न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

हथेली की ये रेखाएं दर्शाती हैं आपका अपना घर, कब और कैसे बनेगा जानें इन संकेत से

रेखाओं की मदद से जीवन में अपने घर से जुडी महत्वपूर्ण जानकारी का भी पता लगाया जा सकता हैं कि यह कब होगा और कैसा होगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 29 Jun 2021 7:19:36

हथेली की ये रेखाएं दर्शाती हैं आपका अपना घर, कब और कैसे बनेगा जानें इन संकेत से

हस्तरेखा शास्त्र ज्योतिष की महत्वपूर्ण शाखा हैं जिसमें व्यक्ति की हथेली में उपस्थित रेखाओं और चिन्हों से व्यक्ति के जीवन से जुड़े कई पहलुओं के बारे में जाना जा सकता हैं। इन्हीं रेखाओं की मदद से जीवन में अपने घर से जुडी महत्वपूर्ण जानकारी का भी पता लगाया जा सकता हैं कि यह कब होगा और कैसा होगा। अपने खुद के घर की चाहत सभी को होती हैं। तो आइये हस्‍तरेखा विज्ञान से जानते हैं कि आपका खुद का घर कब होगा और किस तरह आपको हासिल होगा।

हथेली में मंगल पर्वत

ज्‍योतिष के अनुसार हथेली में मंगल पर्वत हमारी किस्‍मत में भूमि और मकान की स्थिति के बारे में बताता है। अगर आपके हाथ में मंगल पर्वत का स्‍थान ऊंचा है तो अपने मकान का सुख प्राप्‍त होने की आपकी संभावना बढ़ जाती है। वहीं इस पर्वत पर शुभ चिह्न जैसे मछली, शंख आदि हों तो व्‍यक्ति की कमाई अच्‍छी होती है और वह अपने घर का सुख भी प्राप्‍त करता है।

astrology tips,astrology tips in hindi,palmistry,palm sign and lines

चंद्र या फिर शनि पर्वत रेखाएं

अगर किसी के हाथ में चंद्र या फिर शनि पर्वत रेखाएं से रेखाएं निकलकर भाग्‍य रेखा और जीवन रेखा तक जाती हैं तो यह अपने मकान को लेकर बेहद शुभ संकेत माना जाता है। ऐसे लोग बना बनाया घर खरीदते हैं। ऐसे लोगों को कई बार ससुराल की तरफ से भी घर मिल जाता है।

जीवन रेखा पर हो ऐसा निशान

अगर किसी के हाथ में जीवन रेखा पर त्रिकोण का चिह्न हो और एक से अधिक भाग्‍य रेखाएं हों तो ऐसे लोग खुले और हवादार स्‍थान पर अपना मकान बनवाना पसंद करते हैं। माना जाता है कि ऐसे लोग कम उम्र में अपने मकान का सुख प्राप्‍त कर लेते हैं। ये अपनी मेहनत और लगन से जीवन में अपना मुकाम बनाकर अपना यह सपना पूरा कर पाते हैं।

astrology tips,astrology tips in hindi,palmistry,palm sign and lines

हाथ का अंगूठा हो ऐसा

अगर किसी व्‍यक्ति के हाथ में अंगूठे ही ऐसी स्थिति है कि वह कम खुलता है या फिर छोटा हो। अंगूठे और तर्जनी उंगली के बीच की दूरी कम हो तो ऐसे लोग हमेशा छोटे मकान में अपना जीवन व्‍यतीत करते हैं। बड़ा घर बन पाने की संभावना बहुत ही कम होती है।

अंगूठे के पास की रेखा

हस्‍तरेखा में अंगूठे के पास की रेखा को मकान की दृष्टि से बहद शुभ माना गया है। अंगूठे के पास से ऊपर की ओर निकलने वाली रेखा से मकान की प्राप्ति के योग बनते हैं। ऐसे लोगों का मकान 34 से 48 साल की उम्र में बन जाता है और इस घर में आप परिवार के साथ सुख से जीवन व्‍यतीत करते हैं।

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। lifeberrys हिंदी इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से संपर्क जरुर करें)

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका