न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अगर आप भी घर में लगा रहे हैं मनी प्लांट, जरूर दें वास्तु के इन नियमों पर ध्यान

मनी प्लांट लगाने से भी कई वास्तु नियम जुड़े हुए हैं जिनकी अनदेखी करना नुकसानदायक साबित होगा और घर में सम्पन्नता की जगह कंगाली का वास होने लगेगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 02 Oct 2021 8:40:36

अगर आप भी घर में लगा रहे हैं मनी प्लांट, जरूर दें वास्तु के इन नियमों पर ध्यान

आप सभी ने मनी प्लांट के बारे में तो सुना ही होगा कि इसे घर में लगाने से धन-संपदा आती हैं और दरिद्रता दूर होती हैं। इसके लिए सभी अपने घर में मनी प्लांट लगाने पर विचार करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मनी प्लांट लगाने से भी कई वास्तु नियम जुड़े हुए हैं जिनकी अनदेखी करना नुकसानदायक साबित होगा और घर में सम्पन्नता की जगह कंगाली का वास होने लगेगा। धन वृद्धि की बजाए आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। तो आइये जानते हैं मनी प्लांट से जुड़े इन वास्तु नियमों के बारे में।

मनी प्लांट लगाने की सही जगह

मनी प्लांट इसके नाम से ही पता चलता है, इसको धन से जोड़कर देखा जाता है। लोग अक्सर अपने घरों के बाहर भी मनी प्लांट लगाते हैं लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। यदि धन समृद्धि चाहते हैं तो मनीप्लांट के पौधे को हमेशा घर के अंदर ही लगाना चाहिए। कभी भी घर के बाहर मनी प्लांट नहीं लगानी चाहिए।

vastu tips,vastu tips in hindi,money plant vastu tips

मनी प्लांट की बेल होनी चाहिए ऐसी

जैसा की आपको पता है कि ये पौधा धन से जुड़ा होता है इसलिए इसको लगाते समय इस बात का ध्यान रखें कि जब ये बढ़ने लगे तो इसकी बेल ऊपर की ओर जाती हुई हो। ऊपर की तरफ बढ़ती हुई बेल समृद्धि दायक होती है तो वहीं नीचे की तरफ लटकती हुई मनी प्लांट से आर्थिक रुकावट पैदा हो सकती है।

मनी प्लांट की दिशा

वास्तु में हर चीज की सही दिशा बताई गई है इसी तरह से मनी प्लांट लगाने के लिए भी सही दिशा का चुनाव करना बहुत आवश्यक है। जहां सही दिशा में लगी हुई मनी प्लांट आपके घर में रुपये पैसों में वृद्धि करती है तो वहीं गलत दिशा में लगी मनी प्लांट आपकी आर्थिक उन्नति में बाधा बन सकती है। वास्तु के अनुसार, मनी प्लांट को हमेशा अपने घर के आग्नेय कोण में लगाना चाहिए। इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ता है और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनती है।

vastu tips,vastu tips in hindi,money plant vastu tips

दूसरे के घर की न हो मनी प्लांट

अक्सर लोगों ने इस बात को लेकर भ्रम बना रहता है कि किसी समृद्ध घर की मनी प्लांट अपने घर में लगाने से समृद्धि आती है लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। कभी भी दूसरे के घर की मनी प्लांट अपने घर में नहीं लगानी चाहिए। मनी प्लांट का पौधा हमेशा खरीदकर ही अपने घर में लगाना चाहिए।

ऐसी मनी प्लांट होती है समृद्धि दायक

अगर मिट्टी में मनी प्लांट लगा रहे हैं तो हमेशा किसी बड़े गमले में ही लगाएं ताकि भलि प्रकार से बढ़ने की जगह मिल सके। इसके अलावा मनी प्लांट को हरी या नीले रंग की कांच की बोतल या बर्तन में लगाना चाहिए। इस तरह से लगी हुई मनी प्लांट धन को आकर्षित करने वाली मानी जाती है।

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। lifeberrys हिंदी इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से संपर्क जरुर करें।)

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?