न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मार्गशीर्ष अमावस्या 2024: इन 7 गलतियों से बचें, वरना पितृ देवता हो जाएंगे नाराज

मार्गशीर्ष अमावस्या इस वर्ष 1 दिसंबर 2024 को है। यह दिन पितरों को समर्पित होता है, माना जाता है कि इस दिन पितृ पृथ्वी पर आते हैं। इसीलिए पितरों के निमित्त दान-पुण्य, पिंडदान और तर्पण करना अत्यंत शुभ माना जाता है।q

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Sat, 30 Nov 2024 9:19:02

मार्गशीर्ष अमावस्या 2024: इन 7 गलतियों से बचें, वरना पितृ देवता हो जाएंगे नाराज

मार्गशीर्ष अमावस्या इस वर्ष 1 दिसंबर 2024 को है। यह दिन पितरों को समर्पित होता है, माना जाता है कि इस दिन पितृ पृथ्वी पर आते हैं। इसीलिए पितरों के निमित्त दान-पुण्य, पिंडदान और तर्पण करना अत्यंत शुभ माना जाता है।

साल 2024 में अमावस्या तिथि की शुरुआत शनिवार, 30 नवंबर को सुबह 10:32 बजे होगी और इसका समापन 1 दिसंबर को सुबह 11:52 बजे होगा। इस प्रकार, अमावस्या तिथि दो दिनों तक रहेगी। इस शुभ दिन पर पूजा-पाठ और स्नान-दान करना लाभकारी होता है। लेकिन, कुछ ऐसे कार्य भी हैं जिनसे बचना चाहिए। आइए, जानते हैं कि इस दिन क्या करें और क्या न करें।

मार्गशीर्ष अमावस्या पर क्या न करें?

1. पशु-पक्षियों को न पहुंचाएं नुकसान

इस दिन गाय, कुत्ता और कौए को भोजन देने का विशेष महत्व है। ऐसा माना जाता है कि इन जीवों को भोजन कराने से पितरों तक प्रसाद पहुंचता है। इसलिए, भूलकर भी इन जीवों को नुकसान न पहुंचाएं। ऐसा करने से पितृ नाराज हो सकते हैं और भाग्य आपका साथ देना बंद कर सकता है।

2. तर्पण और दीपक जलाना न भूलें

तर्पण, दान-पुण्य और पिंडदान जैसे कर्म इस दिन करना बेहद शुभ माना जाता है। अगर आप यह कार्य नहीं कर पा रहे हैं तो कम से कम पितरों के नाम पर दीपक अवश्य जलाएं। इन कार्यों को न करने पर पितृ असंतुष्ट हो सकते हैं।

3. बुरे विचार न रखें

इस दिन पितरों और घर के बड़े-बुजुर्गों के प्रति बुरे विचार या नकारात्मक सोच नहीं रखनी चाहिए। घर में लड़ाई-झगड़ा करने से बचें। ऐसा करने पर पितृ बिना आशीर्वाद दिए लौट जाते हैं।

4. ब्रह्मचर्य का पालन करें

मार्गशीर्ष अमावस्या पर ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए। इस दिन वासना जनित विचारों से बचें, अन्यथा पितृ और देवी-देवता आपसे रुष्ट हो सकते हैं।

5. तामसिक भोजन न करें

मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन सात्विक भोजन करना चाहिए। मांस-मदिरा जैसे तामसिक आहार से दूर रहें। प्रभु और पितरों की कृपा पाने के लिए यह आवश्यक है।

6. वाणी से किसी को आहत न करें

अपनी बातों से किसी को ठेस पहुंचाने से बचें। सादगी भरे तरीके से व्यवहार करें। विनम्रता और प्रेमपूर्ण स्वभाव आपके लिए शुभ रहेगा।

7. घर को गंदा न रखें

इस दिन घर की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। गंदगी से पितृ और देवी-देवता अप्रसन्न हो सकते हैं। साथ ही, गंदे घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।

मार्गशीर्ष अमावस्या पर क्या करें?

- पितरों के निमित्त दान-पुण्य करें
- पिंडदान और तर्पण करें
- गाय, कुत्ता और कौए को भोजन कराएं
- दीपक जलाकर पितरों को याद करें
- घर में सकारात्मकता बनाए रखने के लिए सफाई करें

गंगा स्नान और पूजा का खास महत्व

अमावस्या के पावन दिन पर भक्त सुबह-सुबह गंगा और अन्य पवित्र नदियों के घाटों पर पहुंचते हैं। स्नान के पश्चात भगवान सूर्य, शिव और विष्णु की पूजा-अर्चना की जाती है। पितरों की तृप्ति के लिए जल में तिल, कुश और अन्य पवित्र सामग्री डालकर तर्पण किया जाता है। साथ ही दीप जलाकर उसे पवित्र नदियों में प्रवाहित करने की परंपरा भी निभाई जाती है, जिसे विशेष रूप से शुभ और फलदायी माना जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत