न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आज रंगपंचमी पर आजमाए ये उपाय, जीवन की परेशानियों का होगा अंत

आज रंगपंचमी के दिन से जुड़े ज्योतिष में कुछ उपाय बताए गए हैं जिन्हें कर लिया जाता हैं तो जीवन की परेशानियों का अंत हो जाता हैं और सुख-समृद्धि का आगमन होता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 02 Apr 2021 8:24:54

आज रंगपंचमी पर आजमाए ये उपाय, जीवन की परेशानियों का होगा अंत

होली के त्यौहार के 5 दिन बाद चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी को रंग पंचमी का पर्व आता हैं जिसे श्रीपंचमी के नाम से भी जाना जाता हैं। महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और राजस्थान के कई क्षेत्रों में आज के दिन होली खेली जाती हैं। इसे देवी-देवताओं की होली भी कहा जाता है और आज के दिन हवा में गुलाल उड़ाकर भगवान को अर्पित की जाती हैं। आज रंगपंचमी के दिन से जुड़े ज्योतिष में कुछ उपाय बताए गए हैं जिन्हें कर लिया जाता हैं तो जीवन की परेशानियों का अंत हो जाता हैं और सुख-समृद्धि का आगमन होता हैं। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।

astrology tips,astrology tips in hindi,rang panchami remedies

धन की बरकत का उपाय

देवी लक्ष्मी व नारायण जी का कमल के फूल बैठे हुए चित्र घर की उत्तर दिशा में लगाएं। फिर एक लोटे में जल भर कर वहां रख दें। गुलाब के फूल चढ़ाकर गाय के घी का दीपक जलाएं। फिर आसन पर बैठकर तीन माला 'ॐ श्रीं श्रीये नमः' मंत्र का जाप करें। देवी लक्ष्मी और भगवान नारायण को गुड़ और मिश्री का भोग अर्पित करें। बाद में उस जल से पूरे घर का छिड़काव करें। इससे धन संबंधी समस्याएं दूर होकर बरकत होने लगेगी।

आर्थिक समस्या ऐसे होगी दूर

रंग पंचमी के दिन पानी में चुटकीभर हल्दी व थोड़ा सा गंगा जल मिलाकर नहाएं। इससे आर्थिक परेशानी दूर होने में मदद मिलेगी। नारियल पर सिंदूर छिड़कर कर उसे शिव मंदिर में चढ़ाएं। इसके साथ ही तांबे के लोटे में जल व थोड़ी सी मसूर की दाल डालकर शिवलिंग पर अर्पित करें। इससे धन संबंधी परेशानियां दूर होकर आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

astrology tips,astrology tips in hindi,rang panchami remedies

सरकारी नौकरी पाने में रुकावटें होगी दूर

रंग पंचमी के दिन जल्दी उठकर नहा लें। फिर शंख में जल 2 चुटकी रोली व हल्दी डालें। उसके बाद 108 बार 'ॐ घृणि सूर्याय नमः' मंत्र का जाप करें। फिर कुशा के आसन पर खड़े होकर इस शंख से सूर्य देवता को अर्घ्य दें। तीन प्रदक्षिणा करके 27 बार गायत्री मंत्र पढ़ें। इससे सरकारी नौकरी में आने वाली बाधाएं दूर होगी।

पारिवारिक कलह क्लेश होगा दूर

रंगपंचमी पर सूर्योदय के समय एक स्टील के लोटे में पानी, थोड़ा सा गुड़ और गंगाजल मिलाएं। फिर 108 बार 'ॐ श्री पितृदेवताय नमः' मंत्र का जाप करें। फिर इस जल को पीपल के वृक्ष की जड़ में चढ़ा दें। मगर लोटे में थोड़ा सा जल रहने दें। इससे पूरे घर पर छिड़काएं। इससे परिवार में चल रहा तनाव दूर होकर रिश्तों में मिठास आएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?