न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मोक्ष की प्राप्ति करवाता हैं उत्पन्ना एकादशी का व्रत, इन उपायों से मिलेगी सुख-समृद्धि

उत्पन्ना एकादशी के दिन कुछ विशेष उपाय करने से सभी प्रकार के कष्टों से मुक्ति मिलती है और साथ ही आर्थिक तरक्की भी मिलती है। आज इस कड़ी में हम आपको उत्पन्ना एकादशी के कुछ उपाय बताने जा रहे हैं जो बेहद ही फलदायी साबित होंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 18 Nov 2022 8:58:09

मोक्ष की प्राप्ति करवाता हैं उत्पन्ना एकादशी का व्रत, इन उपायों से मिलेगी सुख-समृद्धि

हिंदू धर्म में हर एकादशी का बहुत महत्व माना गया हैं। आने वाली 20 दिसंबर, रविवार को मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि हैं जिसे उत्पन्ना एकादशी के तौर पर जाना जाता हैं। इस दिन भगवान विष्णु का पूजन किया जाता है और कहते हैं कि एकादशी का व्रत करने से मनुष्य को सभी प्रकार के पापों से मुक्ति मिलती है और मोक्ष की प्राप्ति होती हैं। इसी के साथ ही उत्पन्ना एकादशी के दिन कुछ विशेष उपाय करने से सभी प्रकार के कष्टों से मुक्ति मिलती है और साथ ही आर्थिक तरक्की भी मिलती है। आज इस कड़ी में हम आपको उत्पन्ना एकादशी के कुछ उपाय बताने जा रहे हैं जो बेहद ही फलदायी साबित होंगे। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

astrology tips,astrology tips in hindi,utpanna ekadashi,ekadashi remedies

- एकादशी के दिन भगवान विष्णु के साथ ही भगवान श्रीकृष्ण का भी पूजन किया जाता है। इस दिन लोग भगवान का आशीर्वाद पाने के लिए व्रत भी करते हैं लेकिन ध्यान रखें कि इस व्रत में अन्न का सेवन करना वर्जित होता है।

- शास्त्रों में बताया गया है कि उत्पन्ना एकादशी के दिन भगवान विष्णु जी के भक्तों को दक्षिणावर्ती शंख की पूजा निश्चित रूप से करनी चाहिए। इससे कई प्रकार के कष्टों से मुक्ति मिलती है।

- अगर आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य काफी समय से अटका हुआ है तो एकादशी के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का पूजन करते समय उन्हें पीले चंदन और केसर में गुलाब जल मिलाकर तिलक करें। इस उपाय को करने से आपके सभी कार्य पूर्ण होंगे।

- आर्थिक संकटों से छुटकारा पाना चाहते हैं तो एकादशी के दिन एक नारियल लाएं और उसे थोड़ा सा काटकर उसमें बूरा और देसी घी मिलाकर भर दें। इसके बाद नारियल को बंद कर दें और किसी ऐसी जगह मिट्टी में दबाकर आएं जहां आस-पास चीटियों का बिल हो। कहते हैं कि जैसे-जैसे चीटियां उस नारियल का खाएंगी वैसे ही आपकी आर्थिक समस्याएं भी दूर होने लगेंगी।

astrology tips,astrology tips in hindi,utpanna ekadashi,ekadashi remedies

- एकादशी पूजा के समय भगवान विष्णु को पंचामृत और तुलसी के पत्ते का भोग लगाएं। इससे भगवान विष्णु प्रसन्न होंगे। आपकों जीवन में सभी प्रकार के सुख प्राप्त होंगे। ध्यान रहे कि उत्पन्ना एकादशी रविवार को है, इस दिन तुलसी के पत्ते नहीं तोड़ते हैं। ऐसे में आप पहले से ही पत्ते तोड़कर रख लें।

- एकादशी के दिन भगवान श्रीकृष्ण को नारियल और बादाम का भोग लगाना चाहिए। इसके बाद वह भोग बच्चों में प्रसाद के तौर पर बांट दें। यह उपाय लगातार 27 एकादशियों तक करें तो आपकी हर मनोकामना पूर्ण होगी।

- संतान प्राप्ति की कामना रखते हैं तो एकादशी के दिन से गोपाल मंत्र ‘ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं ग्लौं देवकीसुत गोविन्द वासुदेव जगत्पते देहि में तनयं कृष्ण त्वामहं शरणं गतः’ मंत्र का जाप करना शुरू करें और यह जाप प्रतिदिन 108 बार करें। इससे संतान योग बनते हैं।

- तुलसी की जड़ की थोड़ी-सी मिट्टी लेकर पानी में डालकर स्नान करें। फिर साफ पानी से स्नान करके, साफ-सुथरे कपड़े पहनकर भगवान विष्णु की पूजा करें। इससे स्वास्थ्य समस्या से निदान मिलेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका