न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

आज से कर्क राशि में प्रवेश करेगा मंगल, इन 5 राशियों के जातक रहें सावधान, हो सकता है अमंगल

आज 2 जून को मंगल कर्क राशि में प्रवेश कर रहा हैं जो कि 20 जुलाई 2021 तक विराजमान रहने वाला हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 02 Jun 2021 7:35:42

आज से कर्क राशि में प्रवेश करेगा मंगल, इन 5 राशियों के जातक रहें सावधान, हो सकता है अमंगल

समय के साथ ग्रह भ अपना स्थान बदलते हैं और एक राशि से दूसरी राशि में गमन करते हैं। ग्रहों के इस गोचर का असर विभिन्न राशियों के जातकों के जीवन पर पड़ता हैं। आज 2 जून को मंगल कर्क राशि में प्रवेश कर रहा हैं जो कि 20 जुलाई 2021 तक विराजमान रहने वाला हैं। कर्क चंद्रमा की राशि है और यह मंगल देव की नीच राशि मानी जाती है। जबकि मकर राशि में ये उच्च के माने जाते हैं। मंगल का कर्क राशि में प्रवेश कई राशियों पर नकारात्मक प्रभाव डालेगा। आज इस कड़ी में हम आपको उन्हीं राशियों की जानकारी देने जा रहे हैं जिनके जातकों को सावधान रहने की आवश्यकता हैं।

मिथुन राशि

मंगल का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता। झगड़े विवाद से दूर रहें, कोर्ट कचहरी के मामले भी बाहर ही सुलझा लेना समझदारी होगी। जमीन-जायदाद से जुड़े मामले उलझ सकते हैं। अपनी जिद एवं आवेश पर नियंत्रण रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। पारिवारिक कलह के कारण मानसिक अशांति के भी योग हैं। स्वास्थ्य विशेष करके दाहिनी आंख से संबंधित बीमारी से बचें।

astrology tips,astrology tips in hindi,mars transit,zodiac effect

सिंह राशि

इस अवधि में आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को अच्छे अंक लाने के लिए और प्रयास करने होंगे। अत्यधिक खर्च के कारण आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ सकता है। मित्रों अथवा संबंधियों से भी अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। इस अवधि के मध्य विदेश यात्रा से संबंधित वीजा आदि का आवेदन करना चाह रहे हों तो सफल रहेंगे।

तुला राशि

गोचर के प्रभाव से आपको अपने कार्यक्षेत्र में काफी उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। इस राशि के लिए कहीं न कहीं मंगल अकारक भी होते हैं, इसलिए स्वास्थ्य के प्रति अत्यधिक सावधान रहने की आवश्यकता है। उच्चाधिकारियों से भी संबंध बिगड़ने न दें। अपने साहस और पराक्रम के बल पर कठिन हालात को भी आसानी से नियंत्रित कर लेंगे। सभी रणनीति कारगर रहेगी। हो सकता है परिश्रम का परिणाम आने में थोड़ा समय लगे।

astrology tips,astrology tips in hindi,mars transit,zodiac effect

धनु राशि

इस समय आपके मन में हीनता की भावना आ सकती है। स्वास्थ्य के प्रति हमेशा सावधान रहें। अग्नि, विष और दवाओं के रिएक्शन से बचें। कार्य क्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। बेहतर रहेगा कि कार्य संपन्न करें और सीधे घर आएं। कोर्ट कचहरी के मामले भी बाहर ही सुलझा लेना समझदारी होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का भी निपटारा होगा।

मकर राशि

दांपत्य जीवन में परेशानियां आ सकती हैं। जीवनसाथी से आपसी विवाद को बढ़ने न दें। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में टेंडर आदि के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से अवसर अच्छा है। विवाह से संबंधित वार्ता में थोड़ा समय लगेगा। विदेशी कंपनियों में नौकरी अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा। योजनाओं को गोपनीय रखते हुए आगे बढ़ेंगे तो पूर्ण सफल रहेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका