न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जानें क्या हैं सपने में शिव और उनसे जुड़ी चीजों के दिखने का अर्थ, डालते है आपके जीवन पर असर

आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि सपने में शिव और उनसे जुड़ी चीजों के दिखने का अर्थ क्या हैं और यह किस तरह आपकी जिंदगी को प्रभावित करते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 23 Jul 2021 7:32:13

जानें क्या हैं सपने में शिव और उनसे जुड़ी चीजों के दिखने का अर्थ, डालते है आपके जीवन पर असर

देवताओं में भोलेनाथ को सबसे भोला माना जाता हैं जिनकी भक्ति कर भक्तगण अपनी मनोकामनाओं की पूर्ती पा सकते हैं। भोलेनाथ की छवि मात्र से ही भक्तों का बेड़ापार हो जाता हैं। कई बार लोगों को सपने में भी भोलेनाथ और उनसे जुड़ी चीजें दिखाई देती हैं जिसका असर व्यक्ति के जीवन पर भी पड़ता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि सपने में शिव और उनसे जुड़ी चीजों के दिखने का अर्थ क्या हैं और यह किस तरह आपकी जिंदगी को प्रभावित करते हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

astrology tips,astrology tips in hindi,lord shiva,shiva in dream

अगर द‍िख जाए भोलेनाथ का तांडव रूप तो

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, अगर कभी सपने में आपको भोलेनाथ तांडव करते हुए द‍िखाई दें। तो यह कतई न समझें क‍ि वह आपसे नाराज हैं या फ‍िर जीवन में मुसीबतें आने वाली हैं बल्कि यह रूप आप सपने में तब देखते हैं जब आप शत्रुओं से घिरे हुए होते हैं। मान्‍यता है क‍ि इस सपने के जर‍िए भोलेनाथ अपने भक्‍तों को यह संदेश देते हैं क‍ि उनके शत्रुओं का नाश वह स्‍वयं ही और अत‍िशीघ्र करेंगे।

अगर द‍िख जाए सपने में श‍िव मंद‍िर तो

अगर कभी सपने में आपको श‍िव मंद‍िर द‍िखाई दे। या फ‍िर आप यह देखें क‍ि आप क‍िसी श‍िव मंद‍िर जा रहे हैं तो समझ लें क‍ि यह अत्‍यंत ही शुभ संकेत है। मान्‍यता है क‍ि यह सपना इस बात की ओर इशारा करता है क‍ि आप ज‍िन गंभीर परेशान‍ियों या फ‍िर बीमार‍ियों से जूझ रहे हैं जल्‍दी ही आपको उनसे राहत म‍िलने वाली है।

astrology tips,astrology tips in hindi,lord shiva,shiva in dream

सपने में दिखे भोलेनाथ और माता पार्वती

अगर कभी आपको भोलेनाथ और माता पार्वतीजी सपने में एक साथ द‍िखाई दें। तो समझ लें आपको उनकी व‍िशेष कृपा प्राप्‍त हुई है। मान्‍यता है क‍ि यह सपना दांपत्‍य जीवन में मची कलह और दूर‍ियों के खत्‍म होने का संकेत होता है। लेक‍िन ध्‍यान रखें क‍ि जब भी यह सपना देखें तो भोलेनाथ और माता पार्वती का जलाभिषेक जरूर करें। इसके बाद उन्‍हें शहद अर्पित करके सुखी दांपत्‍य जीवन की प्रार्थना करें।

सपने में अगर द‍िख जाएं सांप और त्रिशूल तो

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, अगर कभी भी आपको सपने में सांप और त्रिशूल द‍िखाई दे तो समझ‍िए बस आपको लाभ ही लाभ होने वाला है। मान्‍यता है क‍ि जब कभी भी सपने में सांप द‍िखाई दे तो यह तत्काल आर्थिक लाभ का संकेत होता है। वहीं सपने में त्रिशूल द‍िखे तो समझ लें क‍ि आपके सभी संकटों का नाश होने वाला है। मान्‍यता है क‍ि त्रिशूल जीवन के हर संकट का नाश करता है और कठ‍िन से कठ‍िन पर‍िस्थिति से न‍िपटने का साहस प्रदान करता है।

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। lifeberrys हिंदी इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से संपर्क जरुर करें।)

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका