न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रावण संहिता के इन उपायों से मिलेगी व्‍यापार में तरक्‍की, होगी अपार धनवर्षा

आज इस कड़ी में हम आपको रावण संहिता के कुछ ऐसे उपायों की जानकारी देने जा रहे हैं जो आपको व्‍यापार में तरक्‍की और असीम‍ित लाभ दिलाएंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 27 May 2021 7:52:26

रावण संहिता के इन उपायों से मिलेगी व्‍यापार में तरक्‍की, होगी अपार धनवर्षा

ज्योतिष में कई शास्त्रों और ग्रंथों से जुड़ी जानकारी दी गई हैं जिसमें बताए गए उपाय हमारे जीवन में शुभता लेकर आते हैं। ज्योतिष में ऐसे ही एक ग्रंथ रावण संहिता के बारे में भी बताया गया हैं जिसे स्वयं रावण ने लिखा था। रावण संहिता में ज्‍योत‍िषीय और तांत्रिक उपाय मिलते हैं जो आपके जीवन की समस्याओं का निराकरण कर सकते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको रावण संहिता के कुछ ऐसे उपायों की जानकारी देने जा रहे हैं जो आपको व्‍यापार में तरक्‍की और असीम‍ित लाभ दिलाएंगे। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।

astrology tips,astrology tips in hindi,ravan samhita,remedies for business

क‍िसी भी सोमवार को करें यह उपाय

रावण संह‍िता के अनुसार अगर व्‍यापार में लगातार हान‍ि का सामना करना पड़ रहा तो क‍िसी भी सोमवार को यह उपाय करें। इसके ल‍िए क‍िसी भी श‍िव मंद‍िर जाकर श‍िवलिंग को धोकर उसपर नागकेसर के पांच पुष्‍प और पांच बेल पत्र अर्पित करें। ध्‍यान रखें क‍ि यह प्रक्रिया शुरू तो क‍िसी भी सोमवार से की जा सकती है। लेक‍िन इसे आने वाली पूर्णिमा तक प्रत्‍येक सोमवार को करते रहें। अंत‍िम सोमवार के द‍िन चढ़ाए गये नागकेसर के पुष्‍पों और बेलपत्रों में से एक पुष्‍प और एक बेलपत्र अपने घर ले आएं। इसके बाद उसे अपने कार्यालय में रख दें। मान्‍यता है क‍ि यह उपाय व्‍यापार में तरक्‍की के रास्‍ते खोल देता है।

नया व्‍यवसाय शुरू करने जा रहे हैं तो करें ये

रावण संह‍िता के अनुसार जब भी कोई नया व्‍यवसाय शुरू करने जा रहे हों तो 4 म‍िट्टी के कलश ले आएं। उनमें काले त‍िल, जौ, मूंग और पीली सरसों अलग-अलग भर दें। इसके बाद इन्‍हें पूरे एक वर्ष तक अपने व्‍यावसाय‍िक स्‍थल पर रखें। जब एक वर्ष पूरा हो जाए तो इन कलशों को उठाकर नदी में प्रवाह‍ित कर दें। इसके बाद फ‍िर से चार नए कलश और बताई गई सामग्री उनमें अलग-अलग डालकर व्‍यावसाय‍िक स्‍थल में रख दें। मान्‍यता है क‍ि ऐसा करने से जातकों को लाभ ही लाभ होता है।

astrology tips,astrology tips in hindi,ravan samhita,remedies for business

ये उपाय भी द‍िलाते हैं व्‍यवसाय में लाभ

रावण संह‍िता के अनुसार व्‍यवसाय में लाभ पान के ल‍िए एकाक्षी नार‍ियल ले आएं। इसके बाद उसकी पूजा करके उसे अपने व्‍यावसाय‍िक स्‍थल में रख दें। मान्‍यता है क‍ि ऐसा करने से लाभ होता है। इसके अलावा 12 गोमती चक्र ले आएं और उसे लाल रंग के कपड़े में बांधकर उसे अपने कार्यस्‍थल की चौखट पर लटका दें। मान्‍यता है कि ऐसा करने से व्‍यापार में प्रगत‍ि होती है। इसके अलावा श्रीयंत्र का उपाय भी कर सकते हैं। ध्‍यान रखें क‍ि जब भी श्रीयंत्र लाएं उसे कमलगट्टे की मालाव पर रखकर अपने कार्यस्‍थल में रख दें। इससे व्‍यापार में उन्‍नत‍ि होती है।

साझेदारी से नुकसान की हो आशंका तो

रावण संह‍िता के अनुसार अगर कभी साझेदारों से नुकसान या फ‍िर धोखे की आशंका हो तो शन‍ि देव के दस नामों का उच्‍चारण करना चाह‍िए। इसमें जय श्री शन‍ि देव, छायात्‍मज, सौर‍ि, पंगु, यम, कृष्‍णयम, अर्किमंद, अस‍ित, रव‍िज एवं पिप्पलाद नाम का उच्‍चारण करें। इसके बाद नास‍िका का जो स्‍वर चल रहा हो उस ओर का पैर आगे करके अपने कार्यस्‍थल में प्रवेश करें। मान्‍यता है क‍ि इससे साझेदारों से हान‍ि या फ‍िर धोखे की संभावना धीरे-धीरे खत्‍म हो जाती है। साथ ही सभी एक-दूसरे का सहयोग करने लगते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?