न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Merry Christmas 2021: देश भर में क्रिसमस की धूम, पढ़ें जीसस से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें...

मैथ्यू के गोस्पेल के अनुसार लोगों के सही मार्गदर्शन के लिए ही प्रभु यीशु ने जन्म लिया था। जीसस के बारे ऐसी ढेर सारी बातें हैं जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं जो आज हम आपके लिए लेकर आए है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 25 Dec 2021 9:08:03

Merry Christmas 2021: देश भर में क्रिसमस की धूम, पढ़ें जीसस से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें...

दुनियाभर में आज लोग क्रिसमस सेलिब्रेट (Merry Christmas 2021) कर रहे हैं। आज के दिन सभी ईसाई समुदाय के लोग प्रभु यीशु का जन्मदिन मनाते हैं। क्रिसमस का जश्न सिर्फ एक दिन नहीं बल्कि पूरे 12 दिनों तक मनाया जाता है। शुक्रवार रात 12 बजे से ही बड़ी संख्या में लोग चर्च पहुंच रहे हैं। मैथ्यू के गोस्पेल के अनुसार लोगों के सही मार्गदर्शन के लिए ही प्रभु यीशु ने जन्म लिया था। जीसस के बारे ऐसी ढेर सारी बातें हैं जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं जो आज हम आपके लिए लेकर आए है...

यीशु को नाम

यीशु के नाम की घोषणा स्वर्गदूतों के द्वारा की गई थी। बाइबिल में इस बात का जिक्र है कि एक स्वर्गदूत यीशु की मां मैरी के पास गया और उससे कहा कि आप पर ईश्वर की विशेष कृपा है और वो आपके साथ हैं। स्वर्गदूत ने कहा कि कि तुम एक बच्चे को जन्म दोगी जिसका नाम जीसस होगा।

जीसस का सरनेम क्राइस्ट नहीं था

जीसस का सरनेम क्राइस्ट नहीं था। पहली सदी में फिलिस्तीन में लोगों के सरनेम नहीं हुआ करता था। उस समय लोग माता-पिता के नाम से बच्चों की पहचान करते थे। क्राइस्ट शब्द ग्रीक के क्राइस्टोस से निकला है जिसका अर्थ है मसीहा।

merry christmas 2021,christmas tree,santa claus,merry christmas,santa claus drawing,merry christmas images,christmas star

क्या है यीशु की जन्मतिथि

25 दिसंबर को यीशु के जन्म दिवस को लेकर संदेह है। दरअसल, बहुत पहले हिप्पोलिटस और जॉन क्रिसस्टोम जैसे ईसाई नेताओं ने 25 दिसंबर की तिथि का अवलोकन किया और आखिर में जश्न मनाने के लिए इस तिथि को चुना गया। हालाकि, विद्वानों का कहना है कि यीशु का नम सर्दी में नहीं बल्कि पतझड़ के मौसम में हुआ था।

जीसस के कई भाई-बहन थे

मैथ्यू के गोस्पेल के अनुसार, जीसस के 4 भाई थे जिनका जाम जेम्स, जोसेफ, सायमन और जुडास बताए गए हैं।

यीशु ने बढ़ई का काम किया

गोस्पेल के अनुसार, यीशु शुरू मे कारपेंटर यानी बढ़ई का काम करते थे। दरअसरल यीशु के भाई जोसेफ एक कारपेंटर थे और कहा जाता है कि यीशु ने उनसे ही ये काम सीखा था। बाद में शहर के लोग उन्हें भी कारपेंटर के रूप में जानने लगे।

यीशु दिखने में बहुत साधारण थे

वैसे तो यीशु की शारीरिक बनावट के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन कहा जाता है कि वो बहुत साधारण नैन-नक्श वाले थे।

यीशु का पहला चमत्कार

ऐसा माना जाता है कि यीशु बड़े-बड़े चमत्कार करते थे। उन्होंने अपना पहला चमत्कार काना में एक शादी समारोह के दौरान किया था। यहां उन्होंने पानी को शराब बना दिया था जिसके बाद हर तरफ यीशु के चर्चे होने लगे थे।

merry christmas 2021,christmas tree,santa claus,merry christmas,santa claus drawing,merry christmas images,christmas star

शाकाहारी नहीं थे यीशु

मैथ्यू के गोस्पेल के अनुसार, यीशु शाकाहारी नहीं थे। इसमें जिक्र किया गया है कि वो भी बाकी यहूदियों की तरह मांस खाते थे। यीशु नियमित रूप से मछली खाते थे।

यीशु ने 40 दिनों तक उपवास किया

बाइबल के अनुसार, यीशु ने 40 दिनों तक उपवास रखा था। आमतौर पर इतने दिनों तक का उपवास कोई साधारण इंसान नहीं रख सकता है।

कई भाषाएं बोलते थे यीशु

पहली सदी के फिलिस्तीन में यहूदियों द्वारा बोली जाने वाली प्राथमिक भाषा अरमाइक थी। मैथ्यू के गोस्पेल के अनुसार यीशु को आरामाइक, हिब्रू और ग्रीक समेत कई कई भाषाएं बोलते थे।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती