न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आज से शुरू हो रहे श्राद्ध कर्म, जानें इसकी पौराणिक कथा और सबसे श्रेष्ठ समय

श्राद्धपक्ष में पिंडदान, तर्पण या पितृपूजा करने का एक निश्‍चित समय‍ नियुक्त है। इस समय में ही पितृलोक से पितृ धरती पर पधारते हैं जिसके चलते श्राद्ध कर्म का यह श्रेष्ठ समय होता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं श्राद्ध से जुड़ी पौराणिक कथा और इसका सबसे श्रेष्ठ समय।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 10 Sep 2022 7:44:28

आज से शुरू हो रहे श्राद्ध कर्म, जानें इसकी पौराणिक कथा और सबसे श्रेष्ठ समय

आज 10 सितंबर, शनिवार को भाद्रपद पूर्णिमा से श्राद्ध कर्म शुरू होने जा रहे हैं जो 25 सितंबर, रविवार को अमावस्या तक चलेंगे। श्राद्ध कर्म पितरों के निहित किए जाते हैं ताकि उन्हें तृप्ति मिल सकें। भाद्र शुक्ल पूर्णिमा का धार्मिक दृष्टि से बड़ा ही महत्व है। इस दिन अगस्त मुनि सहित ऋषियों के नाम से तर्पण किया जाता है और उन्हें जल दिया जाता है। श्राद्धपक्ष में पिंडदान, तर्पण या पितृपूजा करने का एक निश्‍चित समय‍ नियुक्त है। इस समय में ही पितृलोक से पितृ धरती पर पधारते हैं जिसके चलते श्राद्ध कर्म का यह श्रेष्ठ समय होता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं श्राद्ध से जुड़ी पौराणिक कथा और इसका सबसे श्रेष्ठ समय। आइये जानते हैं इनके बारे में...

astrology tips,astrology tips in hindi,shraddh karm,shraddh 2022

श्राद्ध पर्व की पौराणिक कथा

धरती पर आतापी और वातापी नामक राक्षस हुए जो ऋषियों को खा जाया करते थे। ऐसे में सभी ऋषियों ने मिलकर महान तेजस्वी अगस्त मुनि से निवेदन किया कि उनके कष्ट का निदान करें। अगस्त मुनि ने अपने तपोबल से इन असुरों का अंत कर दिया। इसके बाद से अगस्त मुनि के प्रति आभार प्रकट करने के लिए ऋषि मुनियों ने इन्हें जल देना शुरू किया।

एक अन्य कथा के अनुसार वृत्रासुर के वध के बाद सभी राक्षस डरकर समुद्र में जाकर छुप गए। ऐसे में देवताओं के लिए इन्हें मार पाना कठिन हो गया। राक्षस रात को जल से निकलकर ऋषि मुनियों को खा जाया करते थे। ऐसे में देवताओं ने भगवान विष्णु के निर्देश पर अगस्त्य मुनि से सहायता मांगी। अगस्त मुनि ने अंजुली में समुद्र का सारा जल लिय और उसे पूरा पी गए। इससे जल में छुपे राक्षस दिखने लगे और देवताओं ने उन्हें मार डाला। इसके बाद जल में रहने वाले जीव व्याकुल हो उठे।

देवताओं ने कहा कि भाद्र शुक्ल पूर्णिमा को पितृपक्ष आरंभ होने से पहले सभी आपको जल देंगे। आपने जो अपने पेट में समुद्र को रखा हुआ है उसे मुक्त कर दीजिए। अगस्त मुनि ने समुद्र को मुक्त कर दिया। और इसके बाद से अगस्त मुनि के नाम से भाद्र शुक्ल पूर्णिमा के दिन अगस्त मुनि और उनकी पत्नी लोपामुद्रा के साथ अन्य ऋषियों के नाम से तर्पण किया जाता है और जल दिया जाता है। ऋषि तर्पण के बाद अगले दिन यानी आश्विन कृष्ण प्रतिपदा से श्राद्ध पक्ष आरंभ होता है।

astrology tips,astrology tips in hindi,shraddh karm,shraddh 2022

श्राद्ध कर्म करने का कौनसा समय सबसे श्रेष्ठ

कुतुप काल : कुतुप काल दिन के 11:30 बजे से 12:30 के मध्य का समय होता है। वैसे 'कुतुप बेला' दिन का आठवां मुहुर्त होता है। पाप का शमन करने के कारण इसे 'कुतुप' कहा गया है।

अभि‍जीत मुहूर्त : अभिजीत मुहूर्त हर दिन के हिसाब से अलग अलग होता है। किसी दिन यह नहीं भी रहता है। यह कुतुप काल के आसपास का ही मुहूर्त होता है।

रोहिणी काल : रोहिणी काल अर्थात रोहिणी नक्षत्र काल के दौरान श्राद्ध किया जा सकता है।

मध्याह्नकाल : यदि कुतुप, अभि‍जीत या रोहिणी काल ज्ञात न हो तो मध्याह्नकाल में श्राद्ध करना श्रेष्ठ रहता है। यानी श्राद्ध का समय तब होता है जब सूर्य की छाया पैरों पर पड़ने लगे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?