न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ग्रह संबंधी बाधाओं से मुक्ति दिलाएंगे चावल के ये उपाय, होगा खुशियों का आगमन

आज हम आपके लिए चावल से जुड़े कुछ उपाय लेकर आए हैं जो इन बाधाओं से मुक्ति दिलाएंगे और जीवन में खुशियों का आगमन करेंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 02 Apr 2021 8:42:25

ग्रह संबंधी बाधाओं से मुक्ति दिलाएंगे चावल के ये उपाय, होगा खुशियों का आगमन

इस भागदौड़ भरी जिंदगी में सभी अपनी जरूरत और चाहत को पूरा करने के लिए मेहनत करते हैं और कोशिश करते हैं कि किसी चीज की कोई कमी ना आए। लेकिन कई बार सबकुछ होते हुए भी जीवन में खुशियां नहीं मिल पाती हैं जिसके पीछे का कारण ग्रह संबंधी बाधाएं भी हो सकती हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए चावल से जुड़े कुछ उपाय लेकर आए हैं जो इन बाधाओं से मुक्ति दिलाएंगे और जीवन में खुशियों का आगमन करेंगे। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।

आर्थिक समस्याएं होती हैं खत्म

मनोकामना पूर्ति के लिए शुक्रवार की रात 10 बजे के बाद घर की उत्तर दिशा में एक चौकी रख लें फिर उस पर एक कलश रख दें। कलश पर केसर से स्वास्तिक का चिन्ह बनाकर उसमें पानी भर दें। फिर उसमें दूर्वा, चावल और एक रुपया रख दें। फिर एक छोटी प्लेट लें और उसमें चावल भरकर कलश के ऊपर रख दें। फिर श्रीयंत्र की स्थापना करें और चौमुखी दीपक जलाकर कुमकुम और चावल से पूजन करें और लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करें। ऐसा करने से आर्थिक समस्याएं खत्म होती हैं और मनोकामना की पूर्ति होती है।

astrology tips,astrology tips in hindi,rice remedies,money related problems

धन प्राप्ति के बनते हैं योग

पैसों की तंगी से परेशान हैं तो सोमवार के दिन आधा किलो चावल शिवलिंग के पास बैठकर एक-एक मुट्ठी चढ़ाएं। बचे हुए चावल को किसी जरूरतमंद को दान कर दें। ऐसा लगातार आप पांच सोमवार तक करते रहें। ध्यान रहे कि शिवलिंग पर चढ़ाए जाने वाले चावल साबुत होने चाहिए न कि टूटे। टूटे हुए चावल किसी भी देवी-देवता पर नहीं चढ़ाने चाहिए। इस उपाय धन प्राप्ति के योग बनना शुरू हो जाएंगे।

नौकरी व व्यवसाय की समस्या होती है दूर

अगर आप ऑफिस में किसी बात से परेशान हैं या फिर आपको नए अवसर नहीं मिल रहे हैं तो मीठे चावल बनाकर कौवों को खिला दें। ऐसा करने से नौकरी व व्यवसाय में आपकी समस्याओं का अंत हो जाएगा और ऑफिस में प्रमोशन भी मिल जाएगा।

जीवन की अस्थिरता होती है दूर

अगर आपके बने बनाए कार्य अटक जाते हैं तो कई बार ऐसी समस्याएं पितृदोष के कारण भी होती हैं। ऐसे में आप चावल की खीर बनाएं और उसे रोटी के साथ अमावस्या के दिन कौवों को खिला दें। पितरों को खीर बहुत पसंद होती है। ऐसा करने से आपको पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होगा और आपके अटके हुए कार्य आसानी से पूरे हो जाएंगे। इसके साथ ही आपके यश व सम्मान में वृद्धि होगी और जीवन से अस्थिरता भी दूर होगी।

astrology tips,astrology tips in hindi,rice remedies,money related problems

माता लक्ष्मी का मिलता है आशीर्वाद

माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए आप किसी शुभ मुहूर्त या फिर पूर्णिमा के दिन लाल रंग के रेशमी कपड़े में 21 अखंडित चावल बांध लें। ध्यान रहे कि उन चावलों को हल्दी से पीला कर लें। फिर माता लक्ष्मी की विधिपूर्वक चौकी बनाएं और मां की तस्वीर के साथ लाल कपड़े में बंधे चावल रख दें। फिर उनकी पूजा करें और कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें। इसके बाद कुछ चावल अपने पर्स में रख लें और कुछ चावल जहां आप धन रखते हैं, जैसे अलमारी या तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से धन संबंधित मामलों में आ रही रुकावटें दूर होंगी और माता लक्ष्मी का आशीर्वाद भी मिलेगा।

कुंडली में चंद्रमा की स्थिति होती है मजबूत

अगर चंद्रमा अशुभ फल दे रहा है तो अपनी माता से एक मुट्ठीभर चावल विधिपूर्वक दान में ले लें। वहीं आप नवरात्र के तीसरे दिन कन्याओं को केसरिया चावल दान में दे दें या फिर उनको उन्हीं चावलों की खीर बनाकर खिला सकते हैं। ऐसा करने से धन प्राप्ति के योग बनते हैं और कुंडली में चंद्रमा की स्थिति भी मजबूत होती है।

घर की दरिद्रता होती है दूर

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चावल बहुत पूजनीय होता है क्योंकि पूजा के सभी कार्यों में इनका इस्तेमाल किया जाता है। चावल को अक्षत भी कहा जाता है और अक्षत का अर्थ होता हा अखंडित। तिलक लगाने के बाद चावल लगाया जाता है। बताया जाता है कि ऐसा करने से घर की दरिद्रता दूर होती है। चावल का संबंध चंद्रमा से भी माना जाता है और ज्योतिष के इन उपायों को आजमाकर कुंडली में चंद्रमा की स्थिति को मजबूत कर सकते हैं। जिससे वह शुभ फल देने लगते हैं और जीवन में धीरे-धीरे सभी समस्याओं का अंत हो जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?