न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन 5 राशि के जातकों से ना करें कभी दुश्मनी, होगा आपका ही नुकसान

आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके जातक से दुश्मनी करना आपके लिए महंगा पड़ सकता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 16 Apr 2021 9:04:54

इन 5 राशि के जातकों से ना करें कभी दुश्मनी, होगा आपका ही नुकसान

अक्सर देखा जाता हैं कि व्यवहारिक जीवन में बोलचाल के दौरान कई लोगों से कटु शब्दों के साथ वाद-विवाद हो जाता हैं जो कि बढ़कर कई बार दुश्मनी में भी तब्दील हो जाता हैं। लेकिन आपको यह जानना जरूरी हैं कि आप जिससे दुश्मनी कर रहे हैं कहीं वह आपके लिए घातक तो नहीं हैं। जी हां, लोगों को उनकी राशियों से जाना जा सकता हैं जो उनके ग्रहों की स्थिति को मजबूत करती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके जातक से दुश्मनी करना आपके लिए महंगा पड़ सकता हैं। तो आइये जानते हैं उन राशियों के बारे में।

मेष - अपनी पूरी ऊर्जा से दुश्मनों का अंत करने की प्रवृति

यह राशि भी मंगल के स्वामित्व में आती है, लेकिन इस राशि का तत्व अग्नि है। इस राशि वाले लोगों का अहंकार बहुत ऊंचा होता है। यूं तो यह अच्छे दोस्त होते हैं लेकिन जब कोई इनके साथ पंगा लेता है तो, यह बहुत उत्तेजित हो जाते हैं। अपने अहम को गिरते देखना इनको पसंद नहीं होता और इसलिए दुश्मन को निस्तेनाबूत करने के लिए यह पुरजोर कोशिश करने लगते हैं। माफी करने का गुण इस राशि के लोगों में बहुत कम देखने को मिलता है। इसलिए एक बार किसी से दुश्मनी हुई तो उसका दोस्ती में बदलना इनके लिए बहुत मुश्किल होता है। इनका राशि चिन्ह भेड़ होता है और अपने दुश्मनों पर यह भेड़ की तरह वार करने वाले होते हैं। इनको यदि किसी की बात बुरी लगी तो समझ जाइए कि यह उसे किसी कीमत पर झोड़ेगे नहीं। इनसे बचना चाहते हैं तो शब्दों का इस्तेमाल सोच समझकर करें।

astrology tips,astrology tips in hindi,short-tempered people

सिंह - दुश्मनी निभाने के लिए हर हद पार करने वाले

सूर्य की स्वामित्व वाली सिंह राशि के जातक बहुत ऊर्जावान और तेजस्वी माने जाते हैं। यह बहुत जिंदादिल होते हैं और हर किसी के साथ अच्छा व्यवहार करने की कोशिश करते हैं। हालांकि किसी के दबाव में रहना इनको कभी पसंद नहीं होता। इस राशि के जातकों के साथ जब कोई दुश्मनी मोल ले लेता है तो, इनका तेज क्रोध का रूप ले लेता है और अपने दुश्मन का सिर झुकाने के लिए यह हर संभव कोशिश करते हैं। वैसे तो इस राशि वाले सोये हुए शेर की तरह शांत महसूस हो सकते हैं, लेकिन एक बार इनसे दुश्मनी करके देखिये यह दुश्मन को हराने के लिए अपना अच्छा-बुरा भी नहीं सोचते। इसलिए इनसे बैर ना ही किया जाए तो बेहतर।

वृश्चिक - बिच्छू की तरह अपने दुश्मनों पर करते हैं वार

दुश्मनी निभाने के मामले में मंगल की स्वामित्व वाले वृश्चिक राशि के लोग सबसे अव्वल होते हैं। इस राशि का तत्व जल है इसलिए यह किसी के साथ बेवजह लड़ने-झगड़ने से बचते हैं। परंतु एक बार किसी से इनका मनमुटाव या झगड़ा हो गया तो यह दुश्मन को पूरी तरह से अपने कदमों में गिराने के बारे में सोचने लगते हैं। कई बार अपने दुश्मन को झुकाना इनका लक्ष्य बन जाता है। इनका राशि चिन्ह बिच्छू होता है, इनके स्वभाव में भी बिच्छू के जैसे गुण देखने को मिल जाते हैं। जब तक यह अपने दुश्मन से बदला न ले लें तब तक बेचैनी इनके अंदर बनी रहती है। यह अपने दुश्मन को परेशान करने का कोई मौका नहीं छोड़ते, इसलिए इस राशि वालों से पंगा ना ही लें तो अच्छा।

astrology tips,astrology tips in hindi,short-tempered people

मकर - मौका मिलने पर बदला लेने वाले

इस राशि के लोग बहुत शांत स्वभाव के माने जाते हैं। इनको अपने काम से ज्यादा और कोई भी चीज पसंद नहीं होती। अपने जीवन को संतुलित बनाने के लिए यह बहुत सोच-समझकर जीवन जीना पसंद करते हैं। हालांकि जब कोई इन्हें या इनके प्रिय लोगों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करता है तो यह बहुत उत्तेजित हो जाते हैं। एक बार किसी के प्रति इनके मन में बदला लेने का भाव जाग गया तो, यह दुश्मन से बदला लेकर ही दम लेते हैं। शनि के प्रभाव के जब इन्हें किसी की बात बुरी लगती है तो, लंबे समय तक इनके दिल में बनी रहती है, और मौका आने पर यह दुश्मनो से बदला ले लेते हैं। दुश्मन से बदला लेने के बाद ही इनको शांति मिलती है।

कुंभ - बुद्धि से दुश्मनों को निस्तेनाबूत करने की प्रवृति

शनि के स्वामित्व वाली कुंभ राशि के जातक स्वभाव से अच्छे होते हैं। इनमें हर कार्य को सही तरीके से करने का गुण देखा जाता है। अपने साथ यह दूसरों पर भी अन्याय न करना चाहते हैं और न सहते हैं। इनकी व्यवस्थित जिंदगी में जब कोई हलचल मचाने की कोशिश करता है तो यह बहुत बौखला जाते हैं। इनकी निजता पर चोट पहुंचाना बहुत बुरा माना जाता है, जो भी लोग ऐसा करते हैं उन्हें यह अपना दुश्मन मान लेते हैं। घड़े की तरह यह लोग टिस को अपने अंदर जमाए रखने वाले होते हैं। और अपने दुश्मनों की जिंदगी को यह अपनी बुद्धिमत्ता से बर्बाद करने पर तुल जाते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?