोड़े से प्रयास में ही जल्दी सफलता प्राप्त कर लेते हैं।

स्वस्तिक का निशान

अगर किसी व्यक्ति के हाथ में स्वास्तिक का निशान है तो इसका मतलब है कि वह व्यक्ति बहुत ही बहुत ही भाग्यशाली है। ऐसे लोग बहुत ही भाग्यशाली और काफी अच्छे शिक्षक होते हैं। ऐसे लोगों खूब मान सम्मान और प्रतिष्ठा कमाते हैं। ऐसे लोग या तो मंत्री या फिर किसी उच्चे पद पर विराजमान होते हैं।

astrology tips,astrology tips in hindi,palmistry,palm good sign

कलश का निशान

अगर किसी व्यक्ति के हाथ में कलश का चिन्ह हो तो वह बहुत ही धार्मिक प्रवृत्ति का व्यक्ति होता है। ऐसे लोग खूब पूजा पाठ करने वाले होते हैं। यानी की ऐसे लोगों का धर्म के क्षेत्र में खूब प्रभाव रहता है। ऐसे लोग काफी धार्मिक यात्राएं करते हैं और धर्म का प्रचार प्रसार करते हैं।

ध्वज का निशान

हथेली पर ध्वज का निशान बेहद शुभ संकेत देता है। हस्तरेखा के अनुसार, ध्वज का निशान शनि से जुड़ा हुआ माना गया है। इसलिए इसे प्रसिद्धि और खुशी का प्रतीक माना जाता है। ऐसे व्यक्ति जिनके हाथ में यह ध्वज होता है, वह जीवन में काफी प्रसिद्ध होते हैं। माना जाता है कि ध्वज का निशान जीवन में सफलता और प्रसिद्धि की ओर अग्रसर करता है।

जहाज का निशान

अगर किसी व्यक्ति के हाथ में जहाज का निशान होता है तो ऐसा व्यक्ति बहुत ही भाग्यवान होता है। साथ ही इनके पास धन धान्य की भी कोई कमी नहीं रहती है। ऐसे लोगों का समुद्र पार देशों में काफी अच्छा व्यापार होता है।

सूर्य का निशान

हाथ में सूर्य का निशान होना बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसे लोग बहुत तेजस्वी प्रकृति के होते हैं। इनके पास पैसे की कोई कमी भी नहीं रहती है। ये लोग जीवन में खूब मान सम्मान और पैसा कमाते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क