न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आपके जीवन में खुशियों की मीठास लेकर आएगी शक्कर, आजमाए इससे जुड़े ये उपाय

आज इस कड़ी में हम आपको शक्कर से जुड़े कुछ ज्योतिषीय उपायों की जानकारी देने जा रहे हैं सभी विघ्न बाधाओं को दूर करने में आपकी मदद करेंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 21 Mar 2022 7:49:15

आपके जीवन में खुशियों की मीठास लेकर आएगी शक्कर, आजमाए इससे जुड़े ये उपाय

शक्कर या चीनी का इस्तेमाल दैनिक रूप से किया जाता हैं जो किसी भी आहार में मिठास लाने का काम करती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह शक्कर दैनिक जीवन में भी खुशियों की मिठास घोलने का काम करती हैं। जी हां, शक्कर के दाने जहां एक तरफ चाय की मिठास बढ़ाते हैं, वहीं दूसरी ओर जीवन की कठिनाइयों को दूर कर पारिवारिक संबंधों में मिठास भी बढ़ाते हैं। क्या आप जानते हैं कि चीनी से जुड़े ज्योतिषीय उपाय आपको घर परिवार और कार्यक्षेत्र में सफलता दिला सकते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको शक्कर से जुड़े कुछ ज्योतिषीय उपायों की जानकारी देने जा रहे हैं सभी विघ्न बाधाओं को दूर करने में आपकी मदद करेंगे। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

astrology tips,astrology tips in hindi,sugar remedies

ग्रह दोष करें दूर

मान्यता है कि शक्कर के ज्योतिष उपाय अपनाने से ग्रह दोष दूर किए जा सकते हैं। इसके लिए आपको सूर्य देव को प्रसन्न करने की आवश्यकता पड़ेगी। इस उपाय को अपनाने के लिए एक कलश में साफ जल लें और इसमें चीनी के कुछ दाने डालें। अब इस जल को सुबह-सुबह सूर्य देव को अर्पित करें। कहते हैं कि इस उपाय को अपनाने से सूर्य देव जल्दी प्रसन्न होते हैं और ग्रह दोष दूर होते हैं।

लक्ष्य प्राप्ति के लिए

यदि लाख कोशिशों के बावजूद भी आप अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में असफल हो रहे हैं या फिर कारोबार में लगातार घाटे का सामना करना पड़ रहा है तो प्रत्येक शुक्रवार आंटे और चीनी की रोटी बनाकर कौवों को खिलाएं। ऐसा करने से आपके कारोबार में आ रही सभी बाधाएं दूर होंगी।

बिजनेस में लाभ के लिए

अगर किसी को व्यापार में रुकावटों और धन की हानि का सामना करना पड़ रहा है, तो वह इसके लिए शक्कर के उपाय कर सकता है। ऐसे व्यक्ति को नियमित रूप से चीनी के बने हुए पानी का घोल ग्रहण करना चाहिए। एक तांबे का बर्तन लें और इसमें थोड़ी सी चीनी डालकर रात भर के लिए रख दें। सुबह होने पर पूजा-पाठ करने के बाद इस घोल को ग्रहण करें। साथ ही अगर आप किसी शुभ काम से बाहर जा रहे हैं, तो इस दौरान तैयार किए हुए जल को जरूर पिएं। कहते हैं कि इससे सफलता हासिल की जा सकती है।

astrology tips,astrology tips in hindi,sugar remedies

शनि साढ़े साती से छुटकारा

अगर आप शनि साढ़े साती या शनि ढैय्या से परेशान हैं तो सूखे नारियल को घिल लें। फिर उसमें शक्कर मिलकार चीटियों को खिला दें। मान्यता है ऐसा करने से कुंडली में उपस्थित हर प्रकार का शनि दोष खत्म हो जाता है।

पितृदोष करें दूर

कहते हैं कि अगर घर में पितृदोष हो, तो इस कारण आर्थिक ही नहीं शारीरिक समस्याएं भी आपको घेर सकती हैं। पितृदोष की वजह से परिवार के सदस्यों में अक्सर मनमुटाव बना रहता है। चीनी से जुड़ा उपाय कारगर साबित हो सकता है। इस उपाय को करने के लिए आप आटे की रोटी बनाएं और इसमें चीनी मिलाकर इसे कौवों को खिलाए। कहते हैं कि ऐसा करने वाले व्यक्ति की परेशानियां कम होती है। बता दें कि इस उपाय को कई दिनों तक करना अच्छा माना जाता है।

राहु की बाधा दूर करने के लिए

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार कुंडली में राहु की बाधा को दूर करने के लिए चीनी कारगार उपाय है। इसके लिए रात को सोते समय लाल कपड़े में चीनी बांधकर तकिए के नीचे रख लें। इस प्रकार राहु के नकारात्मक प्रभाव को कम किया जा सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?