न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वास्तु के अनुसार तय करें घर में लगी तस्वीरों की दिशा, परिवार में बढ़ेगा प्रेम

वास्तु में इन तस्वीरों को लगाने से जुडी दिशा के नियम भी बताए गए हैं जिससे परिवार में प्रेम बढ़ता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 23 Jun 2021 8:09:58

वास्तु के अनुसार तय करें घर में लगी तस्वीरों की दिशा, परिवार में बढ़ेगा प्रेम

हर कोई चाहता हैं कि उसका परिवार एकजुट रहें और उन्हें प्रेम और सद्भाव बना रहे। परिवार के साथ बिताए खुशियों के पल सभी को हमेशा याद रहते हैं। सभी इन पलों को तस्वीरों में कैद कर अपने घर की दीवारों पर संजोते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वास्तु में इन तस्वीरों को लगाने से जुडी दिशा के नियम भी बताए गए हैं जिससे परिवार में प्रेम बढ़ता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको वास्तु के उन्हीं नियमों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनसे ना केवल घर की शोभा बढ़ेगी बल्कि परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम बढ़ते हुए सभी प्रकार के मन-मुटाव व लड़ाई-झगड़े समाप्त हो जाते हैं।

vastu tips,vastu tips in hindi,pictures at home,pictures directions

कहां लगाएं राधा-कृष्ण जी की तस्वीर

लोग अपने घरों में राधा-कृष्ण की तस्वीरें लगाते हैं। भगवान कृष्ण और राधा रानी की तस्वीर हर प्रेम करने वाले के लिए बहुत ही मायने रखती है। इस तस्वीर को शयन कक्ष में ही लगाया जा सकता है लेकिन इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि यह तस्वीर या पेंटिंग दक्षिण-पश्चिम दीवार पर ही लगानी चाहिए। इससे आपके और जीवन साथी के बीच विश्वास की डोर मजबूत होती है। आपके संबंध में गहराई और मजबूती आती है।

पूर्वजों की तस्वीरें कहां लगाना है सही

घर में लोग पूर्वजों की तस्वीरें भी लगाते हैं लेकिन इन तस्वीरों को लगाते समय बहुत ध्यान रखने की आवश्यकता होती है। पूर्वजों की तस्वीरे अक्सर लोग दीवार पर लगा देते हैं लेकिन यह कतई सही नहीं होता है। कभी भी पूर्वजों की तस्वीरें दीवार पर लटकती हुई नहीं लगानी चाहिए। इसके अलावा कई लोग पूर्वजों की तस्वीरों को मंदिर में रख देते हैं लेकिन ऐसा भूलकर भी नहीं करना चाहिए। पूर्वजों की तस्वीर लगाने के लिए एक उचित स्थान होना चाहिए जिससे वे तस्वीरें स्थिर तरह से लगी रहें। इसके साथ ही पूर्वजों की तस्वीर लगाने के लिए दक्षिण दिशा की दीवार सही रहती है।

vastu tips,vastu tips in hindi,pictures at home,pictures directions

कहां लगाएं परिवार की तस्वीरें

वास्तु के अनुसार परिवार की तस्वीरें लगाने के लिए दक्षिण-पश्चिमी दीवार सबसे उत्तम रहती है। इससे परिवार के सदस्यों में प्रेम बना रहता है और रिश्ते बेहतर होते हैं। परिवार की तस्वीर लगाते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए ये तस्वीरें घर की पूर्वी या उत्तरी कोने में नहीं लगानी चाहिए।

हंस के जोड़े की तस्वीर

यदि पति-पत्नी में प्रेम की कमी है या फिर किसी बात को लेकर तनाव की स्थिति बनी रहती है तो वास्तु के अनुसार शयन कक्ष में सफेद हंस के जोड़े की तस्वीर लगानी चाहिए। इससे पति-पत्नी के बीच प्रेम बढ़ता है, संबंध में मधुरता आती है। यदि पति-पत्नी के संबंध सामान्य भी हैं तो भी यह तस्वीर लगानी चाहिए। इससे आपका रिश्ता और भी ज्यादा खूबसूरत और मजबूत बनता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?