न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन 7 चीजों से दोस्‍ती आपके जीवन को बना सकती है स्वर्ग, हर मुश्किल होगी आसान

आज इस कड़ी में हम आपको 7 ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें मनुष्य को दोस्त बना लेना चाहिए और अपने जीवन को स्वर्ग।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 18 Jun 2021 8:07:10

इन 7 चीजों से दोस्‍ती आपके जीवन को बना सकती है स्वर्ग, हर मुश्किल होगी आसान

तुलसीदासजी की रचना रामचरितमानस में बताई गई बातें अपनेआप में बेहद अनमोल हैं जिसका जीवन के हर पहलू से मतलब होता हैं और हर मोड़ पर मनुष्‍य की मदद करती हैं। रामचरितमानस में एक दोहे का वर्णन करते हुए बताया गया हैं कि कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका साथ मिल जाए तो जीवन की हर मुश्किल को आसान बनाया जा सकता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको 7 ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें मनुष्य को दोस्त बना लेना चाहिए और अपने जीवन को स्वर्ग। तो आइये जानते हैं उनके बारे में।

साहस

साहस मनुष्‍य का सबसे बड़ा दोस्‍त होता है। अगर आपके अंदर साहस है तो फिर कैसी भी मुसीबत क्‍यों न आ जाए, आपका कुछ नहीं बिगड़ेगा। इसलिए मनुष्‍य को अपना साहस सदैव बनाकर रखना चाहिए, क्‍योंकि विपत्ति आने पर साहस के साथ ही आप डटकर सामना कर सकते हैं।

astrology tips,astrology tips in hindi,ramcharitmanas

बुद्धि

विपत्ति काल में तीसरा सबसे अहम दोस्‍त जो आपके काम आता है वह है आपकी बुद्धि। बुद्धि के प्रयोग और सूझबूझ भरे फैसले लेकर ही आप किसी संकट से उबर सकते हैं। इसलिए हमेशा धैर्य के साथ अधिक से अधिक बुद्धि प्राप्‍त करने का प्रयास हम सबको करते रहना चाहिए। ताकि विपत्ति आने पर हम उस बुद्धि का प्रयोग कर सकें।

ज्ञान या शिक्षा

तुलसीदासजी के अनुसार अगर आपके पास ज्ञान रूपी या शिक्षा रूपी मित्र है तो विपत्ति के वक्‍त आप अपने ज्ञान का प्रयोग करके कोई सही निर्णय ले सकते हैं और उस विपत्ति से पार पा सकते हैं। अगर आपने अपने जीवन में ज्ञान प्राप्‍त नहीं किया तो विपत्ति का सामना कैसे करना है आप यह समझ ही नहीं पाएंगे।

विनम्रता

तुलसीदासजी की मानें तो आपका दूसरा सबसे अहम दोस्‍त विनम्रता है। कुछ लोग विपत्ति आने पर अपना आपा खाने लगते हैं और एक-दूसरे पर बरसने लगते हैं। यह सही नहीं है। हमें विपत्ति के वक्‍त भी अपनी विनम्रता नहीं खोनी चाहिए। विनम्रता होने पर ही सामने वाला व्‍यक्ति आपकी बात सुनेगा और तब ही आपकी समस्‍या का समाधान निकलेगा।

astrology tips,astrology tips in hindi,ramcharitmanas

ईश्‍वर में विश्‍वास

हमें यह बात कभी नहीं भूलनी चाहिए कि कोई भी संकट हो और कोई भी मुसीबत हो भगवान हर वक्‍त हमारे साथ खड़े हैं और वह वही करेंगे जो हमारे लिए अच्‍छा होगा। इसलिए हमें ईश्‍वर में आस्‍था सदैव बनाकर रखनी चाहिए। वही हर संकट से हमें उबारते हैं।

अच्‍छे कर्म

शास्‍त्रों में भी ऐसा कहा गया है आपके अच्‍छे कर्म सदैव आपका साथ देते हैं। हमें अपने अच्‍छे कर्मों को कभी भी त्‍यागना नहीं चाहिए। विपत्ति के वक्‍त हमारे अच्‍छे कर्मों से प्राप्‍त पुण्‍य ही हमारी रक्षा करते हैं। इसलिए हमें सदैव अपने अच्‍छे कर्म करते रहना चाहिए और ये अच्‍छे कर्म ही हमें हर संकट से उबारते हैं।

सच बोलने की आदत

हर व्‍यक्ति के अंदर सच बोलने की आदत होनी चाहिए और सच का सामना करने का साहस होना चाहिए। सच बोलने की आदत और साहस हमें वो शक्ति प्रदान करता है जिसके बल पर हम कठिन से कठिन स्थितियों का डटकर सामना कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?