न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सावन रुद्राभिषेक सामग्री लिस्ट, पूजा से पहले जान लें क्या-क्या चाहिए

सावन में रुद्राभिषेक की तैयारी कर रहे हैं? जानिए रुद्राभिषेक के लिए जरूरी पूजन सामग्री की पूरी लिस्ट, अभिषेक में उपयोग होने वाले द्रव्य और इसे करने का सबसे शुभ समय।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Tue, 04 Aug 2026 9:28:48

सावन रुद्राभिषेक सामग्री लिस्ट, पूजा से पहले जान लें क्या-क्या चाहिए

सावन का महीना भगवान शिव की आराधना के लिए सबसे पवित्र और शुभ माना जाता है। इस दौरान श्रद्धालु व्रत, पूजा, जलाभिषेक और रुद्राभिषेक जैसे विशेष अनुष्ठान करके भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करने का प्रयास करते हैं। शास्त्रों में रुद्राभिषेक को भगवान शिव की सबसे प्रभावशाली उपासना विधियों में से एक माना गया है। रुद्राभिषेक का अर्थ है रुद्र स्वरूप भगवान शिव का वैदिक मंत्रों के साथ अभिषेक करना। जब शिवलिंग पर रुद्र मंत्रों का उच्चारण करते हुए विभिन्न पवित्र द्रव्यों से अभिषेक किया जाता है, तो उसे रुद्राभिषेक कहा जाता है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावन में विधि-विधान से रुद्राभिषेक कराने से भगवान शिव शीघ्र प्रसन्न होते हैं और साधक की मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। ऋग्वेद, यजुर्वेद और सामवेद में भी रुद्राभिषेक का महत्व बताया गया है। मान्यता है कि सदाशिव रुद्र की पूजा करने से सभी देवी-देवताओं की आराधना का पुण्य प्राप्त होता है। यदि आप भी सावन में रुद्राभिषेक कराने की तैयारी कर रहे हैं, तो पहले से पूरी पूजन सामग्री एकत्र कर लेना उचित रहता है ताकि पूजा के समय किसी भी आवश्यक वस्तु की कमी न रहे।

रुद्राभिषेक पूजन सामग्री की संपूर्ण सूची (Rudrabhishek Samagri List)

शिवलिंग (यदि घर पर रुद्राभिषेक कर रहे हों)

शुद्ध जल या गंगाजल
कच्चा दूध
दही
देसी घी
शहद
शक्कर
पंचामृत
गन्ने का रस, नारियल पानी या मौसंबी का रस
भस्म
सफेद या लाल चंदन
अक्षत (साबुत चावल)
अबीर, गुलाल, कुमकुम और हल्दी
बेलपत्र (कम से कम 11 या 21)
शमी के पत्ते
धतूरा और आक (मदार) के फूल
भांग
ताजे पुष्प एवं फूलों की माला (कनेर, हरसिंगार आदि)
जनेऊ (यज्ञोपवीत)
मौली (कलावा)
रोली
सुपारी
पान के पत्ते
लौंग और इलायची
धूपबत्ती और अगरबत्ती
दीपक
आरती के लिए शुद्ध गाय का घी
रूई की बत्तियां
माचिस
श्रृंगी (अभिषेक के लिए)
कपूर
इत्र
भोग के लिए मौसमी फल, मिठाई, पेड़ा या पंचमेवा
पानी वाला नारियल
तांबे का लोटा, पंचपात्र और आचमनी
बड़ा थाल या पात्र (अभिषेक का जल एकत्र करने के लिए)
साफ एवं स्वच्छ कपड़ा (शिवलिंग पोंछने के लिए)
पंडित के लिए दक्षिणा

माता पार्वती के लिए श्रृंगार सामग्री
कुशा
पूजा की चौकी
भगवान शिव को अर्पित करने के लिए धोती और गमछा

रुद्राभिषेक किन-किन पदार्थों से किया जाता है?

धार्मिक ग्रंथों के अनुसार रुद्राभिषेक विभिन्न प्रकार के द्रव्यों से किया जा सकता है। प्रत्येक अभिषेक का अपना अलग धार्मिक महत्व माना गया है।

जल से अभिषेक
गंगाजल से अभिषेक
दूध से अभिषेक
दही से अभिषेक
घी से अभिषेक
शहद से अभिषेक
शक्कर से अभिषेक
पंचामृत से अभिषेक
भांग से अभिषेक
भस्म से अभिषेक
गन्ने के रस से अभिषेक

रुद्राभिषेक करने का सबसे शुभ समय

सावन के पूरे महीने में किसी भी दिन श्रद्धापूर्वक रुद्राभिषेक किया जा सकता है, लेकिन कुछ तिथियों को विशेष रूप से अत्यंत शुभ माना गया है। सावन के सोमवार, प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि और नाग पंचमी के दिन रुद्राभिषेक का विशेष महत्व बताया गया है।

यदि इन विशेष तिथियों पर किसी कारणवश रुद्राभिषेक कराना संभव न हो, तो श्रद्धालु अपनी सुविधा और श्रद्धा के अनुसार सावन के किसी भी दिन भगवान शिव का रुद्राभिषेक कर सकते हैं। सच्ची आस्था, शुद्ध मन और विधिपूर्वक की गई पूजा को भगवान शिव शीघ्र स्वीकार करते हैं और अपने भक्तों पर कृपा बरसाते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर