न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आज हैं शनि प्रदोष व्रत, जानें इसका महत्व, पूजन विधि और व्रत कथा

आज के दिन किया गया व्रत और पूजन आपकी सभी मनोकामनाओं की पूर्ती के साथ ही सुख-समृद्धि लाने का काम करता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 24 Apr 2021 8:18:49

आज हैं शनि प्रदोष व्रत, जानें इसका महत्व, पूजन विधि और व्रत कथा

हिन्दू धर्म में हर दिन का आध्यात्मिक महत्व होता है। आज प्रदोष का व्रत हैं जो कि त्रयोदशी तिथि के दिन किया जाता हैं। हर माह की तेरस को प्रदोष का व्रत मनाया जाता हैं। आज शनिवार को प्रदोष व्रत आने से इसे शनि प्रदोष व्रत के रूप में पूजा जाता हैं। शनि प्रदोष व्रत में शनि के साथ ही शिव का भी आशीर्वाद प्राप्त होता हैं। आज के दिन किया गया व्रत और पूजन आपकी सभी मनोकामनाओं की पूर्ती के साथ ही सुख-समृद्धि लाने का काम करता हैं। तो आइये जानते हैं शनि प्रदोष व्रत के महत्व, पूजन विधि और व्रत कथा के बारे में।

प्रदोष व्रत का महत्‍व

प्रदोष व्रत की पूजा प्रदोष काल में यानी सूर्यास्‍त के बाद की जाती है, इसी वजह से प्रदोष व्रत शनिवार 24 अप्रैल को ही माना जा रहा है, क्‍योंकि आज ही शाम से त्रयोदशी तिथि लग रही है। मान्‍यता है कि शन‍ि प्रदोष का व्रत रखने के बाद शनि से जुड़ी वस्‍तुओं का दान करना चाहिए। ऐसा करने से शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या में आपको राहत‍ मिलती है। वहीं कुछ लोग प्रदोष का व्रत संतान की प्राप्ति के लिए भी रखते हैं।

astrology tips,astrology tips in hindi,shani pradosh vrat,shani pradosh katha

ऐसे रखें व्रत और पूजाविधि

शास्‍त्रों में शिवजी को शनिदेव का आराध्य माना गया है, इसलिए प्रदोष में शनि की पूजा करने से आपकी समस्‍त मनोकामनाएं पूर्ण होती है और शनि की दशा में भी राहत मिलती है। शन‍ि प्रदोष में शनि स्‍त्रोत का पाठ करना भी जरूरी माना जाता है। प्रदोष व्रत के दिन सुबह शीघ्र स्‍नान करके स्‍वच्‍छ वस्‍त्र धारण करें और भगवान शंकर और माता पार्वती को स्‍नान करवाएं। उसके बाद बेलपत्र, भांग, धतूरा, फूल, दीप और नैवेद्य अर्पित करें। इसके साथ ही भगवान को लौंग, इलाइची, अक्षत, पान और सुपारी भी चढ़ाएं और इत्र भी अर्पित करें। प्रदोष अगर शनिवाार को पड़े तो स्‍टील की कटोरी में तिल का तेल डालिए और अपना चेहरा उसमें देखिए और शनिदेव का ध्‍यान कीजिए। फिर इस तेल को डाकोत को दान कर दीजिए। इसके साथ ही आप काली उड़द, काले तिल और जौ भी दान कर सकते हैं। इस दिन काली गाय और काले कुत्‍ते को तेल से चुपड़ी मीठी रोटी खिलाने से भी आपकी सोई किस्‍मत जाग जाती है।

astrology tips,astrology tips in hindi,shani pradosh vrat,shani pradosh katha

शनि प्रदोष व्रत की कथा

प्राचीनकाल में एक सेठजी थे। उनके घर में हर प्रकार की सुख-सुविधाएं थीं। लेकिन संतान नहीं होने के कारण सेठ और सेठानी हमेशा दुःखी रहते थे। काफी सोच-विचार करके सेठजी ने अपना काम नौकरों को सौंप दिया और खुद सेठानी के साथ तीर्थयात्रा पर निकल पड़े। अपने नगर से बाहर निकलने पर उन्हें एक साधु मिले जो ध्यानमग्न बैठे थे। सेठजी ने सोचा, क्यों न साधु से आशीर्वाद लेकर आगे की यात्रा की जाए। सेठ और सेठानी साधु के निकट बैठ गए। साधु ने जब आंखें खोलीं तो उन्हें ज्ञात हुआ कि सेठ और सेठानी काफी समय से आशीर्वाद की प्रतीक्षा में बैठे हैं। साधु ने सेठ और सेठानी से कहा कि मैं तुम्हारा दुःख जानता हूं। तुम शनि प्रदोष व्रत करो, इससे तुम्हें संतान सुख प्राप्त होगा। साधु ने सेठ-सेठानी प्रदोष व्रत की विधि बताई। दोनों साधु से आशीर्वाद लेकर तीर्थयात्रा के लिए आगे चल पड़े। तीर्थयात्रा से लौटने के बाद सेठ और सेठानी दोनों ने मिलकर शनि प्रदोष व्रत किया इसके प्रभाव से उनके घर एक सुंदर पुत्र का जन्म हुआ।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?