न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आपके सोने का तरीका भी डालता हैं जीवन पर असर, जानें इससे जुड़े वास्तु नियम

वास्तु के अनुसार आपके शयन से जुड़े कई नियम जुड़े हुए हैं जिनकी पालना की जाए तो जीवन में शुभता का संचार होता हैं और आराम की नींद प्राप्त होती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 17 Nov 2021 9:06:04

आपके सोने का तरीका भी डालता हैं जीवन पर असर, जानें इससे जुड़े वास्तु नियम

अच्छी सेहतमंद जिंदगी के लिए अच्छी नींद लेना बहुत जरूरी हैं। पर्याप्‍त नींद मन को शांत और शरीर को ऊर्जावान रखती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी ली गई इस नींद से जीवन की कई परेशानियां जुड़ी हुई होती हैं। वास्तु के अनुसार आपके शयन से जुड़े कई नियम जुड़े हुए हैं जिनकी पालना की जाए तो जीवन में शुभता का संचार होता हैं और आराम की नींद प्राप्त होती हैं। तो आइये जानते हैं सोने के दौरान की जाने वाले नियमों की पालना के बारे में।

- मनुस्‍मृति में बताया गया है कि घर में अकेले नहीं सोना चाहिए या फिर किसी मंदिर में और श्‍मशान में कभी भी नहीं सोना चाहिए। अगर आप घर में अकेले रहते हैं और सोते समय अपने सिरहाने पानी का पात्र और लोहे का चाकू रखकर सोएं।

- विष्‍णुस्‍मृति में बताया गया है कि कभी भी भूलकर भी किसी सोए हुए व्‍यक्ति को अचानक से नहीं जगाना चाहिए। ऐसा करना आपको पाप का भागीदार बनाता है।

vastu tips,vastu tips in hindi,sleeping rules

- चाणक्‍य नीति के अनुसार, विद्यार्थी, नौकर औऱ द्वारपाल, यदि ये अधिक समय से सोए हुए हों, तो इन्हें जगा देना चाहिए। अत्‍यधिक नींद लेना इन सभी के लिए खतरनाक है। इनकी नींद की वजह से और लोग भी नुकसान उठा सकते हैं।

- देवीभागवत में बताया गया है कि यदि आप दीर्घायु प्राप्‍त करना चाहते हैं तो आपको ब्रह्म मुहूर्त में ही सोकर उठ जाना चाहिए। ऐसा करना आपकी सेहत के लिए बहुत अच्‍छा माना जाता है। इसके साथ ही पद्म पुराण में बताया गया है कि किसी भी व्‍यक्ति को कमरे में पूरी तरह से अंधेरा करके नहीं सोना चाहिए। कहीं न कहीं से सूक्ष्‍म प्रकाश पुंज जरूर आना चाहिए। वरना आपको डरावने सपने आ सकते हैं।

- अत्रिस्मृति में बताया गया है कि किसी व्‍यक्ति को गंदे पैर या फिर भीगे पैर लेकर नहीं सोना चाहिए। पैर हमेशा साफ करके और कपड़े से पोंछकर सोना चाहिए। वहीं महाभारत में बताया गया है कि टूटी खाट और जूठे मुंह के साथ सोने से निर्धनता आती है।

vastu tips,vastu tips in hindi,sleeping rules

- गौतम धर्म सूत्र में बताया गया है कि नग्‍न होकर कभी भी नहीं सोना चाहिए। ऐसा करने आपके घर में धन की कमी होती है और आप कई बीमारियों से भी घिर सकते हैं।

- आचारमय़ूख में बताया गया है कि पूर्व की ओर सिर करके सोने से विद्या, पश्चिम की ओर सिर करके सोने से प्रबल चिन्ता, उत्तर की ओर सिर करके सोने से हानि व मृत्यु तथा दक्षिण की ओर सिर करके सोने से धन व आयु की प्राप्ति होती है।

- ब्रह्मवैवर्तपुराण में बताया गया है कि दिन में तथा सूर्योदय एवं सूर्यास्त के समय सोने वाला रोगी और दरिद्र हो जाता है। सूर्यास्त के एक प्रहर के बाद ही शयन करना चाहिए। ललाट पर तिलक लगाकर सोना अशुभ है। इसलिए सोते समय तिलक हटा दें।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?